Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Anmol Gagan Mann: कौन हैं अनमोल गगन मान? जिन्होंने MLA पद से इस्तीफा देकर राजनीति से सन्यास ले लिया
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Anmol Gagan Mann: कौन हैं अनमोल गगन मान? जिन्होंने MLA पद से इस्तीफा देकर राजनीति से सन्यास ले लिया

Mahabir
Last updated: July 20, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Anmol Gagan Mann Detailed Profile Update: पंजाब की जानीमानी सिंगर और सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Mann) इस समय सुर्खियों में हैं। अनमोल गगन मान पंजाब (Punjab) के खरड़ (Kharar) से पहली बार विधायक बनी और कैबिनेट मंत्री में जगह हासिल की। लेकिन उन्हें मंत्रीपद से हटा दिया गया, इसके बाद अब उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा देते हुए राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा कर दी है। जिससे हर कोई हैरान हैं।

Contents
  • 5 मिनट में MSP वापस करेंगे
  • Anmol Gagan Mann का जन्म और पढ़ाई लिखाई
  • मिस पंजाब मोहाली बनीं
  • रॉयल जट्‌टी गाने से सिंगर बनीं
  • राजनीति में कब आईं?
  • चुनाव जीती, अकाली नेता को हराया
  • पार्टी ने मंत्रिपद वापस लिया
  • अनमोल के बयान रहे चर्चा में
  • राजनीतिक परिवार में शादी

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

पंजाब (Punjab) की राजनीति में आने से पहले अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Mann) मिस मोहाली (Miss Mohali) रहीं, पंजाबी गाने गाकर लोगों का दिल जीता और पहचान बनाई। इसके बाद साल 2020 में राजनीति में आई और 2022 में विधायक भी बन गईं। AAP सरकार ने उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया।

Anmol Gagan Mann
Anmol Gagan Mann

5 मिनट में MSP वापस करेंगे

अपने इस छोटे से राजनीतिक करियर में मान अपनी बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में रहीं। इनमें 5 मिनट में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) देंगे, अधिकारी मेरे नाम से पैसे मांग रहे और काम नहीं किया तो सियासत छोड़ने वाले बयान प्रमुख हैं। इन बयानों से इनकी फजीहत भी बढ़ी थी। आईए जानते हैं अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Mann) की निजी जिंदगी के बारे में।

Anmol Gagan Mann का जन्म और पढ़ाई लिखाई

अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Mann) का जन्म साल 1990 में पंजाब के मानसा में हुआ। उनके पिता जोधा सिंह मान प्रोग्रेसिव किसान हैं। बाद में इनका परिवार मोहाली शिफ्ट हो गया। इसके बाद अनमोल की पढ़ाई मोहाली और चंडीगढ़ में हुई। साल 2022 में चुनावी हलफनामे में उन्होंने लिखा था कि उन्होंने 2007 में पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड से 12वीं तक पढ़ाई की है। इसके बाद वह पढ़ाई छोड़कर सिंगिंग और मॉडलिंग में बिजी हो गईं।

Anmol Gagan Mann
Anmol Gagan Mann

मिस पंजाब मोहाली बनीं

अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Mann) ने मॉडलिंग व सिंगिंग से अपना एंटरटेनमेंट करियर शुरू किया। उन्होंने साल 2013 में मिस पंजाब मोहाली का टाइटल जीता। हालांकि, यह बात उन्होंने खुद 2016 में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर बताई थी। साल 2023 में मिस पंजाब टाइटल की एक प्रतियोगी उनसे मिलने पंजाब भवन पहुंची थी, तो अनमोल ने उसके साथ अपने तुजुर्बे शेयर किए थे।

रॉयल जट्‌टी गाने से सिंगर बनीं

अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Mann) ने मॉडलिंग और सिंगिंग के लिए पढ़ाई छोड़ी थी। इसलिए, वह गायिकी में लगातार सक्रिय रहीं। हालांकि, उनका पहला ऑफिशियल गाना 2014 में रिलीज हुआ। अनमोल ने रॉयल जट्‌टी टाइटल से गाना रिलीज किया, जिसने ठीक-ठाक नाम कमाया। हालांकि, उन्हें पहचान 2015 की एल्बम पंजाबो से मिली। इसके बाद अनमोल ने कुंडी मुच्छ, जट्‌ट दा बुलेट, सूट, बुलेट, जैसे कई हिट गाने गाए।

Anmol-Gagan-Maan-Minister-Punjab-1
Anmol-Gagan-Maan-Minister-Punjab-1

राजनीति में कब आईं?

अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Mann) ने 2020 में AAP के साथ राजनीतिक सफर की शुरुआत की। वह शुरुआत में पार्टी के प्रचारक बनीं और पार्टी ने उन्हें यूथ विंग का सह संयोजक बनाया था। इसके बाद जब 2022 में पंजाब में चुनावों की घोषणा हुई तो AAP ने अनमोल को खरड़ विधानसभा से अपना उम्मीदवार घोषित किया।

अनमोल सिंगर हैं, इसलिए उन्होंने चुनाव के दौरान पार्टी के लिए थीम सॉन्ग तैयार किया था। इसके बोल थे- भगत सिंह, करतार सराभा सारे ही बन चले..। इसे खुद पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने लॉन्च किया था। वह 2022 के चुनाव में स्टार प्रचारकों में शामिल थीं। उन्होंने चंडीगढ़ समेत कई जगह खुलकर भाषण दिए।

चुनाव जीती, अकाली नेता को हराया

अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Mann) खरड़ से उम्मीदवार भी थीं, इसलिए उनके प्रचार के लिए खुद अरविंद केजरीवाल पहुंचे थे। चुनाव में अनमोल ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने तत्कालीन शिरोमणि अकाली दल (SAD) के उम्मीदवार रणजीत सिंह गिल को 37,718 मतों के अंतर से हराया था।

साल 2022 में AAP ने पंजाब की 117 में से 92 सीटें जीतीं और सत्ता पाई तो पार्टी ने अनमोल को मंत्रिमंडल में जगह दी। वह मंत्रिमंडल में शामिल दो महिला विधायकों में से एक थीं। उन्हें टूरिज्म व इन्वेस्टमेंट प्रमोशन जैसे विभागों की परमिशन दी गई। इसके तहत सितंबर 2023 में अनमोल की अगुआई में पहली टूरिज्म समिट भी हुई।

Anmol Gagan Mann with Arvind Kejriwal
Anmol Gagan Mann with Arvind Kejriwal

पार्टी ने मंत्रिपद वापस लिया

सितंबर 2024 में AAP ने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया तो 4 मंत्रियों की छुट्टी कर दी। उन मंत्रियों में अनमोल (Anmol Gagan Mann) का नाम भी शामिल था। मंत्रिपद जाने के बाद अनमोल की पार्टी से दूरी बनती गई। वह अपने विधानसभा क्षेत्र में भी कम सक्रिय थीं। उनके पिता और भाई उनकी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

अनमोल के बयान रहे चर्चा में

विधायक बनने से पहले अनमोल (Anmol Gagan Mann) AAP की यूथ विंग की सह प्रभारी रहीं। 2021 में उन्होंने कहा था कि तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) MSP को लेकर बिल बनाकर सदन में पेश करें, नहीं तो इस्तीफा दें। फिर उन्होंने कहा था कि AAP सरकार बनाते ही 5 मिनट में MSP देंगे। इस बयान के बाद जब विवाद हुआ तो उन्होंने कहा था- हम पॉलिटिक्स में नए-नए हैं। मुझे इसके बारे में ज्यादा नहीं पता।

सितंबर 2024 में अनमोल ने मोहाली के नयागांव क्षेत्र में सीवरेज अथॉरिटी के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। यहां मंच से उन्होंने कहा था- कुछ वरिष्ठ अधिकारी मेरे नाम का गलत इस्तेमाल कर आम नागरिकों या ठेकेदारों से रिश्वत मांगने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई भी व्यक्ति यह दावा करता है कि वह मंत्री की सिफारिश या इशारे पर रिश्वत मांग रहा है, तो जनता सीधे मुझसे संपर्क करे।

Anmol Gagan Mann
Anmol Gagan Mann

राजनीतिक परिवार में शादी

अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Mann) की शादी चंडीगढ़ (Chandigarh) के एडवोकेट शाहबाज सोही से 16 जून 2025 को हुई। शाहबाज सोही के पिता रविंदर सिंह कुक्कू सोही डेराबस्सी निर्वाचन क्षेत्र (तब बनूड निर्वाचन क्षेत्र) के बड़े कांग्रेसी नेता थे, जिनकी 2002 के विधानसभा चुनावों से पहले अचानक मृत्यु हो गई थी। फिर शाहबाज सोही की मां शीलम सोही ने बनूड़ विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

इस चुनाव में शीलम सोही ने अकाली दल के तत्कालीन वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री दिवंगत कैप्टन कंवलजीत सिंह को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि, वह 714 वोट के मामूली अंतर से हार गई थीं। शाहबाज सोही के दादा बलबीर सिंह बलटाना भी बनूड़ निर्वाचन क्षेत्र से आजाद विधायक रह चुके हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab Weather: पंजाब में जारी हुआ अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी, पढ़ें
Next Article Fauja Singh: दुनिया के सबसे उम्रदराज 114 साल के एथलीट फौजा सिंह पंचतत्व में विलीन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.