Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: US-Punjab News: अमेरिका में पंजाब के 8 युवक गिरफ्तार, जाने क्या है पूरा मामला?
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

US-Punjab News: अमेरिका में पंजाब के 8 युवक गिरफ्तार, जाने क्या है पूरा मामला?

Mahabir
Last updated: July 13, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। US-Punjab News: अमेरिका में, संघीय जाँच ब्यूरो (FBI) ने एक अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए देशभर से 8 खालिस्तानी आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, अमेरिका (America) में भारत (India) से फरार खालिस्तानी आतंकियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसते हुए FBI और स्थानीय एजेंसियों ने 11 जुलाई को कैलिफोर्निया के सैन जोक्विन काउंटी में बड़ी कार्रवाई की।

Contents
  • गिरफ्तार के बाद हुई पूछताछ, फिर सभी को जेल भेजा
  • सबसे अहम गिरफ्तारी पवित्र बटाला की
  • अवैध तरीके से अमेरिका में दाखिल हुए आरोपी
  • FBI का ‘समर हीट इनिशिएटिव’ मिशन
FBI arrested 8 Khalistani gangsters in America
FBI arrested 8 Khalistani gangsters in America

गिरफ्तार के बाद हुई पूछताछ, फिर सभी को जेल भेजा

स्टॉकटन, मंटेका और स्टानिस्लॉस काउंटी की SWAT टीमों और FBI की स्पेशल यूनिट की मदद से हुए इस ऑपरेशन में 8 भारतीय मूल के खालिस्तान समर्थक गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में खालिस्तान समर्थक दिलप्रीत सिंह, अर्शप्रीत सिंह, अमृतपाल सिंह, विशाल, पवित्र सिंह उर्फ पवित्र बटाला, गुरताज सिंह, मनप्रीत रंधावा और सरबजीत सिंह शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ अलग-अलग आपराधिक मुकदमे दर्ज किए गए हैं। यह कार्रवाई खालिस्तानी नेटवर्क पर लगाम कसने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम को लंदन कार्निवाल के आयोजकों ने लगाई 22 लाख रुपए की चपत!

इन सभी के खिलाफ अपहरण, टॉर्चर, अवैध कैद, आपराधिक साजिश, गवाहों को डराना, सेमी-ऑटोमैटिक हथियार से हमला, आतंक फैलाने की धमकी, गैंग एक्ट के तहत मुकदमे, भारी मात्रा में अवैध हथियार रखने, मशीन गन और असॉल्ट राइफल रखने, शॉर्ट-बैरल राइफल बनाने और अवैध मैगजीन बेचने जैसे संगीन आरोप दर्ज किए गए हैं।

सबसे अहम गिरफ्तारी पवित्र बटाला की

सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें अमेरिका की ही जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। एफबीआई की इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 5 पिस्टल (ऑटोमैटिक Glock), एक असॉल्ट राइफल, सैकड़ों राउंड गोलियां, हाई-कैपेसिटी मैगजीन और 15,000 डॉलर नकद जब्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों में सबसे अहम नाम है पवित्र सिंह उर्फ पवित्र बटाला का, जो बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा है और भारत की एनआईए और पंजाब पुलिस के लिए मोस्ट वांटेड है। वह खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह रोडे के साथ मिलकर आतंकी गतिविधियां चला रहा था। उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल है और रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है।

Main accused Pavitra Batala has been arrested.
Main accused Pavitra Batala has been arrested.

अवैध तरीके से अमेरिका में दाखिल हुए आरोपी

भारतीय एजेंसियों के मुताबिक सभी आरोपी अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचे थे और वहीं से पंजाब और भारत के अन्य हिस्सों में आपराधिक गतिविधियां चला रहे थे। भारत से भागकर कई गैंगस्टर और आतंकी अमेरिका में शरण लेकर कानून का फायदा उठाकर वर्षों तक वहीं टिके रहते हैं। इनमें गोल्डी बराड़, अनमोल बिश्नोई और रोहित गोदारा जैसे नाम शामिल हैं।

FBI का ‘समर हीट इनिशिएटिव’ मिशन

एफबीआई ने इस ऑपरेशन को ‘समर हीट इनिशिएटिव’ नाम दिया है, जिसका उद्देश्य अमेरिका में सक्रिय गैंगों और खतरनाक अपराधियों का सफाया करना है। एफबीआई निदेशक पटेल की अगुवाई में शुरू हुए इस मिशन का मकसद अमेरिका के शहरों को सुरक्षित बनाना और संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कदम उठाना है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब में एडवोकेट पर तानी गन, SSP से की सख्त कार्रवाई की मांग; जाने पूरा मामला
Next Article Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान, हजारों युवाओं को सीधा फायदा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.