Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: सेंट्रल हलके की नुहार बदलने में जुटे नितिन कोहली, 7.13 करोड़ के कामों को मंजूरी
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Jalandhar News: सेंट्रल हलके की नुहार बदलने में जुटे नितिन कोहली, 7.13 करोड़ के कामों को मंजूरी

Mahabir
Last updated: July 13, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आम आदमी पार्टी (AAP) के सेंट्रल विधानसभा हलके के इंचार्ज नितिन कोहली (Nitin Kohli) की अगुवाई में सेंट्रल हलके की तस्वीर बदलनी शुरू हो गई है। स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए शुरू किए प्रयास जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगे हैं।

Contents
  • गलियों का निर्माण – 29.10 लाख रुपए से होगा
  • काम शुरू: कहां-कहां डंप हटे और सफाई अभियान चला
  • जहां जल्द शुरू होंगे कार्य:
  • दिल्ली से आ रही हैं सफाई मशीनें –
  • सौंदर्यीकरण के साथ मूलभूत सुविधाओं का भी विस्तार –
  • “अब सेंट्रल हलका बनेगा मिसाल” – नितिन कोहली
Jalandhar City News Update
Jalandhar City News Update

गलियों का निर्माण – 29.10 लाख रुपए से होगा

नगर निगम की एफएंडसीसी बैठक में सेंट्रल हलके के लिए 7.13 करोड़ रुपए के 39 विकास कार्यों को मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही डंप शिफ्टिंग का काम भी हो गया है। यह हलका अब एक मॉडल के रूप में उभरने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम को लंदन कार्निवाल के आयोजकों ने लगाई 22 लाख रुपए की चपत!

नितिन कोहली ने बताया कि इस्लामगंज में कम्यूनिटी हाल की मेंटेनेंस का काम-38.05 लाख, सुरजीत नगर में सीसी फ्लोरिंग – 23.60 लाख, वार्ड-5 की गलियों का निर्माण 21.04 लाख, वार्ड-6 के गुलमर्ग एवेन्यू में गलियों का निर्माण-20.55 लाख, वार्ड-8 में विभिन्न गलियों का निर्माण – 29.10 लाख रुपए से होगा। इन कार्यों के टैंडरों को बीते कल मंजूरी मिल चुकी है।

कोहली ने आगे बताया कि सेंट्रल हलके में जिन इलाकों में सबसे ज्यादा काम होने वाले उनकी लिस्ट तैयार की गई है। मास्टर तारा सिंह नगर में सड़कों पर 28.19 लाख, न्यू जवाहर नगर में आरएमसी के काम पर 13.11 लाख रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा एपीजे कॉलेज से चुनमुन चौक तक रिकार्पेटिंग पर 37.52 लाख खर्च होंगे।

काम शुरू: कहां-कहां डंप हटे और सफाई अभियान चला

टीवी सेंटर डंप (मेन रोड): यहां पर बना डंप वर्षों से लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ था। अब इसे हटाने का काम शुरू हो चुका है और स्थायी सफाई ढांचा तैयार किया जा रहा है।
फुटबॉल चौक के पास डंप : फुटबॉल चौक के पास वाले डंप को भी हटाया गया है। यह भी लोगों की परेशानी का सबब बने हुए था।

आदर्श नगर मार्केट: भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्र में गंदगी और बदबू से राहत देने के लिए यहां से भी डंप हटाने का कार्य शुरू है।

गुरु नानक पुरा व दिलबाग नगर रोड: इन इलाकों में सफाई अभियान शुरू हो चुका है। यहां सीवरेज कनेक्शन के सुधार और डंप हटाने का काम साथ-साथ किया जा रहा है।

जहां जल्द शुरू होंगे कार्य:

बस्ती गुजां, करम बाग, : इन क्षेत्रों में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या गंभीर है, जिसे सफाई मशीनों के जरिए सुलझाया जाएगा।

नंदनपुरा, रेनक बाजार, भगत सिंह चौक: यहां पर सड़क मरम्मत, शौचालय निर्माण और नाली सफाई से जुड़े कार्य शुरू किए जाएंगे।

दिल्ली से आ रही हैं सफाई मशीनें –

हलके की सफाई के लिए विशेष हाईटेक सफाई मशीनें दिल्ली से मंगवाई जा रही हैं। मशीनों के आते ही इनका प्रयोग हर वार्ड में किया जाएगा ताकि सफाई का काम और प्रभावी हो सके।

Nitin Kohli AAP Jalandhar
Nitin Kohli AAP Jalandhar

सौंदर्यीकरण के साथ मूलभूत सुविधाओं का भी विस्तार –

नितिन कोहली ने बताया कि यह मुहिम सिर्फ कूड़ा हटाने तक सीमित नहीं है। हर वार्ड में दीवारों की पेंटिंग, ग्रीन बेल्ट, एलईडी स्ट्रीट लाइट्स और स्वच्छ पेयजल की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सार्वजनिक शौचालय और कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था भी मजबूत की जाएगी।

“अब सेंट्रल हलका बनेगा मिसाल” – नितिन कोहली

नितिन कोहली ने कहा कि हम कागज़ी कामों में नहीं, ज़मीनी बदलाव में विश्वास रखते हैं। हमारा लक्ष्य साफ-सुथरा, व्यवस्थित और सम्मानजनक वातावरण तैयार करना है और सेंट्रल हलका इसकी शुरुआत कर चुका है। यह जालंधर के अन्य हलकों के लिए मिसाल बन सकता है।”

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: दुकानदारों के लिए सख्त आदेश जारी, DC ने दी चेतावनी; पढ़ें
Next Article Jalandhar News: भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर ने अश्वनी शर्मा को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.