Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Ahmedabad Plane Crash Report: अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच में आई चौंकाने वाली रिपोर्ट
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Ahmedabad Plane Crash Report: अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच में आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

Mahabir
Last updated: July 20, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली/अहमदाबाद। Ahmedabad Plane Crash Report: अहमदाबाद (Ahmedabad) प्लेन क्रैश (Plane Crash) को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। इस खुलासे ने अमेरिका (America) के एक बड़े अखबार द्वारा किए जा रहे दावे को झुठला दिया है। अमेरिका (USA) के बड़े अखबार ने दावा किया है कि फ्लाइट के कैप्टन सुमित सभरवाल (Captain Sumit Sabharwal) ने फ्यूल स्विच बंद किया था। जिससे प्लैन क्रेश हुआ और 270 लोगों की मौत हो गई।

Contents
  • इलेक्ट्रिक आग के संकेत मिले
  • क्रू मेंबर का शव मिला
  • प्लेन का APU भी सुरक्षित
  • फ्यूल कटऑफ की थ्योरी

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

पश्चिमी मीडिया, खासकर अमेरिका (USA) के एक अखबार में दावा किया जा रहा था कि पायलट ने जानबूझकर विमान का फ्यूल कटऑफ कर दिया था। हालांकि, अब इस जांच में एक नया एंगल निकालकर सामने आया है, जिसने पश्चिमी मीडिया के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। 12 जून को अहमदाबाद (Ahmedabad) में उड़ान के कुछ सेकेंड में ही दुर्घटना का शिकार हुआ एअर इंडिया (Air India) के विमान AI171 के मलबे से कुछ चौंकाने वाले सबूत मिले हैं।

Ahmedabad Plane Crash News Update
Ahmedabad Plane Crash News Update

इलेक्ट्रिक आग के संकेत मिले

विमान का पिछला हिस्सा (पूंछ) आग में नहीं जला था, जिसमें इलेक्ट्रिक आग के संकेत मिले हैं। जांच अधिकारियों के अनुसार, क्रैश से पहले विमान की बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी थी। हादसे में एकमात्र बचे यात्री विश्वास कुमार रमेश ने भी बताया है कि प्लेन क्रैश से पहले विमान की लाइट बार-बार जा रही थी, जो बिजली सप्लाई में खराबी की तरफ संकेत करता है।

क्रू मेंबर का शव मिला

दरअसल प्लेन क्रैश (Ahmedabad Plane Crash) में विमान का पिछला आग से बच गया था। यहां एक केबिन क्रू मेंबर का शव भी बरामद हुआ है, जो सीट बेल्ट से जकड़ी हुई थी और टक्कर के कारण उसकी मौत हुई। हादसे के 72 घंटे बाद मिला यह शव अग्निशमन रसायनों के कारण बुरी तरह से सड़ गया था। हालांकि, इससे यह साफ हो गया कि विमान के पिछले हिस्से में मौजूद चीजें भी सलामत थीं।

Ahmedabad Plane Crash News Update
Ahmedabad Plane Crash News Update

जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद (Ahmedabad Plane Crash) से लंदन के लिए उड़ान भरने से पहले यह फ्लाइट दिल्ली से अहमदाबाद आई थी। इस दौरान विमान के STAB POS XDCR में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसे अहमदाबाद में ठीक किया गया था। यह कंपोनेंट प्लेन के पिछले हिस्से में ही मौजूद था।

प्लेन का APU भी सुरक्षित

इसके अलावा प्लेन की टेल में मौजूद ओएपीयू (Auxiliary Power Unit) भी सुरक्षित है, जो इंजन को स्टार्ट करने और पावर बैकअप देने के काम आता है। विमान के इस हिस्से में इलेक्ट्रिक आग के भी संकेत मिले हैं। AAIB ने सभी हिस्सों को अहमदाबाद में संभालकर रखा है, जिसकी बारीकी से जांच की जा रही है।

Ahmedabad Plane Crash News Update
Ahmedabad Plane Crash News Update

फ्यूल कटऑफ की थ्योरी

एविएशन एक्सपर्ट्स की मानें तो बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण फ्यूल कटऑफ हुआ होगा। संभवतः प्लेन को फिर से शुरू करने की कोशिश में पायलट्स ने शायद फ्यूल ऑन-ऑफ करने की सोची हो, लेकिन कटऑफ करने के बाद उन्हें रन करने का मौका न मिला हो और इससे पहले ही प्लेन क्रैश हो गया हो।

फ्यूल कटऑफ और रन करने में महज 1 सेकेंड का समय लगता है। ऐसे में अगर किसी पायलट ने गलती से फ्यूल कटऑफ भी किया होता तो दूसरे पायलट के पास फ्यूल फिर से शुरू करने का पर्याप्त समय था। इससे साफ है कि फ्यूल कटऑफ प्लेन क्रैश का पूरा सच नहीं है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Daily Horoscope: आज इन तीन राशियों वालों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता, पढ़ें अपना राशिफल
Next Article Punjab Weather: पंजाब में जारी हुआ अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी, पढ़ें
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.