Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: जालंधर सेंट्रल हलके में AAP के ऑफिस का औपचारिक उदघाटन, 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर शुरू
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Jalandhar News: जालंधर सेंट्रल हलके में AAP के ऑफिस का औपचारिक उदघाटन, 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर शुरू

Mahabir
Last updated: June 17, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आम आदमी पार्टी (AAP) के जालंधर (Jalandhar) सेंट्रल के हलका इंचार्ज नितिन कोहली के ओहरी अस्पताल के निकट कार्यालय का औचारिक रूप से उद्घाटन किया गया।

Contents
  • मेयर वनीत धीर समेत कई मौजूद
  • लोगों की पहुंच अनुसार खोला कार्यालय
  • 24 घंटे की टेलीफोन नंबर सेवा शुरू
  • कार्यालय सेंट्रल के लोगों के लिए सुविधाजनक

मेयर वनीत धीर समेत कई मौजूद

उद्घाटन के अवसर पर उनके साथ राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल, पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग के सलाहकार और आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव दीपक बाली, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा, जालंधर के मेयर वनीत धीर और लवली ग्रुप के चेयरमैन रमेश मित्तल मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद और एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल ने कहा कि सभी जानते हैं कि नितिन जो भी करते हैं, बड़े पैमाने पर करते हैं। वे लंबे समय से, आधिकारिक तौर पर राजनीति में आने से पहले से ही, जनसेवा के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंन कहा कि यह दिन सेंट्रल हलके के लिए एक ऐतिसिहक है।

लोगों की पहुंच अनुसार खोला कार्यालय

उन्होंने कहा कि नितिन कोहली ने आम आदमी पार्टी का कार्यालय लोगों की पहुंच के अनुसार खोला है। किसी भी जरूरतमंद को पार्टी कार्यालय आने में कोई दिक्कत न हो, इस चीज का खास ध्यान रखा गया है। उन्होंने आगे कहा कि मैं नितिन और उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई देता हूं।

Inauguration of AAP office in Jalandhar Central Constituency
Inauguration of AAP office in Jalandhar Central Constituency

पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग के सलाहकार और आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव दीपक बाली कोहली के लिए हार्दिक प्रशंसा व्यक्त की। उन्होने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि मैं आज एक बहुत ही पवित्र स्थान पर खड़ा हूं। नितिन कोहली न केवल अनुभवी और मिलनसार हैं, बल्कि सार्वजनिक जीवन में एक दयालु व्यक्ति भी हैं।

24 घंटे की टेलीफोन नंबर सेवा शुरू

उनके जैसे लोग सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं और किसी भी राजनीतिक पार्टी के लिए संपत्ति हैं। इस मौके पर नितिन कोहली ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए 24 घंटे की टेलीफोन नंबर 0181-5018181 सेवा शुरू की है। बहुत जल्द, हम तीन और हेल्पलाइन नंबर लोगों को समर्पित करेंगे। जनता की शिकायतों को प्राप्त करने और उनका समाधान करने के लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगे।”

कार्यालय सेंट्रल के लोगों के लिए सुविधाजनक

इससे लोग कभी भी सुविधा का लाभ ले सकेंगे। उन्होने आगे बताया कि लुधियाना उपचुनाव अभियान औऱ अशोक मित्तल की व्यस्तता के कारण कार्यालय के औपचारिक उद्घाटन में देरी हो रही थी। लेकिन आज वो दिन आ गया।
यह कार्यालय जालंधर सेंट्रल के लोगों के लिए बेहद सुविधाजनक होने जा रहा है, खासकर उन लोगों के लिए जो अपनी चिंताओं को व्यक्त करने के लिए एक मंच की तलाश कर रहे हैं।

उद्घाटन समारोह में शामिल होने वाले अन्य लोगों में राज कुमार हरजाई, सागर वालिया, दक्ष चावला, दीपक चावला, संजीव मुरिया, मनीष कोहली, गौरव सूद, कपिल कोहली, परवीन कुमार, राजेश चोपड़ा, तरूण सिक्का, संजीव त्रेहन, हितेन नंदा, सुमित शर्मा, नितिन बहल, जतिंदर मल्होत्रा, विक्रम धीमान शामिल थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Model Sheetal Murder: बॉयफ्रेंड ही निकला मॉडल शीतल का हत्यारा, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Next Article Punjab News: रिट्रीट सेरेमनी के समय में हुआ बदलाव, अब इतने बजे होगी शुरू
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.