Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar Burlton Park: जालंधर नगर निगम को लंदन कार्निवाल के आयोजकों ने लगाई 22 लाख रुपए की चपत!
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Jalandhar Burlton Park: जालंधर नगर निगम को लंदन कार्निवाल के आयोजकों ने लगाई 22 लाख रुपए की चपत!

Mahabir
Last updated: July 10, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Burlton Park Carnival Scam News Update: जालंधर में स्पोर्ट्स हब वाली बल्टर्न पार्क की जगह पर बड़ा स्कैंडल हो गया। यह स्कैंडल किसी और ने नहीं, बल्कि बल्टर्न पार्क में लंदन स्नो सिटी कार्निवल (London Snow City Carnival) के आयोजकों ने किया है। इस घोटाले से नगर निगम को करीब 22 लाख रुपए का नुकसान हो रहा है।

Contents
  • 5000 वर्ग गज जमीन का 11 लाख किराया जमा कराया
  • 15 हजार वर्ग गज जमीन पर पंडाल सजाया, फीस 33 लाख रुपए बनती है
  • पंडाल की पैमाइश करवाएंगे
  • आयोजक और निगम अफसरों के खिलाफ सीएम से शिकायत होगी

यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित

जालंधर के बल्टर्न पार्क (Burlton Park) में लंदन स्नो सिटी कार्निवल (London Snow City Carnival) की आड़ में नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) को करीब 22 लाख रुपए चपत लगाई गई है। सरकारी खजाने को ये चपत किसी और ने नहीं, बल्कि London Snow City Carnival के आयोजकों ने लगाई है। आयोजकों ने 5000 वर्ग गज जमीन का किराया नगर निगम के खजाने में जमा करवा कर मौके पर 15,000 वर्ग गर्ज जमीन पर कब्जा कर लिया। जिससे निगम को भारी नुकसान हुआ है।

Burlton Park Jalandhar Carnival News
Burlton Park Jalandhar Carnival News

5000 वर्ग गज जमीन का 11 लाख किराया जमा कराया

जालंधर (Jalandhar) के बल्टर्न पार्क में London Snow City Carnival के आयोजकों ने नगर निगम से 5000 वर्ग गज जमीन 44 दिन के लिए किराए पर लिया है। इसकी एवज में आयोजकों द्वारा 11 लाख रुपए फीस निगम के खजाने में जमा करवाई गई है। बावजूद London Snow City Carnival के आयोजकों ने मौके पर निर्धारित जमीन की बजाए तीन गुना जमीन पर कब्जा कर पंडाल सजा दिया, वहीं बिना अनुमति के पार्किंग फीस की वसूली भी शुरू कर दी है।

नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक नगर निगम ने लंदन कार्निवल (London Snow City Carnival) के आयोजकों को 44 दिन के लिए 50 बाई 100 यानि 5000 वर्ग गज जगह पर पंडाल लगाने की अनुमति दी है। इसके एवज में 11 लाख रुपए किराया जमा करवाया गया है। हैरानी की बात तो यह है कि मौके पर 100 बाई 150 यानि 15,000 वर्ग गज जमीन पर कार्निवल के पंडाल लगाए गए हैं। यानि आयोजकों द्वारा तीन गुना ज्यादा सरकारी जगह पर कब्जा कर दुकानदारी की जा रही है।

15 हजार वर्ग गज जमीन पर पंडाल सजाया, फीस 33 लाख रुपए बनती है

निगम अफसरों के मुताबिक अगर तीन गुना यानि 15 हजार वर्ग गज जमीन पर पंडाल सजाया है, तो इसका पूरा किराया 33 लाख रुपए बनता है। चूंकि सरकारी खजाने में केवल 11 लाख रुपए ही जमा करवाया गया है, जिससे करीब 22 लाख रुपए नगर निगम का सीधे तौर पर नुकसान हो रहा है। इसके लिए नगर निगम के कुछ अफसर भी जिम्मेदार हैं।

यही नहीं, London Snow City Carnival के आयोजक ने एक और घोटाला कर डाला है। नगर निगम से पार्किंग के लिए कोई जगह नहीं अलाट करवाई गई। बावजूद आयोजक ने पंडाल के बाहर पेड पार्किंग का धंधा शुरू कर दिया है। यहां रोड किनारे दोनों तरफ आयोजक के कारिंदे 10 से 100 रुपए प्रति घंटा पार्किंग शुल्क वसूल रहे हैं। जबकि ये जमीन नगर निगम की है, पार्किंग नहीं हो सकती है और न ही किसी वाहन से पार्किंग शुल्क वसूल किया जा सकता है।

Burlton Park Jalandhar Carnival
Burlton Park Jalandhar Carnival

पंडाल की पैमाइश करवाएंगे

इस संबंध में नगर निगम के अफसर ने कहा है कि लंदन कार्निवल के आयोजकों द्वारा लगाए गए पंडाल की पैमाइश करवाई जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जितनी भी ज्यादा जमीन कब्जा किया है, उसका किराया जुर्माना समेत वसूल किया जाएगा। यही नहीं, पार्किंग शुल्क वसूलने के मामले में भी कार्ऱवाई की जाएगी। इस संबंध में London Snow City Carnival के आयोजक का पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने अपना पक्ष बताने से इंकार कर दिया। अगर London Snow City Carnival के आयोजक अपना पक्ष बताना चाहें तो डेली संवाद के WhatsApp 9888190945 पर लिखित में भेज सकते हैं।

आयोजक और निगम अफसरों के खिलाफ सीएम से शिकायत होगी

उधर, नगर निगम के खजाने को 22 लाख रुपए की नुकसान को लेकर आरटीआई एक्टिविस्ट मुख्यमंत्री भगवंत मान के दफ्तर में शिकायत करने जा रहे हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट का कहना है कि 22 लाख रुपए की फीस की हेराफेरी में नगर निगम के कुछ अफसर भी संलिप्त होंगे। नहीं तो आयोजक ज्यादा जमीन पर पंडाल कैसे लगा सकता है? कल इसकी लिखित शिकायत सीएम आफिस को भेजी जाएगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: सरकार की बड़ी कार्रवाई, जालंधर के 3 अफसरों को किया सस्पैंड, जाने वजह
Next Article Jalandhar News: जालंधर में AAP नेता पर हमला, मारपीट में जख्मी, कांग्रेस के पार्षद पर लगा गंभीर आरोप
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.