Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का एक्शन, कई ब्रांचों के रिकार्ड कब्ज़े में लिए, अफसरों पर होगी बड़ी कार्रवाई
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का एक्शन, कई ब्रांचों के रिकार्ड कब्ज़े में लिए, अफसरों पर होगी बड़ी कार्रवाई

Mahabir
Last updated: June 24, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/पटियाला। Punjab News: Finance Minister Harpal Singh Cheema Conducts Surprise Inspection- पंजाब के वित्त, कराधान और आबकारी मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज पटियाला में आबकारी और कर विभाग के मुख्य दफ़्तर में औचक चैकिंग की। मंगलवार दोपहर के खाने के तुरंत बाद पटियाला पहुँचे हरपाल सिंह चीमा ने आबकारी कमिश्नर के साथ आबकारी और कर विभाग के मुख्य दफ़्तर में औचक चैकिंग करते हुये विभिन्न ब्रांचों में जाकर जायज़ा लिया और यहाँ तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की हाज़िरी जांचने के साथ-साथ उनके मेज़ों पर पड़ी फाइलों की भी जांच की।

Contents
  • कार्यवाही के लिए आदेश
  • अफसरों को किया तलब
  • अधिकारियों की पड़ताल
  • ये अधिकारी भी रहे मौजूद

कार्यवाही के लिए आदेश

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने कहा कि उनकी यह चैकिंग विशेषतः कई फाइलों और मामलों का निपटारा करने में हो रही देरी का कारण जानना है। इस दौरान वित्त मंत्री और कमिश्नर एक्साईज विभाग ने कई तरह के दस्तावेज़ अपने कब्ज़े में लिए और कईयों की सूची बना कर आगे कार्यवाही के लिए आदेश दिए।

Finance Minister Harpal Singh Cheema Conducts Surprise Inspection at Excise and Taxation Department Headquarters in Patiala
Finance Minister Harpal Singh Cheema Conducts Surprise Inspection at Excise and Taxation Department Headquarters in Patiala

सरकारी दसतावेज़ी फाइलों के साथ साथ उन्होंने एक्साईज विभाग में चल रहे कामकाज जिसमें ई आफिस मुख्य रूप से शामिल है, की भी जांच की और यह देखने की कोशिश की कि एक केस या फाइल निपटाने में कितनी देरी हो रही है और क्या यह काम तुरंत हो रहे हैं जा एक दो दिन की कोताही भी इस्तेमाल की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि काम करने या फाइल निपटाने में देरी भी भ्रष्टाचार माना जायेगा।

अफसरों को किया तलब

इस दौरान वित्त मंत्री ने अलग अलग ब्रांचों के सुपरडैंट और अन्य अधिकारियों को भी तलब किया और जो अधिकारी या कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं थे, उनकी हाज़िरी भी जांची और जो अधिकारी बिना मूवमैंट रजिस्टर भरे अपने डैपूटेशन वाले स्थान पर गए हुए थे, उनकी भी पड़ताल की।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

इसके उपरांत मीडिया के साथ बातचीत करते हुये वित्त, कराधान और आबकारी मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति काम में देरी करता है तो वह भी भ्रष्टाचार का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि नैगटिव रिपोर्ट या पॉजिटिव रिपोर्ट देनी उस अधिकारी का अधिकार क्षेत्र है लेकिन काम में किसी भी तरह की जानबुझ कर की गयी देरी को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

Finance Minister Harpal Singh Cheema Conducts Surprise Inspection at Excise and Taxation Department Headquarters in Patiala
Finance Minister Harpal Singh Cheema Conducts Surprise Inspection at Excise and Taxation Department Headquarters in Patiala

अधिकारियों की पड़ताल

आबकारी मंत्री ने कहा कि जो अधिकारी या कर्मचारी बिना मूवमैंट रजिस्टर भरे दफ़्तर में मौजूद नहीं है उनके खि़लाफ़ कार्यवाही की जाऐगी। उन्होंने बताया कि कुछ ब्रांचों का रिकार्ड कब्ज़े में लिया गया है और कुछ अधिकारियों की पड़ताल करने के लिए कह दिया गया है।

एक सवाल के जवाब में हरपाल चीमा ने कहा कि हाईवे पर जो कमर्शियल वाहन चल रहे हैं ख़ास तौर पर भारी वाहन, जिनकी तरफ से जीएसटी की चोरी की जाती है या किसी अन्य तरह की कर सम्बन्धी कोताही की जा रही है, उनके खि़लाफ़ पहले भी कार्यवाही की गई थी और आगे भी इस तरह की कार्यवाही की जाऐगी।

ये अधिकारी भी रहे मौजूद

एडवोकेट चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार जिन मुद्दों पर पंजाब की सत्ता में आई थी, उन सभी मुद्दों का हल किया जायेगा और लोगों को एक पारदर्शी और इमानदार सरकार देने के साथ साथ समयबद्ध तरीके के साथ उनके काम भी किये जाएंगे। इस मौके पर उनके साथ आबकारी और कर कमिश्नर जतिन्दर जोरवाल, डायरैक्टर इन्वेस्टिगेशन जसकरण सिंह बराड़, अतिरिक्त डायरैक्टर ऐक्साइज एंड टैक्सेशन गुरप्रीत सिंह, ए. आई. जी. सुखमिन्दर सिंह चौहान और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Ludhiana by Election: लुधियाना में AAP का ‘विजय’ रोड शो, काम की राजनीति को वोट देने के लिए दिल से शुक्रिया
Next Article Punjab News: सुखबीर बादल अपनी सलाह परिवार को दें, पंजाब को नहीं – बलतेज पन्नू
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.