Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Haryana News: विदेश भेजने के नाम पर दंपती से हड़पे 15 लाख, महिला सहित 4 एजेंट गिरफ्तार
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा

Haryana News: विदेश भेजने के नाम पर दंपती से हड़पे 15 लाख, महिला सहित 4 एजेंट गिरफ्तार

Mahabir
Last updated: July 6, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, यमुनानगर। Haryana News: यमुनानगर में विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा और थाना सदर यमुनानगर की टीमों ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए पंजाब के जालंधर (Jalandhar) निवासी तीन पुरुष और एक महिला को हिरासत में लिया है।

Contents
  • कनाडा भेजने के नाम पर ठगे 15 लाख
  • आरोपियों ने 20 लाख रुपए का खर्च बताया
  • 7 लाख रुपए की ठगी

कनाडा भेजने के नाम पर ठगे 15 लाख

आरोपियों ने एक किसी से 15 लाख, तो किसी के साथ 7 लाख की ठगी की। जब पीड़ितों से आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगी तो उन्हें धमकियां दी गईं। पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने कनाडा (Canada) भेजने के नाम पर 15 लाख रुपए ठगने के आरोप में पंजाब के जालंधर जिले के गांव काकी डकोह निवासी पवन उर्फ डेविड और जालंधर कैंट दीपनगर निवासी सतपाल कौर को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों ने 20 लाख रुपए का खर्च बताया

शिकायतकर्ता छछरौली निवासी मनिंद्र कौर ने बताया कि उसके पोते और पौत्रवधू को कनाडा भेजने का झांसा देकर आरोपियों ने 20 लाख रुपए का खर्च बताया था। शुरुआत में एक लाख रुपए लिए गए और बाद में 15 लाख रुपए अलग-अलग किश्तों में दे दिए गए।

लंबे समय तक वीजा न मिलने पर जब रुपए वापस मांगे, तो आरोपियों ने धमकी दी। इंचार्ज निरीक्षक केवल सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान पवन से पूछताछ के बाद सतपाल कौर को भी गिरफ्तार किया गया। सतपाल से तीन लाख रुपए नकद और एक कार बरामद की गई। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

The accused agent is in the custody of the police of Sadar Police Station, Yamuna Nagar.
The accused agent is in the custody of the police of Sadar Police Station, Yamuna Nagar.

7 लाख रुपए की ठगी

थाना सदर यमुनानगर की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर सात लाख रुपए ठगने के आरोप में जालंधर के गांव सुन्नार खुर्द निवासी जितेंद्र और गांव कुडका निवासी गुंजन को गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता गांव औरंगाबाद निवासी नेहा रानी ने बताया कि उनका बेटा रविंद्र कुमार पढ़ाई के बाद रोजगार के लिए विदेश जाना चाहता था। गुंजन ने अपने साथियों जितेंद्र और करणदीप के जरिए विदेश भेजने का वादा किया।

सितंबर 2024 में आरोपियों ने सात लाख रुपए लिए और नकली वीजा थमा दिया। रुपए वापस मांगने पर धमकियां दी गईं। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि एएसआई संदीप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab Police: पंजाब में पुलिस अफसरों का तबादला, पढ़ें ट्रांसफर List
Next Article War on Drugs: पंजाब पुलिस द्वारा 143 नशा तस्कर गिरफ़्तार; 1.5 किलो अफ़ीम बरामद
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

हरियाणा

Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा पुलिस को सौंपीं 312 नई ERV वाहन

By Mahabir
हरियाणा

Haryana News: ‘मेक इन हरियाणा’ नीति लॉन्च, 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हुए समझौते

By Mahabir
हरियाणा

Haryana News: मंत्री राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में हितधारक परामर्श बैठक का आयोजन

By Mahabir
हरियाणा

Haryana News: सीएम ने हरियाणा स्टेट एनवायरमेंट प्लान 2025 का किया शुभारंभ

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.