Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब विधानसभा के स्पीकर बन गए टीचर, बच्चों के सवालों का दिया जवाब
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: पंजाब विधानसभा के स्पीकर बन गए टीचर, बच्चों के सवालों का दिया जवाब

Mahabir
Last updated: June 25, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां (Kultar Singh Sandhwan) ने आज पंजाब के 35 कॉलेजों से आए 100 से अधिक विद्यार्थियों और प्रोफेसरों से मुलाकात की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्पीकर से उनकी जिम्मेदारियों, विधानसभा की कार्यवाही और राजनीतिक दबावों से निपटने के तरीकों पर प्रश्न पूछे। स्पीकर ने बताया कि वे विपक्ष को बराबर बोलने का अवसर देते हैं।

Contents
  • जनता की भलाई के लिए क्या कार्य और कानून बनाए
  • अन्य भाषाएं भी सीखने की सलाह दी
  • राजनीति जनता की सेवा है
  • ये रहे उपस्थित
Kultar Singh Sandhwan
Kultar Singh Sandhwan

जनता की भलाई के लिए क्या कार्य और कानून बनाए

स्पीकर संधवां ने कहा कि राजनीति वास्तव में जनसेवा है और हमें अपनी कौम की सेवा पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करनी चाहिए। जब विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही को पारदर्शी बनाने के बारे में प्रश्न किया तो उन्होंने कहा कि यदि न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका अपने-अपने कार्य ईमानदारी से करें तो सदन की कार्यवाही और अधिक पारदर्शी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

उन्होंने बताया कि वे 2022 से विधानसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण करवा रहे हैं ताकि आम जनता भी इसे सुन सके और सदन की गतिविधियों से अवगत हो सके। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया कि वे भी सदन की कार्यवाही देखें और अपने क्षेत्र के विधायक से यह अवश्य पूछें कि उन्होंने जनता की भलाई के लिए क्या कार्य और कानून बनाए हैं।

अन्य भाषाएं भी सीखने की सलाह दी

जब विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा की बढ़ती महंगाई पर सवाल उठाया तो स्पीकर ने कहा कि शिक्षा सभी को नि:शुल्क मिलनी चाहिए और वे इस विषय पर माननीय मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर निवेदन करेंगे कि उच्च शिक्षा को नि:शुल्क करने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा अपनाने के साथ अन्य भाषाएं भी सीखने की सलाह दी।

स्पीकर ने कहा कि सदन की कार्यवाही में वे हर जनप्रतिनिधि को समान अवसर देते हैं ताकि हर सदस्य अपनी बात रख सके। जब विद्यार्थियों ने पूछा कि चुनावी टिकट पाने के लिए तो बड़ी पार्टियों को लाखों रुपये देने पड़ते हैं, इस पर उन्होंने बताया कि वे स्वयं गांव के सरपंच थे और आम आदमी पार्टी ने उन्हें बिना कोई पैसे लिए टिकट दिया। उन्होंने कहा कि यदि आप लोगों के साथ जुड़े हुए हैं तो पार्टी स्वयं आपको टिकट देगी।

राजनीति जनता की सेवा है

उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति जनता की सेवा है और हमें आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में कार्य करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को रोजाना एक शब्द गुरबानी पढ़ने की सलाह दी।

साथ ही उन्होंने कहा कि यदि पंजाब को और आगे बढ़ाना है तो उद्योगों को पंजाब में विकसित करना होगा। कृषि को भी एग्री बिजनेस के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है क्योंकि पंजाब की भूमि बहुत उपजाऊ है और ऐसी भूमि मिलना बहुत कठिन है।

Kultar Singh Sandhwan inspired students to take interest in politics
Kultar Singh Sandhwan inspired students to take interest in politics

ये रहे उपस्थित

स्पीकर ने विद्यार्थियों से कहा कि वे बड़े सपने देखें क्योंकि बड़े सपने देखने वाले ही अपने सपनों को साकार करते हैं। जीवन में तनाव न लें और खुशी-खुशी जीवन व्यतीत करें। उन्होंने विद्यार्थियों को सदन में लेकर गए, उन्हें सदन की कार्यवाही के बारे में जानकारी दी और उनके साथ एक डिबेट भी करवाई ताकि विद्यार्थियों की राजनीति में रुचि और बढ़े।

इस मुलाकात में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों और प्रोफेसरों ने स्पीकर को एक शॉल, एक विरासती हाथ वाला पंखा और एक सीनरी भेंट की।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब में खराब कारगुजारी वाले अफसरों पर गिरेगी गाज, कैबिनेट मंत्री का बड़ा फैसला
Next Article War Against Drugs: ड्रग मनी सहित 153 नशा तस्कर गिरफ्तार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.