Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Weather Rainfall News: हिमाचल में फिर अलर्ट जारी, उत्तराखंड में भारी बारिश, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
हिमाचल प्रदेश

Weather Rainfall News: हिमाचल में फिर अलर्ट जारी, उत्तराखंड में भारी बारिश, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

Mahabir
Last updated: July 14, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़। Weather Rainfall News Update: देश के कई शहरों में जमकर बारिश हो रही है। मूसलाधार बारिश के कारण कई जगहों पर बाढ़ की समस्या पैदा हो गई है। इसके अलावा पहाड़ों में लैंड स्लाइड (Landslide) और बादल फटने की घटनाओं से भारी तबाही मची है। हिमाचल (Himachal Pradesh) में अब तक 98 लोगों की मौत हो चुकी है।

Contents
  • हिमाचल में फिर जारी हुए अलर्ट
  • उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
  • राजस्थान के 18 जिलों में बारिश
  • मध्य प्रदेश में तेज बारिश, एक की मौत
  • यूपी में बांध ओवरफ्लो, अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में 20 जून को मानसून की एंट्री से लेकर 13 जुलाई तक बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं में 98 लोगों की मौत हुई है। अब तक 770 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। चंडीगढ़-मनाली हाईवे (Chandigarh-Manali Highway) एक बार फिर लैंडस्लाइड के चलते बंद हो गया है।

Himachal Pradesh Mandi Flood News
Himachal Pradesh Mandi Flood News

हिमाचल में फिर जारी हुए अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश (Himachal Weather) और जम्मू-कश्मीर में 18 जुलाई तक भारी बारिश और लैंडस्लाइड की संभावना है। ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में भी भारी बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र, गुजरात की भी यही स्थिति है।

Uttarakhand Landslide News
Uttarakhand Landslide News

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड (Uttarakhand) के देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल, उधम सिंह नगर, चंपावत, टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई है। लैंडस्लाइड और नदियों में उफान की स्थिति बन सकती है। यहां ऑरेंज अलर्ट रहेगा।

delhi-airport
delhi-airport

एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

राजधानी दिल्ली (Delhi) में आज सुबह मौसम अचानक बदल गया है। खराब मौसम की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि उनकी टीमें सभी विभागों के साथ मिलकर यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित और आसान बनाने में जुटी हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए मेट्रो जैसे वैकल्पिक साधनों का इस्तेमाल करें, ताकि देर से बचा जा सके।

Heavy Rainfall
Heavy Rainfall

राजस्थान के 18 जिलों में बारिश

राजस्थान (Rajasthan) के 18 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी है। रविवार को भीलवाड़ा में दो चचेरे भाइयों की बरसाती नाले में और राजसमंद में तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। ब्यावर में कीचड़ में गिरने से बच्चे की जान चली गई। भरतपुर में बिजली गिरने से व्यक्ति की जान चले गई।

मध्य प्रदेश में तेज बारिश, एक की मौत

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में तेज बारिश जारी है। छतरपुर, टीकमगढ़, अशोकनगर और गुना में बाढ़ के हालात हैं। रविवार को इन जिलों के कई गांव बाढ़ में घिरे रहे। छतरपुर में धसान नदी में पिकअप बह गई। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई।

यूपी में बांध ओवरफ्लो, अलर्ट जारी

UP के बांध ओवरफ्लो होने लगे हैं। ललितपुर स्थित गोविंद सागर बांध के 17 गेट खोल दिए गए हैं। वाराणसी में गंगा नदी उफान पर है। जलस्तर 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। रत्नेश्वर महादेव मंदिर 80 फीसदी डूब चुका है। वहीं, भगवान बुद्ध की 80 फीट ऊंची प्रतिमा पर बिजली गिरने से शिखर क्षतिग्रस्त हो गया।

उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश की संभावना है, खासकर मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, महोबा, औरैया, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र जैसे जिलों में बारिश का यलो और ऑरेंज अलर्ट है। बिजली भी गिर सकती है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Daily Horoscope: चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता, रिश्तों में तालमेल बनाकर चले; पढ़ें अपना राशिफल
Next Article Jalandhar News: जालंधर में ‘हेलमेट’ न पहनने पर बोलेरो ड्राइवर का चालान!
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

Himachal Landslide: सवारियों से भरी बस पर अचानक गिरी चट्टानें, दो यात्रियों की मौत और 15 घायल

By Mahabir
हिमाचल प्रदेश

Accident News: हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, खाई में गिरी इनोवा कार, 6 लोगों की मौत

By Mahabir

Landslide: पठानकोट-भरमौर हाईवे पर भारी लैंडस्लाइड, घंटों से यातायात बाधित; टूरिस्ट और स्थानीय लोग फंसे

By Mahabir
हिमाचल प्रदेश

Himachal News: एक्सीडेंटल ही नहीं अब झूठे MLA का तमगा हासिल कर चुके है कैप्टन रणजीत- नरेंद्र

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.