Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: War on Drugs: डीजीपी पंजाब ने लोगों से ‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन जारी, नशा तस्करों की सूचना साझा करने की अपील
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

War on Drugs: डीजीपी पंजाब ने लोगों से ‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन जारी, नशा तस्करों की सूचना साझा करने की अपील

Mahabir
Last updated: July 21, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/फिल्लौर। War on Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के निर्देशों पर चल रही नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के साथ-साथ पंजाब की ‘सेफ पंजाब’ व्हाट्सएप चैटबॉट पोर्टल—97791-00200— ने सफलता के साथ 30 प्रतिशत टिप कन्वर्जन रेट प्राप्त किया है। लोगों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर 1 मार्च 2025 से अब तक 3671 FIR दर्ज की गईं और 4872 गिरफ्तारियां की गईं हैं।

Contents
  • हेल्पलाइन 97791-00200 जारी
  • इस बैठक में ये रहे शामिल
  • अब तक 14,281 FIR दर्ज
  • 100 प्रतिशत आतंकवादी मामलों का निपटारा कर दिया
DGP Gaurav Yadav
DGP Gaurav Yadav

हेल्पलाइन 97791-00200 जारी

यह जानकारी पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने आज यहां दी। गौरतलब है कि ‘सेफ पंजाब’ नशा विरोधी हेल्पलाइन 97791-00200 पंजाब सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य नशे से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे व्यक्तियों को गोपनीय, आसानी से उपलब्ध और विश्वसनीय सहायता प्रदान करना है।

यह भी पढ़ें: कौन हैं अनमोल गगन मान? जिन्होंने MLA पद से इस्तीफा देकर राजनीति से सन्यास ले लिया

डीजीपी ने कहा कि ‘सेफ पंजाब’ चैटबॉट एक प्रभावी प्रयास के रूप में उभरा है, क्योंकि इसे अपनी गोपनीयता की विशेषता के कारण जनता से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। यह लोगों को तस्करों और नशा पीड़ितों की रिपोर्ट करने और सुझाव देने के लिए प्रेरित करता है। नागरिकों को इस चैटबॉट के माध्यम से बिना किसी डर के गुप्त रूप से नशा तस्करों की जानकारी साझा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इस बैठक में ये रहे शामिल

डीजीपी पंजाब, महाराजा रणजीत सिंह पंजाब पुलिस अकादमी (एमआरएस-पीपीए), फिल्लौर में सभी रेंज डीआईजी, एसएसपी और सीपी के साथ राज्य स्तरीय कानून व्यवस्था बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे, जिसमें नशा विरोधी मुहिम के अंतर्गत कानून के प्रवर्तन, राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति और आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा की गई।

इस बैठक में विशेष डीजीपी (कानून व्यवस्था) अर्पित शुक्ला, विशेष डीजीपी (इंटेलिजेंस) प्रवीण सिन्हा, डायरेक्टर (पीपीए) फिल्लौर अनीता पुंज, एडीजीपी (एएनटीएफ) नीलभ किशोर, एडीजीपी (एजीटीएफ) प्रमोद बान, एडीजीपी (काउंटर इंटेलिजेंस) अमित प्रसाद और आईजीपी (मुख्यालय) डॉ. सुखचैन सिंह गिल भी शामिल हुए।

अब तक 14,281 FIR दर्ज

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के परिणाम साझा करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस ने 1 मार्च 2025 से अब तक 14,281 एफआईआर दर्ज कर 22,772 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 940 किलो हेरोइन, 337 किलो अफीम, 18 टन भुक्की, 14 किलो चरस, 325 किलो गांजा, 6 किलो आईसीई, 3.3 किलो कोकीन, 29.63 लाख नशीली गोलियां/कैप्सूल और 11.84 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

इस मुहिम के दौरान कानूनी प्रावधानों के तहत नशा तस्करों की 162 अवैध संपत्तियों को ध्वस्त किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब पुलिस ने 1 मार्च 2025 के बाद एनडीपीएस एक्ट के 90 प्रतिशत मामलों में दोषियों को सजा दिलवाकर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

100 प्रतिशत आतंकवादी मामलों का निपटारा कर दिया

डीजीपी ने कहा कि नशों के खिलाफ चल रही निर्णायक जंग के अलावा संगठित अपराध, गैंगस्टर और पाकिस्तान-प्रेरित आतंकवादी गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई पंजाब पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और सभी बड़े मामलों में दोषियों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख संगठित अपराध और गैंगस्टर से जुड़े मामलों का पता लगाया जा चुका है और 100 प्रतिशत आतंकवादी मामलों का निपटारा कर दिया गया है।

इस अवसर पर विशेष डीजीपी (कानून व्यवस्था) अर्पित शुक्ला, विशेष डीजीपी (इंटेलिजेंस) प्रवीण सिन्हा, एडीजीपी (एएनटीएफ) नीलभ किशोर, एडीजीपी (एजीटीएफ) प्रमोद बान और एडीजीपी (काउंटर इंटेलिजेंस) अमित प्रसाद ने फील्ड अधिकारियों को नशा तस्करी, पाकिस्तान प्रेरित आतंकवाद, संगठित अपराध और राज्य में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण विषयों पर नवीनतम रुझानों से अवगत करवाया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Anti-child Beggary Campaign: 31 छापों के दौरान 47 बच्चे रेस्क्यू, माता-पिता की भूमिका की भी हो रही जांच
Next Article Jagdeep Dhankhar Resigns: जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से दिया इस्तीफा, बताई बड़ी वजह, पढ़ें त्यागपत्र
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.