Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब में सीमा पार से चल रहे नारकोटिक्स तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, हेरोइन समेत 4 गिरफ्तार
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: पंजाब में सीमा पार से चल रहे नारकोटिक्स तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, हेरोइन समेत 4 गिरफ्तार

Mahabir
Last updated: July 26, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब (Punjab) को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही व्यापक मुहिम के दौरान, काउंटर इंटेलिजेंस (CI) अमृतसर ने पाकिस्तान आधारित सीमा पार से नशा तस्करी करने वाले मॉड्यूल के चार सदस्यों को 4 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर इस नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस संबंध में जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने दी।

Contents
  • पुलिस टीमों ने आरोपियों के ऑटो-रिक्शा जब्त किया
  • नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही
DGP Gaurav Yadav
DGP Gaurav Yadav

पुलिस टीमों ने आरोपियों के ऑटो-रिक्शा जब्त किया

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान रणजीत सिंह और करन मसीह (दोनों निवासी अटारी, अमृतसर) तथा मनप्रीत सिंह और अजयपाल सिंह (दोनों निवासी जंडियाला गुरु, अमृतसर) के रूप में हुई है। हेरोइन की बरामदगी के अलावा, पुलिस टीमों ने आरोपियों के ऑटो-रिक्शा (PB 02 डी एन5173) को भी जब्त किया है, जिसका इस्तेमाल आरोपी खेप प्राप्त करने और उसकी डिलीवरी के लिए कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने पंजाबियों को दिया बड़ा तोहफा, Super VISA का किया ऐलान

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान आधारित तस्कर ‘शाह’ के निर्देशों पर काम कर रहे थे, जो सरहद पार से नशीले पदार्थों की खेप ड्रोन के माध्यम से भेज रहा था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रदेश में अन्य पार्टियों को नशीले पदार्थों की आगे डिलीवरी कर रहे थे।

Punjab Police
Punjab Police

नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए डीजीपी ने बताया कि सीआई अमृतसर की टीमों को अमृतसर के गांव अटारी के निकट भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र से नशीली खेप आने की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीमों ने अमृतसर-अटारी जी.टी. रोड स्थित बस स्टॉप कठानियां के पास चारों आरोपियों को उस समय रोका, जब वे अपने ऑटो-रिक्शा पर खेप पहुंचाने जा रहे थे और उनके पास से नशीले पदार्थ बरामद किए।

डीजीपी ने कहा कि इस नेटवर्क से जुड़े आगे-पीछे के संबंधों की गहराई से जांच की जा रही है। इस संबंध में FIR नंबर 40 दिनांक 25-07-2025 को थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सैल, अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21, 25 और 29 के तहत दर्ज की गई है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: मान सरकार द्वारा बड़ी राहत, 2634 लाभार्थियों को 13.43 करोड़ रुपये जारी
Next Article Bihar News: डॉ. बीरबल झा ने पेश किया विकास का त्रिस्तरीय मॉडल, पढ़े
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.