Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Weather Update: देश के 30 राज्यों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, जाने अपने शहर का हाल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Weather Update: देश के 30 राज्यों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, जाने अपने शहर का हाल

Mahabir
Last updated: June 22, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Update: देशभर में मानसून (Monsoon) एक्टिव हो गया है। हालांकि जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मानसून अभी पूरी तरह से एक्टिव नहीं हुआ है। मानसून के प्रभाव से पूरे देश में झमाझम बारिश हो रही है, पूर्वोत्तर के साथ ही दक्षिण भारत के राज्यों में सबसे ज्यादा हालात खराब है।

Contents
  • बिहार के नालंदा जिले में बाढ़
  • इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
  • घाटी में मानसून की एंट्री, जम्मू में अलर्ट
  • बिहार में कई इलाके डूबे

बिहार के नालंदा जिले में बाढ़

झारखंड (Jharkhand) में पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से बिहार के नालंदा जिले में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। ओडिशा में भी नदी का जल स्तर बढ़ने से कई क्षेत्रों में बाढ़ आ गई है, जिससे 50,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा जयपुर, आगरा, रामपुर, देहरादून, शिमला और मनाली से होकर गुजर रही है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

अगले दो दिनों के दौरान उत्तरी अरब सागर के शेष हिस्सों, राजस्थान के कुछ और हिस्सों, पश्चिम उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ और हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इन दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली तक मानसून के पहुंचने की संभावना बनी हुई है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक 26 जून तक उत्तर पश्चिम भारत के जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत 30 राज्यों में भारी बारिश और कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

इन राज्यों में मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़ और झारखंड के साथ ही पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं। केरल, माहे, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 27 जून तक अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। पूर्वोत्तर के राज्यों में अगले साथ दिन बारिश होगी।

Weather Update
Weather Update

घाटी में मानसून की एंट्री, जम्मू में अलर्ट

जम्मू-कश्मीर में रविवार को मानसून दस्तक दे सकता है। प्री-मानसून की हल्की बौछारें भारी बारिश में बदल सकती हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जम्मू में अलर्ट का ज्यादा असर देखने को मिलेगा। यहां भारी से बहुत भारी बारिश और तूफान की चेतावनी दी गई है।

जम्मू संभाग में 60 किलोमीटर की गति से आंधी चलने की आशंका है। भारी बारिश का असर 27 जून तक बने रहने की बात कही गई है। प्रदेश में इस बार मानसून करीब छह दिन पहले दाखिल होने के संकेत मिल रहे हैं । पिछले साल 28 जून को मानसून ने जम्मू-कश्मीर में दस्तक दी थी।

Weather Update
Weather Update

बिहार में कई इलाके डूबे

झारखंड में लगातार बारिश होने से बिहार में फल्गु नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसके चलते 19 जून को जहानाबाद स्थित उदेरास्थान बैराज से 73,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इसके चलते नालंदा जिले में कुछ छोटे बांध क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे हिल्सा समेत कई इलाकों में पानी भर गया है और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।

जिला प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को भोजन के पैकेट और पीने के पानी सहित राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। पीड़ितों के लिए अस्थायी टेंट लगाए गए हैं। राहत और बचाव कार्यों के लिए इलाके में एनडीआरएफ की दो टीमें तैनात की गई हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Daily Horoscope: आज इन राशियों के लोगों की चमकेगी किस्मत, भाग्य का मिलेगा साथ, जाने राशिफल
Next Article Punjab Weather: पंजाब के 16 जिलों में फिर जारी हुआ अलर्ट, पढ़ें कब होगी बारिश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.