Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: योगमय हुआ जालंधर, 21000 से अधिक रिकॉर्ड संख्या में लोग हुए इकठ्ठे
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Jalandhar News: योगमय हुआ जालंधर, 21000 से अधिक रिकॉर्ड संख्या में लोग हुए इकठ्ठे

Mahabir
Last updated: June 19, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) शहर में आज योग के प्रति भारी उत्साह देखा गया। सी.एम. दी योगशाला प्रोग्राम में 21,000 से अधिक योग प्रेमियों ने भाग लिया, जो योग से संबंधित एक ही कार्यक्रम में लोगों की उपस्थिति का नया रिकॉर्ड है। प्रोग्राम में 17,000 योग मैट की व्यवस्था की गई थी, लेकिन लोगों की भारी प्रतिक्रिया के कारण जनभागीदारी का आंकड़ा सभी की उम्मीदों से अधिक रहा।

Contents
  • लोगों को उत्साहपूर्वक भाग लेते देखना खुशी की बात
  • रोजाना लगभग 3,200 योग कक्षाएं आयोजित

लोगों को उत्साहपूर्वक भाग लेते देखना खुशी की बात

स्वस्थ और रंगला पंजाब (Punjab) के निर्माण के लिए स्वास्थ्य मंत्री डा.बलबीर सिंह (Dr Balbir Singh) ने गुरुवार को लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। पी.ए.पी. ग्राउंड में राज्य स्तरीय ‘सी.एम.दी योगशाला’ प्रोग्राम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस भव्य कार्यक्रम में सभी वर्गों के लोगों को उत्साहपूर्वक भाग लेते देखना बहुत खुशी की बात है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

उन्होंने कहा कि ‘सी.एम.दी योगशाला’ एक स्वस्थ और अधिक ऊर्जावान पंजाब (Punjab) के निर्माण की दिशा में एक कदम है। डा.बलबीर सिंह ने गर्व व्यक्त किया कि इस नेक कार्य में हजारों पंजाबी राज्य सरकार के साथ जुड़े है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब राज्य एक स्वस्थ और रंगला पंजाब के तौर पर अपना पुराना गौरव पुनःप्राप्त करेगा।
डा. बलबीर सिंह जिनके साथ डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल (Himanshu Aggarwal) और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर (Dhanpreet Kaur) मौजूद थे।

रोजाना लगभग 3,200 योग कक्षाएं आयोजित

उन्होंने कहा कि उन्हें ‘सी.एम.दी योगशाला’ के माध्यम से हजारों लोगों को सरकार के साथ जुड़ते हुए देखकर बहुत खुशी हो रही है। यह पहल दो साल पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व में जालंधर (Jalandhar) से शुरू की गई थी और वर्तमान में पूरे राज्य में रोजाना लगभग 3,200 योग कक्षाएं आयोजित की जा रही है, जिनके माध्यम से लगभग एक लाख लोग लाभ उठा रहे है। स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि योग सिखाने के लिए प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक नियुक्त किए गए है।

योगमई हुआ जालंधर
योगमई हुआ जालंधर

उन्होंने सभी से अपील की कि वे पंजाब (Punjab) को सेहतमंद राज्य बनाने के लिए स्वस्थ और फिट रहने के लिए योग को अपने जीवन में शामिल करें। योग को शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती के लिए वरदान बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि योगशालाएं पंजाबियों को स्वस्थ जीवन जीने में मदद कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने जोर देकर कहा कि अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखना और तनाव मुक्त रहना समय की जरूरत है, विशेषकर जब लोग अपने दैनिक जीवन में कई चुनौतियों का सामना करते है।

डा.बलबीर सिंह (Dr Balbir Singh) ने कहा कि तनाव का बढ़ता स्तर बहुत चिंता का विषय है और इस समस्या से निपटने में योग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सी.एम. अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली (Delhi) में योगशाला अभियान की शुरुआत की थी, जब वे दिल्ली के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने कहा कि इस प्रोग्राम ने राष्ट्रीय राजधानी में काफी लोकप्रियता हासिल की, जिससे आबादी के बड़े हिस्से को लाभ मिला।

इसकी सफलता से प्रेरित होकर भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार (Punjab Government) ने राज्य के लोगों के लिए इसी तरह के लाभ सुनिश्चित करने के लिए इस योजना को लागू किया। डा. बलबीर सिंह ने आशा व्यक्त की कि भारत की प्राचीन और गौरवशाली परंपराओं के अनुसार ये योगशालाएं पंजाबियों को शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ बनाने में सहायक सिद्ध होंगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि शरीर और मन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए योग बहुत जरूरी है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से स्वस्थ रहने के लिए योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। डा.बलबीर सिंह ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर और नियमित तौर पर योग का अभ्यास कर मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है।

प्रोग्राम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा की कि सी.एम. दी योगशाला प्रोगाम का जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों में विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के गतिशील नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई यह पहल राज्य के नशा विरोधी अभियान ‘युद्ध नशे के विरूद्ध’ में भी कारगर साबित हुई है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि योग के माध्यम से नशे की दलदल में फंसे लोगों को इस अभिशाप से छुटकारा पाने के लिए मानसिक रूप से मजबूत बनाया जा रहा है।

इससे पहले जालंधर (Jalandhar) के मेयर विनीत धीर ने गणमान्यों का स्वागत किया जबकि प्रसिद्ध उद्योगपति और ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मेयर जालंधर विनीत धीर, आप नेता नितिन कोहली और प्रिंसिपल प्रेम कुमार, स्वास्थ्य सचिव कुमार राहुल, चांसलर श्री गुरु रविदास आयुर्वेद विश्वविद्यालय होशियारपुर डा. संजीव सूद, डायरैक्टर राजिंदर सिंह रिहाल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राज्य सशस्त्र पुलिस जालंधर एम.एफ.फारूकी, ए.डी.जी.पी. नरेश अरोड़ा, डी.आइ.जी.नवीन सिंगला आदि भी मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Ludhiana By Poll: लुधियाना में इतने प्रतिशत हुई वोटिंग, कांग्रेस ने AAP पर लगाया बड़ा आरोप
Next Article Phone Safety Tips: बारिश के मौसम में अपने फोन को कैसे रखें सुरक्षित, भीगने पर क्या करें?
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.