Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: स्पोर्ट्स हब, एन्हांसमेंट राहत, व्यापारिक मसलों पर पहल, नितिन कोहली के 60 दिन में 10 करोड़ रुपए के विकास कार्य
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Jalandhar News: स्पोर्ट्स हब, एन्हांसमेंट राहत, व्यापारिक मसलों पर पहल, नितिन कोहली के 60 दिन में 10 करोड़ रुपए के विकास कार्य

Mahabir
Last updated: July 29, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता नितिन कोहली (Nitin Kohli) को सेंट्रल हलके का इंचार्ज बने 60 दिन पूरे हो चुके हैं। इस अवधि में उन्होंने विकास कार्यों, जनसमस्याओं के समाधान और व्यापारिक वर्ग की चिंताओं को प्राथमिकता दी है।

Contents
  • स्पोर्ट्स हब और हॉकी लीग की शुरुआत
  • एन्हांसमेंट और नॉन-कंस्ट्रक्शन फीस से राहत
  • व्यापारी वर्ग को राहत की पहल
  • 10 करोड़ रुपए के विकास कार्य
  • कुछ खास स्वीकृत कार्य
  • जनसंपर्क के लिए हेल्पलाइन और कार्यालय
  • सफाई और जलभराव पर फोकस
  • नवीन पहल: वार्ड स्तर पर माइक्रो प्लानिंग

जालंधर (Jalandhar) सैंट्रल हलके के इंचार्ज नितिन कोहली की कार्यशैली में सबसे खास बात यह रही कि वह खुद जनता से सीधे संपर्क में रहते हैं, समस्याएं सुनते हैं और मौके पर ही टीम से समाधान करवाते हैं।

Nitin Kohli AAP Jalandhar Punjab
Nitin Kohli AAP Jalandhar Punjab

स्पोर्ट्स हब और हॉकी लीग की शुरुआत

नितिन कोहली ने विकास कार्यों की शुरुआत बर्ल्टन पार्क में इंटरनेशनल लेवल के स्पोर्ट्स हब की नींव रखकर की, जिससे खेलों के प्रति रुचि रखने वालों में उत्साह देखा जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने 31 अगस्त से 27 सितंबर तक जूनियर हॉकी लीग की भी घोषणा की, जिसमें पूरे भारत की टीमें हिस्सा लेंगी। यह लीग भारत की सबसे बड़ी इनामी हॉकी लीग मानी जा रही है।

एन्हांसमेंट और नॉन-कंस्ट्रक्शन फीस से राहत

सालों से लंबित पड़े मामलों में एक बड़ा फैसला लेते हुए नितिन कोहली ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा के साथ मिलकर सूर्या एन्क्लेव, महाराजा रणजीत सिंह एवेन्यू और गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू के आवंटियों को बड़ी राहत दिलाई है। अब 170 एकड़ और 70.5 एकड़ की स्कीमों में एन्हांसमेंट चार्ज व ब्याज वर्ष 2021 से लागू होगा, जबकि 94.5 एकड़ की स्कीम में 7.5% ब्याज ही लिया जाएगा।

Nitin Kohli AAP Jalandhar
Nitin Kohli AAP Jalandhar

व्यापारी वर्ग को राहत की पहल

सेंट्रल हलके के व्यापारी हाल ही में जीएसटी रेड्स को लेकर भारी दबाव में थे। व्यापारियों में नाराजगी बढ़ रही थी। नितिन कोहली ने न सिर्फ इस मुद्दे को गंभीरता से लिया, बल्कि इसे सरकार स्तर तक पहुंचाकर समाधान की दिशा में प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस पहल को व्यापारी वर्ग की ओर से सराहा गया है।

10 करोड़ रुपए के विकास कार्य

सिर्फ फाइलों तक सीमित न रहते हुए, नितिन कोहली ने ₹10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दिलवाई है। इसमें सड़कों की मरम्मत, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई और अन्य आधारभूत सुविधाएं शामिल हैं। खुद मौके पर जाकर उन्होंने निगम अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर काम को गति दी है।

Vineet Dheer and Nitin Kohli
Vineet Dheer and Nitin Kohli

कुछ खास स्वीकृत कार्य

  • इस्लामगंज में कम्युनिटी हॉल की मेंटेनेंस – ₹38 लाख
  • वार्ड 5 और 6 में गलियों का निर्माण – ₹20 से ₹30 लाख
  • गुलमर्ग एवेन्यू, सुरजीत नगर और वार्ड-8 में टेंडर मंजूर

जनसंपर्क के लिए हेल्पलाइन और कार्यालय

जनता से सीधा जुड़ाव बनाए रखने के लिए उन्होंने फुटबॉल चौक से नकोदर चौक के बीच कार्यालय की शुरुआत की, जिसका उद्घाटन सांसद अशोक मित्तल ने किया था। इसके अलावा, शिकायतों और सुझावों के लिए दो हेल्पलाइन नंबर — 0181-5018181 और व्हाट्सअप नं: +91-89686-21277 जारी किए गए हैं।

सफाई और जलभराव पर फोकस

कई इलाकों में हल्की बारिश में ही जलभराव की समस्या को गंभीरता से लिया गया। कोहली ने खुद दौरे कर निगम की टीमों के साथ मिलकर समाधान सुनिश्चित किया। इसके अलावा, जल्द ही हर वार्ड में हाईटेक सफाई मशीनें पहुंचाई जाएंगी ताकि सफाई व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने पंजाबियों को दिया बड़ा तोहफा, Super VISA का किया ऐलान

प्लाजा चौक से डंप हटाया- लोग प्लाजा चौक के डंप से भी बहुत परेशान थे। नितिन कोहली के प्रयास के कारण वहां से स्थाई रूप से डंप हटाया गया। लोगों के अब इस डंप से निजात मिली है।

Nitin Kohli raises residents' issues
Nitin Kohli raises residents’ issues

नवीन पहल: वार्ड स्तर पर माइक्रो प्लानिंग

नितिन कोहली ने सेंट्रल हलके के 23 वार्डों के लिए अलग-अलग टीमों के माध्यम से माइक्रो लेवल पर जरूरतों की पहचान कर रिपोर्ट मंगवाई है। इसी के आधार पर वार्डों के अनुसार बजट और प्राथमिकताएं तय की जा रही हैं, जिससे किसी एक इलाके की उपेक्षा न हो।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: जालंधर के सिविल अस्पताल में 3 मरीजों की मौत मामले में नया मोड, हाईकोर्ट में याचिका दायर
Next Article Aaj ka Panchang: आज स्कंद षष्ठी, भगवान कार्तिकेय की करें उपासना; पढ़ें आज का पंचांग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.