Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: केजरीवाल, मान और सिसोदिया ने जैसमीन शाह की किताब ‘केजरीवाल मॉडल’ के पंजाबी संस्करण का किया विमोचन
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: केजरीवाल, मान और सिसोदिया ने जैसमीन शाह की किताब ‘केजरीवाल मॉडल’ के पंजाबी संस्करण का किया विमोचन

Mahabir
Last updated: July 8, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: आम आदमी पार्टी (AAP) के विजन और कार्यों को समर्पित एक ऐतिहासिक कार्यक्रम के दौरान आज मोहाली में ‘केजरीवाल मॉडल’ पुस्तक (Kejriwal Model Book) के पंजाबी संस्करण का औपचारिक विमोचन किया गया। इस अवसर पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal), पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) और आप पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia)मौजूद रहें।

Contents
  • सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन
  • मॉडल केवल ईमानदारी पर टिका है
  • देश की राजनीतिक बहस को बदल दिया
  • स्वास्थ्य के लिए कितना बेहतर काम

यह पुस्तक आप नेता जैसमीन शाह (Jasmine Shah) द्वारा लिखी गई है और यूनिस्टार बुक्स द्वारा प्रकाशित की गई है। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के महासचिव दीपक बाली (Deepak Bali) ने किया। कार्यक्रम में प्रकाशक हरीश जैन और रोहित जैन भी उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित

लेखक जैसमीन शाह ने बताया कि उन्होंने यह पुस्तक क्यों लिखी? क्योंकि एक ऐसा शासन मॉडल जिसने भारतीय राजनीति की दिशा बदल दी। उन्होंने कहा, “मैंने एक ऐसा मॉडल बनते देखा जो सरकारी स्कूलों, स्वास्थ्य सेवाओं, 24×7 मुफ्त बिजली और भ्रष्टाचारमुक्त शासन पर आधारित था।

Bhagwant Mann CM Punjab
Bhagwant Mann CM Punjab

शाह ने केजरीवाल मॉडल की तुलना मोदी के गुजरात मॉडल से की। उन्होंने कहा, “केजरीवाल मॉडल जनकल्याण पर आधारित है, जबकि गुजरात मॉडल कुछ कॉरपोरेट घरानों के हितों की सेवा करता है। गुजरात में ₹16 लाख करोड़ के कॉरपोरेट लोन माफ किए गए और शिक्षा बजट में कटौती हुई।”

पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जैसमीन शाह को बधाई दी और केजरीवाल को अपना मित्र व राजनीतिक मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि मेरे लिए केजरीवाल मॉडल आम आदमी की राजनीति और शासन का नाम है।

सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन

सिसोदिया ने आंकड़ों के माध्यम से बताया कि देश में 2015 से 2022 के बीच 23 करोड़ लोगों ने सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन किया, लेकिन केवल 7.22 लाख को रोजगार मिला। यह संदर्भ बताता है कि यह किताब कितनी जरूरी है। उन्होंने केजरीवाल को गांधी, लोहिया और भगत सिंह के विचारों का व्यवहारिक रूपांतरणकर्ता बताया।

Arvind Kejriwal, Bhagwant Mann, and Manish Sisodia Launch Punjabi Edition of 'Kejriwal Model' Book by Jasmine Shah News
Arvind Kejriwal, Bhagwant Mann, and Manish Sisodia Launch Punjabi Edition of ‘Kejriwal Model’ Book by Jasmine Shah News

अरविंद केजरीवाल ने “परिवर्तन” नामक भ्रष्टाचार विरोधी एनजीओ से लेकर अन्ना आंदोलन और फिर पार्टी निर्माण तक की यात्रा साझा की। उन्होंने कहा, “26 नवंबर 2012 को हमने आम आदमी पार्टी के पंजीकरण के लिए आवेदन किया। सभी ने कहा था कि हम हर सीट पर जमानत गंवा देंगे। लेकिन दिसंबर 2013 में हमने दिल्ली में 28 सीटें जीतीं।”

उन्होंने बताया कि केजरीवाल मॉडल किसी बोर्डरूम में नहीं बना, बल्कि दिल्ली की झुग्गियों में 10 साल के अनुभव से तैयार हुआ। हमने देखा कि सरकारी स्कूल, अस्पताल और बिजली की स्थिति कितनी खराब थी। उन्होंने अपने प्रारंभिक आंदोलनों का उल्लेख करते हुए कहा कि कैसे उन्होंने भूख हड़ताल की और लोगों के घरों की बिजली जोड़ी। उन्होंने कहा कि हम सरकार में इसलिए आए ताकि हर परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली और 20,000 लीटर मुफ्त पानी मिल सके।

मॉडल केवल ईमानदारी पर टिका है

उन्होंने दोहराया कि यह मॉडल केवल ईमानदारी पर टिका है। अगर सरकार भ्रष्ट है और मंत्री पैसे खा रहे हैं तो यह मॉडल नहीं टिक सकता। हमने पंजाब में यह साबित किया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें कहती थी कि खजाना खाली है, लेकिन हमने स्कूल, अस्पताल ठीक किए और मुफ्त बिजली दी, क्योंकि हमने भ्रष्टाचार रोका और पैसा बचाया।

उन्होंने बीजेपी-शासित दिल्ली प्रशासन पर हमला बोला और कहा, “आम आदमी पार्टी के हटते ही दिल्ली का बुरा हाल हो गया है।मोहल्ला क्लीनिक बंद हो गए, दवाएं और टेस्ट बंद हो गए, सड़कें टूटी और 6-6 घंटे की बिजली कटौती फिर लौट आई है।”

उन्होंने कहा, “बीजेपी के नेता सेवा के लिए नहीं, मुनाफे के लिए आते हैं। हमें हर मोर्चे पर रोका गया, फिर भी हमने काम किया। मुझे प्रशासन में नोबेल मिलना चाहिए क्योंकि मैंने एलजी के हस्तक्षेप के बावजूद काम किया।”

Deepak Bali
Deepak Bali

देश की राजनीतिक बहस को बदल दिया

केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि चुनाव जीतना उनका उद्देश्य नहीं है। हमारा लक्ष्य एक ईमानदार शासन मॉडल बनाना और सोच बदलना था। यह दिखाना कि सही नीयत से सरकारी स्कूल, अस्पताल, बिजली और पानी सुधारे जा सकते हैं। अन्य दलों पर तंज कसते हुए केजरीवाल ने कहा कि पहले ये लोग निजीकरण का प्रचार करते थे, अब 200 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा कर रहे हैं क्योंकि हमने देश की राजनीतिक बहस को बदल दिया है।

उन्होंने कहा कि वह अन्य राज्यों की सरकारों की मदद करने को भी तैयार हैं। हमें वहां चुनाव नहीं लड़ना, पर हम मदद कर सकते हैं। जरूरत है तो मनीष सिसोदिया को भेज दूंगा ट्रेनिंग देने, लेकिन बाकी सरकारें काम करना ही नहीं चाहतीं। केजरीवाल ने कहा कि अगर मौजूदा गति से काम चलता रहा तो जैसमीन शाह जल्द ही “पंजाब मॉडल” पर भी किताब लिखेंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि केजरीवाल ने राजनीति से नफरत, जाति और धर्म की भाषा हटाकर विकास की भाषा दी है। जैसमीन शाह को बधाई देते हुए उन्होंने कहा, कि इतनी कम उम्र में तीन भाषाओं में किताब लॉन्च करना बेहद प्रशंसनीय है।

Kejriwal Model
Kejriwal Model

स्वास्थ्य के लिए कितना बेहतर काम

मान ने कहा कि हर किताब एक कहानी कहती है और हर लेखक की अपनी कहानी होती है। मैं भी एक दिन किताब लिखना चाहता हूं। जैसे राजनीति शुरू में नहीं चली, बाद में चल गई। उसी तरह शायद लेखन भी चल जाए। उन्होंने कहा कि पहले जनता को नहीं पता था कि सरकारें क्या कर सकती हैं। हमें सिर्फ श्मशान और सीवर की बातें बताई जाती थीं। पर केजरीवाल मॉडल ने दिखाया कि सरकारें शिक्षा, नौकरी और स्वास्थ्य के लिए कितना बेहतर काम कर सकती हैं।

बीजेपी नेतृत्व पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं के लिए नौकरी की उम्र सीमा 37 साल है, लेकिन नेताओं की कोई उम्र सीमा नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पिछले 11 साल में एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की, जबकि मैं रोज पत्रकारों से मिलता हूं और हर सवाल का जवाब देता हूं।

टेलीप्रॉम्प्टर के माध्यम से बोलने को लेकर मोदी पर व्यंग्य करते हुए मान ने कहा कि हम दिल से बोलते हैं, स्क्रीन से नहीं क्योंकि हम सच्चाई की मिट्टी से बने हैं। मान ने समावेशी विकास का भी संदेश दिया और कहा कि जब सब लोग आगे बढ़ते हैं, तब समाज और देश आगे बढ़ता है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Arvind Kejriwal: केजरीवाल ने ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ को सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया
Next Article Weather Rainfall Update: उत्तराखंड में फिर फटा बादल, बह गए गांव, वाराणसी में गंगा उफान पर, सभी घाट डूबे
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.