Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Social Media Influencer: तीन महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ हो गया बड़ा कांड, न्यूड वीडियो पर चेहरा लगाकर किया ब्लैकमेल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा

Social Media Influencer: तीन महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ हो गया बड़ा कांड, न्यूड वीडियो पर चेहरा लगाकर किया ब्लैकमेल

Mahabir
Last updated: June 30, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, पानीपत। Social Media Influencer Girls Nude Video: हरियाणा (Haryana) में तीन युवतियों के साथ बड़ा कांड हो गया। पानीपत (Panipat)  में 3 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर (Social Media Influencer) युवतियां डीपफेक (Deepfake) का शिकार हो गईं। तीनों युवतियों के फोटो और वीडियो को AI और डीपफेक टेक्नोलॉजी के जरिए एडिट कर न्यूड वीडियो बना दिया गया।

Contents
  • ब्लैकमेल कर रुपए मांगे
  • अश्लील वीडियो शेयर
  • एडिट कर अश्लील बनाई
  • युवतियों की बनाई 5-5 वीडियो
  • सहेली को धमकी
  • बार कोड भेज रुपए मांगे
  • पुलिस कर रही मामले की जांच

इतना ही नहीं, इन वीडियो को उनकी रियल आईडी के साथ टैग भी किया गया, ताकि ये अश्लील वीडियो जल्द से उनके फैंस तक वायरल हो जाए। इन वीडियो को देखकर युवतियों के फैंस ने उन्हें कॉल की तो मामले का खुलासा हुआ। युवतियों ने जब ये वीडियो देखी, तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई।

Viral Video
Viral Video

 

ब्लैकमेल कर रुपए मांगे

इसके बाद युवतियों ने आईडी शेयर करने वाले से बात की तो वीडियो को डिलीट करने की एवज में उनसे रुपए मांगे गए। युवतियों ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाई। अब पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह कारनामा करने वाला आरोपी हिसार का निवासी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

अश्लील वीडियो शेयर

एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने बताया कि उसकी इंस्टाग्राम पर आईडी है, जहां उसके 1.21 लाख फॉलोअर्स हैं। इस आईडी पर उसने 1600 से ज्यादा पोस्ट की हुई हैं। कुछ दिन पहले उसे एक फैन की कॉल आई। फैन ने बताया कि आपकी इंस्टा आईडी से मिलती जुलती एक दूसरी आईडी उनके साथ शेयर की गई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

जिसमें आपकी अश्लील वीडियो शो हो रही है। इन्फ्लुएंसर के मुताबिक, उसने तुरंत उस आईडी के लिंक पर क्लिक किया तो उसके चेहरे पर बनी कुछ अश्लील वीडियो दिखाई दे रहीं थी। यह देख उसके होश उड़ गए।

 

एडिट कर अश्लील बनाई

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने बताया कि यह आईडी उसके नाम से मिलती जुलती बनाई गई थी। इसमें उसके वीडियो और फोटो को एडिट कर न्यूड वीडियो बना दी गई थी। इसके बाद उसने तुरंत उस आईडी पर जाकर आईडी जनरेट करने वाले को मैसेज किया। मगर, कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उसने कई बार मैसेज किए तो वहां से वीडियो डिलीट करने के एवज में रुपए मांगने का रिप्लाई आया।

युवतियों की बनाई 5-5 वीडियो

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने बताया कि साइबर क्रिमिनल ने उसकी तो डीपफेक टेक्नोलॉजी से वीडियो बनाई है, उसके दो अन्य मीडिया इन्फ्लुएंसर सहेलियों के वीडियो और फोटो के साथ भी यहीं कारनामा किया। उनकी भी रियल आईडी के साथ टैग कर ये वीडियो भेजे गए।

साइबर क्रिमिनल ने उसकी सहेलियों की 5-5 फेक वीडियो बनाई हैं, जबकि उसकी 7 वीडियो बनाई हैं। सभी वीडियो में उनके चेहरों का इस्तेमाल किया गया है। दोनों सहेलियों के इंस्टाग्राम पर करीब 30-30 हजार फॉलोअर्स हैं।

सहेली को धमकी

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने बताया कि साइबर क्रिमिनल ने उसकी सहेली को तो मैसेज भी भेजा। इसमें उसने कहा कि या तो वह अपनी आईडी से वीडियो डिलीट कर दे, नहीं तो वह इन वीडियो को और वायरल कर देगा। उसकी सहेली शादीशुदा है।

इसके चलते उसने अपनी करीब 20 वीडियो डिलीट कर दी। इसके बाद साइबर क्रिमिनल ने सहेली को कहा कि वह अपनी अन्य दोनों सहेलियां को कहे कि वे भी अपनी आईडी डिलीट कर दे, नहीं तो वह उनकी भी और वीडियो बनाएगा।

बार कोड भेज रुपए मांगे

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने बताया कि मैसेज करने के बाद ही साइबर क्रिमिनल ने उसकी वीडियो डिलीट नहीं की। इसके बाद क्रिमिनल ने उसकी सहेली को मैसेज किया कि अगर तेरी दोस्त की वीडियो डिलीट करनी है तो 6 हजार रुपए दे दे।

रुपए देने पर वह उसकी वीडियो डिलीट कर देगा। इसके बाद उसने दो बार कोड भी भेजे। इस पर उसने दोनों बार कोड पर अपने खाते से एक-एक रुपया भेजा। इन बार कोड की जांच-पड़ताल की तो ये हिसार के हांसी जगह के होने के मिले हैं।

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस मामले में साइबर थाना प्रभारी का कहना है कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। जिस इंस्टाग्राम आईडी से यह वीडियो शेयर किए गए हैं, उसके ऑनर की डिटेल निकाली जा रही है। इसके अलावा जिन दो बार कोड का इस्तेमाल रुपए मांगने के लिए किया गया है, उनकी भी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Daily Horoscope: धन लक्ष्मी योग, मघा और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article Petrol-Diesel Price: सोमवार को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के रेट्स
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

हरियाणा

Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा पुलिस को सौंपीं 312 नई ERV वाहन

By Mahabir
हरियाणा

Haryana News: ‘मेक इन हरियाणा’ नीति लॉन्च, 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हुए समझौते

By Mahabir
हरियाणा

Haryana News: मंत्री राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में हितधारक परामर्श बैठक का आयोजन

By Mahabir
हरियाणा

Haryana News: सीएम ने हरियाणा स्टेट एनवायरमेंट प्लान 2025 का किया शुभारंभ

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.