Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalanhdar News: मुख्यमंत्री ने हज़ारों लोगों के साथ मशहूर मैराथन धावक फौजा सिंह को दी अंतिम विदाई
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Jalanhdar News: मुख्यमंत्री ने हज़ारों लोगों के साथ मशहूर मैराथन धावक फौजा सिंह को दी अंतिम विदाई

Mahabir
Last updated: July 20, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, ब्यास (जालंधर)। Jalanhdar News: विश्वप्रसिद्ध मैराथन धावक फौजा सिंह (Fauja Singh) को आज उनके पैतृक गांव में उनके अंतिम संस्कार के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) सहित हज़ारों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

Contents
  • फौजा सिंह को तेज़ रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर
  • मृत्यु ने न केवल पंजाब बल्कि पूरे विश्व को शोकग्रस्त कर दिया
  • ये रहे मौजूद
CM Mann Gave Last Farewell to Marathon Runner Fauja Singh
CM Mann Gave Last Farewell to Marathon Runner Fauja Singh

फौजा सिंह को तेज़ रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

मुख्यमंत्री ने फौजा सिंह (Fauja Singh) के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि 14 जुलाई को सड़क पार करते समय एक तेज़ रफ्तार वाहन की टक्कर से उनकी मृत्यु हो गई थी। मुख्यमंत्री ने फौजा सिंह के खेल जगत में दिए गए बहुमूल्य योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, समर्पण और दृढ़ता हमेशा युवाओं को प्रेरणा देती रहेगी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

भगवंत सिंह मान ने कहा कि 114 वर्ष की आयु में फौजा सिंह दुनिया के सबसे वृद्ध मैराथन धावक थे, जिन्होंने अपने संकल्प और धैर्य से पूरी दुनिया में मिसाल कायम की। उन्होंने कहा कि खेल जगत हमेशा फौजा सिंह का ऋणी रहेगा, जिन्होंने अपनी उम्र को पीछे छोड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एथलेटिक्स को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

Fauja Singh hit and Run case in Jalandhar
Fauja Singh hit and Run case in Jalandhar

मृत्यु ने न केवल पंजाब बल्कि पूरे विश्व को शोकग्रस्त कर दिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि फौजा सिंह की मृत्यु ने न केवल पंजाब बल्कि पूरे विश्व को शोकग्रस्त कर दिया है, क्योंकि वह प्रतिबद्धता और मेहनत के प्रतीक थे। लंबी दूरी की दौड़ों के माध्यम से उन्होंने पंजाब और विशेष रूप से सिख समुदाय का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया।

मान ने कहा कि फौजा सिंह हमेशा खेल प्रेमियों के दिलों और यादों में जीवित रहेंगे और एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस महान एथलीट की मृत्यु से जो खालीपन पैदा हुआ है, उसे निकट भविष्य में भरना बेहद कठिन है।

CM along with thousands of people gave last farewell to Fauja Singh
CM along with thousands of people gave last farewell to Fauja Singh

ये रहे मौजूद

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि राज्य सरकार उनकी स्मृति में उनके गांव के स्कूल का नाम फौजा सिंह के नाम पर रखेगी और गांव के स्टेडियम तथा जालंधर के स्पोर्ट्स कॉलेज में उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दे और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Anmol Gagan Mann: अनमोल गगन मान से मिले AAP पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा, इस्तीफे पर पार्टी ने लिया बड़ा फैसला
Next Article Punjab News: पंजाब में उप चुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा, पढ़ें कब होगा मतदान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.