Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन पर मुख्यमंत्री मान और केजरीवाल ने शोक किया व्यक्त
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन पर मुख्यमंत्री मान और केजरीवाल ने शोक किया व्यक्त

Mahabir
Last updated: July 6, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, तरन तारन। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज तरन तारन से विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के दुखद और असमय निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे पार्टी और राज्य के लिए बड़ी क्षति बताया। दिवंगत विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के भोग और अंतिम अरदास के अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने उन्हें एक प्रमुख समाजसेवी बताया, जो हमेशा आम लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहते थे।

Contents
  • अनुभवी राजनेता खो दिया- केजरीवाल
  • विधायक का असमय निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति
  • ये रहे शामिल

अनुभवी राजनेता खो दिया- केजरीवाल

उन्होंने कहा कि भले ही दिवंगत विधायक डॉ. सोहल एक गंभीर बीमारी से पीड़ित थे, फिर भी उन्होंने मिशनरी भावना के साथ लोगों की सेवा की, जिसके कारण वे बहुत लोकप्रिय थे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे पार्टी के एक वफादार सिपाही थे, जो जनता की सेवा करने की अपनी विचारधारा के प्रति दृढ़ता से प्रतिबद्ध थे। उन्होंने कहा कि पार्टी इस संकट की घड़ी में दिवंगत नेता के परिवार के साथ खड़ी है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि डॉ. सोहल के निधन से पार्टी ने एक अच्छा इंसान और अनुभवी राजनेता खो दिया, जो स्वच्छ और मूल्यों पर आधारित राजनीति में विश्वास रखते थे। उन्होंने डॉ. सोहल को एक ईमानदार राजनेता, समर्पित समाजसेवी और पार्टी का अनुशासित सिपाही बताया, जिन्होंने हमेशा राज्य के समग्र विकास, विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्र और इसके लोगों के कल्याण को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि डॉ. सोहल द्वारा एक डॉक्टर और विधायक के रूप में राज्य की प्रगति और समृद्धि के लिए दी गई शानदार सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा।

विधायक का असमय निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति

अंतिम अरदास के अवसर पर मुख्यमंत्री मान के साथ ‘आप’ नेता मनीष सिसोदिया भी उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने कहा कि दिवंगत विधायक एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक संस्था थे और उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के कमजोर वर्गों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. सोहल का निधन उनके जीवन की सबसे दुखद घटनाओं में से एक है, क्योंकि विधायक उनके बहुत करीबी थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि विधायक का असमय निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसने अपने ऐसे ऊर्जावान नेता को खो दिया, जो आम लोगों में बहुत लोकप्रिय था।

मुख्य मंत्री ने कहा कि डॉ. सोहल की लोकप्रियता का अंदाजा आज उनकी अंतिम अरदास में समाज के हर वर्ग की उपस्थिति से लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दिवंगत डॉ. सोहल पूरे क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध थे। मुख्य मंत्री ने कहा कि अब उनका व्यक्तिगत कर्तव्य है कि वे दिवंगत नेता के सभी सपनों को साकार करें। तरन तारन विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे डॉ. सोहल द्वारा शुरू किए गए कार्यों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ये रहे शामिल

मुख्य मंत्री ने कहा कि भले ही हम इस दुखद घटना को अकाल पुरख की इच्छा मानकर स्वीकार करते हैं, लेकिन वास्तव में इस दर्द और दुख को सहन करना बहुत कष्टदायक है। उन्होंने कहा कि दिवंगत डॉ. सोहल के निधन से ऐसी रिक्तता पैदा हुई है, जिसे भरना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि दिवंगत विधायक एक प्रिय नेता थे, जो स्वच्छ और मूल्यों पर आधारित राजनीति में विश्वास रखते थे। दुखी परिवार के सदस्यों के साथ गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भगवंत सिंह मान ने अकाल पुरख से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और संकट की इस घड़ी में परिवार के सदस्यों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

परिवार के साथ दुख साझा करने पहुंची हजारों की संख्या में संगत में पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, हरभजन सिंह ईटीओ और महिंदर भगत, वरिष्ठ ‘आप’ नेता मनीष सिसोदिया, पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी और अन्य हस्तियां शामिल थी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article War on Drugs: पंजाब पुलिस द्वारा 143 नशा तस्कर गिरफ़्तार; 1.5 किलो अफ़ीम बरामद
Next Article Punjab News: शिक्षा क्रांति की शुरुआत के साथ पंजाब ने राष्ट्रीय सर्वेक्षण में प्राप्त किया सर्वोच्च स्थान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.