Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: मैच खेलते- खेलते अचानक से फील्ड में गिरा खिलाड़ी, मौत
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: मैच खेलते- खेलते अचानक से फील्ड में गिरा खिलाड़ी, मौत

Mahabir
Last updated: June 29, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab News: पंजाब के फिरोजपुर (Firozpur) में क्रिकेट खेलते वक्त एक युवक को हार्टअटैक आ गया। सिक्स मारकर 50 पूरी करने के बाद वह अपने साथी से हाथ मिलाने जा रहा था, लेकिन हार्टअटैक आने पर वह पिच पर ही मुंह के बल गिर पड़ा। उसके साथी ने उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन वह बेसुध हो गया।

Contents
  • शानदार बैटिंग कर रहा था, सिक्स लगाकर फिफ्टी बनाई
  • 6 मारने के बाद अचानक गिर पड़ा, CPR देकर जान बचाने की कोशिश की
  • कारपेंटर का काम करता था
People mourning the death of cricketer Harjeet.
People mourning the death of cricketer Harjeet.

शानदार बैटिंग कर रहा था, सिक्स लगाकर फिफ्टी बनाई

तुरंत बाकी खिलाड़ी मौके पर पहुंचे और उसे CPR देने की कोशिश की, लेकिन उसे होश नहीं आया। इसके बाद तुरंत युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।युवक की पहचान हरजीत सिंह के रूप में हुई है। हरजीत शादीशुदा था और उसका एक बेटा भी है।

घटना फिरोजपुर के गुरु सहाय में डीएवी स्कूल के ग्राउंड की है। हरजीत सिंह रविवार सुबह क्रिकेट खेलने गया था। उसके दोस्त रचित सोढ़ी के मुताबिक, इस मैच की वीडियो रिकॉर्डिंग भी चल रही थी। हरजीत की टीम की बैटिंग चल रही थी। हरजीत बैटिंग करने पिच पर मौजूद था। उसने 49 रन बना लिए थे। इसी दौरान उसने अपना फिफ्टी पूरी करने के लिए बॉलर को आगे बढ़कर सिक्स लगा दिया। सिक्स लगते ही उसकी टीम ने शोर मचाते हुए उसका हौसला बढ़ाया।

Cricket
Cricket

6 मारने के बाद अचानक गिर पड़ा, CPR देकर जान बचाने की कोशिश की

रचित सोढ़ी के मुताबिक, सिक्स मारने के बाद हरजीत अपने साथी क्रिकेटर के साथ हाथ मिलाने जा रहा था। इसी दौरान वह अचानक लड़खड़ाते हुए जमीन पर बैठ गया। उसका साथी दौड़कर उसके पास आया और उसे संभाला। मगर, कुछ ही पल में हरजीत मुंह के बल जमीन पर गिर पड़ा। यह देख अन्य क्रिकेटर भी दौड़कर वहां पहुंच गए और हरजीत का संभाला।

सब साथियों ने मिलकर पहले उसके जूते उतारे और फिर CPR देने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। हरजीत बेहोश हो चुका था। तुरंत ही सभी साथी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सूचना हरजीत के परिजनों को दी। वे रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

Heart Attack
Heart Attack

कारपेंटर का काम करता था

परिवार के मुताबिक, हरजीत कारपेंटर का काम करता था। वह काफी क्रिकेट खेलता था। रविवार को छुट्‌टी का दिन होने के चलते वह मैच खेलने गया था। उसे फिफ्टी पूरा करने के लिए 1 रन चाहिए था, जिस वजह से उसके साथी उसका वीडियो बना रहे थे।

मगर, किसी ने सोचा नहीं था कि इस तरह अचानक हार्ट अटैक से उसकी मौत हो जाएगी। यह पहला मौका नहीं है। इस तरह चंडीगढ़ में कुछ महीने पहले हुआ था, जब एक व्यक्ति की क्रिकेट खेलते मौत हो गई थी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब में फर्जी प्रमाण से ली सरकारी नौकरी, PSEB जांच में बड़ा खुलासा; मचा हड़कंप
Next Article Punjab News: सट्टेबाजी के खिलाफ सरकार का सख्‍त एक्‍शन; पढ़ें
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.