Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: जालंधर में डिफाल्टरों पर मेहरबानी, 300 करोड़ बिजली बिल बकाया, वसूली की बजाए ‘सैटिंग’ का खेल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Jalandhar News: जालंधर में डिफाल्टरों पर मेहरबानी, 300 करोड़ बिजली बिल बकाया, वसूली की बजाए ‘सैटिंग’ का खेल

Mahabir
Last updated: July 7, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: PSPCL Defaulters in Jalandhar News – पंजाब पावर कारपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के कुछ इंजीनियर डिफाल्टरों पर खासे मेहरबान हैं। जालंधर नार्थ रीजन (जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर और नवांशहर) में सैकड़ों डिफाल्टरों से 300 करोड़ रुपए वसूलने में PSPCL के अफसर नाकाम साबित हो रहे है। चर्चा यह है कि रिकवरी के लिए जिम्मेदार अफसर बकाया वसूलने की बजाए सैटिंग का खेल कर रहे हैं। जिसके साथ सैटिंग हो जाती है, उससे न तो बिल की रिकवरी की जाती है और न ही उसका कनेक्शन काटा जाता है।

Contents
  • पीएसपीसीएल एक्शन क्यों नहीं ले रहा है?
  • R.ESS Iron and Steel पर मेहरबानी
  • दो होटलों को नए मीटर मंजूर

यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित

इस संबंध में आरटीआई के जरिए बड़ा खुलासा हुआ है। आरटीआई एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह ने इस संबंध में एक आरटीआई पीएसपीसीएल (PSPCL) में लगाई थी। इसके जवाब में बड़े ही हैरान करने वाले आंकड़े सामने आए हैं। PSPCL द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अकेले जालंधर (Jalandhar) वेस्ट डिवीजन में 10 हजार से ज्यादा लोग डिफाल्टर हैं, इनसे करोड़ों रुपए की रिकवरी करनी है। इसके साथ ही पूरे नार्थ रीजन (4 जिले) में करीब 300 करोड़ रुपए बकाया है।

electrcity

पीएसपीसीएल एक्शन क्यों नहीं ले रहा है?

सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि पिछले कई साल से बिजली बिल न जमा करने वाले डिफाल्टरों के खिलाफ पीएसपीसीएल एक्शन क्यों नहीं ले रहा है? सूत्र बताते हैं कि PSPCL के कुछ बड़े अफसर और इंजीनियर मिलकर डिफाल्टरों से हर महीने अपने लिए पैसे की वसूली करती हैं। जिससे डिफाल्टरों के न कनैक्शन काटे जा रहे हैं और न ही कोई बड़ी कार्ऱवाई होती है।

PSPCL के सूत्र बताते हैं कि कुछ बड़े इंजीनियर मोटा पैसा वसूल करते हैं। ये इंजीनियर कामर्शियल कैटेगरी के डिफाल्टरों से हर महीने लाखों रुपए वसूलते हैं। आरटीआई के बाद PSPCL के अफसरों द्वारा जालंधर वेस्ट डिवीजन के एक्सईएन सनी भागरा को नोटिस निकाल कर मामले को दबाने की कोशिश किया जा रहा है। अकेले जालंधर वेस्ट डिवीजन में करीब करोड़ों रुपए की रिकवरी की जानी है।

PSPCL XEN Notice
PSPCL XEN Notice

R.ESS Iron and Steel पर मेहरबानी

इसके अलावा जालंधर कैंट डिवीजन में इंजीनियर का कारनामा ऐसा है कि यहां एक ही व्यक्ति 3 करोड़ रुपए बकाया है, लेकिन उससे रिकवरी नहीं की जा रही है। पीएसपीसीएल के वडिंग स्थित दफ्तर से चंद कदम दूर जीटी रोड पर स्थित आरईएसएस आयरन एंड स्टील प्राईवेट लिमिटेड (R.ESS Iron and Steel Pvt Ltd.) 3,02,08,269 (3 करोड़ से ज्यादा) बकाया है।

हैरानी की बात तो यह कि R.ESS Iron and Steel Pvt Ltd की इस जमीन पर दो होटल बन गए। एक होटल चल रहा है, जबकि दूसरा निर्माणधीन है। हैरानी की बात तो यह है कि 3 करोड़ से ज्यादा के डिफाल्टर वाली प्रापर्टी पर आखिर फिर से कैसे बिजली के मीटर लग गए। यहां एक नहीं, बल्कि दो-दो बिजली के मीटर लगा दिए गए हैं। इसमें लाखों रुपए की सैटिंग का खेल हुआ है।

PSPCL Bill
PSPCL Bill

दो होटलों को नए मीटर मंजूर

सूत्र बताते हैं कि जिस PSPCL के जिस अफसर के अधिकारक्षेत्र में यह एरिया आता है, उसके खिलाफ विभागीय जांच चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक उक्त अफसर को कई बार नोटिस जारी हुए, कई बार चार्जशीट किया गया, लेकिन सरकार कोई सख्त एक्शन नहीं ले रही है। अब हैरानी की बात यह है कि 3 करोड़ से ज्यादा डिफाल्टर वाली प्रापर्टी को फिर से बिजली मीटर लगाकर दे दिया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article UAE Golden Visa: दुबई में बसना हुआ आसान, अब 23 लाख में खरीदें लाइफटाइम रेजीडेंसी, भारतीयों को होगा बड़ा फायदा
Next Article St Soldier News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल ने एकल नृत्य प्रतियोगिता की आयोजित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.