Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: मुख्यमंत्री मान ने 942 ठेका कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, स्थायी नियुक्ति पत्र सौंपे
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: मुख्यमंत्री मान ने 942 ठेका कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, स्थायी नियुक्ति पत्र सौंपे

Mahabir
Last updated: July 30, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: वन विभाग में ठेके पर कार्यरत 942 कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Sing Mann) ने एक दशक से अधिक समय से सेवा दे रहे इन कर्मचारियों की सेवाओं को स्थायी करने के लिए नियुक्ति पत्र सौंपकर आज एक बड़ा तोहफा दिया।

Contents
  • ठेका शब्द हमेशा के लिए हटा
  • पंजाबी भाषा में एक भी शब्द नहीं लिख सकते
  • पंजाबियों का पैसा बेरहमी से लूटा
  • ‘आप’ को भारी बहुमत दिया
  • तस्करों की संपत्ति को जब्त और ध्वस्त किया
  • 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज
  • पर्यटन की अपार संभावनाएं

इन कर्मचारियों की सेवाओं को स्थायी करने और आवास निर्माण तथा शहरी विकास विभाग के उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र देने के अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें यह घोषणा करते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि राज्य सरकार ने सभी कानूनी और प्रशासनिक बाधाओं को दूर करते हुए इन कर्मचारियों की सेवाओं को स्थायी कर दिया है और इनके साथ जुड़ा ‘ठेका’ शब्द हमेशा के लिए हटा दिया गया है।

ठेका शब्द हमेशा के लिए हटा

उन्होंने कहा कि अपनी जिंदगी के कीमती साल सरकारी सेवा में देने वाले इन कर्मचारियों के नाम के साथ ‘ठेका’ शब्द को हमेशा के लिए हटाया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसका उद्देश्य कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित करना है और राज्य सरकार की अथक कोशिशों के कारण ही आज यह शुभ दिन आया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह किसी का पक्ष लेना नहीं है, बल्कि राज्य सरकार का कर्तव्य है कि वह लोगों और राज्य की सेवा करे और इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के लोगों ने उन्हें सेवा का अवसर देकर सम्मान दिया है और वे इस भरोसे को बनाए रखने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पंजाब के सर्वांगीण विकास और लोगों की खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पंजाबी भाषा में एक भी शब्द नहीं लिख सकते

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने अपने शासनकाल के अंत में कुछ रियायतें देकर लोगों को मूर्ख बनाया, लेकिन उनकी सरकार ने पहले दिन से ही लोगों की समस्याओं को कम करने पर ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के नेता अपने शासनकाल में लोगों को लूटते रहे और उन्होंने कभी भी लोगों की भलाई की परवाह नहीं की।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार पहले दिन से ही लोगों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है। विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग पंजाब के वारिस होने का दावा करते थे, वे पंजाबी भाषा में एक भी शब्द नहीं लिख सकते क्योंकि कॉन्वेंट स्कूलों में पढ़े ये नेता राज्य और इसके लोगों से पूरी तरह कटे हुए हैं।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि सनावर और दून स्कूलों से पढ़े इन नेताओं का पंजाबी में हाथ तंग है, जिस कारण वे लोगों से जुड़ने में असहज हैं। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने शिक्षा क्षेत्र को नजरअंदाज किया, जिसके कारण लोगों ने इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया और नए लोगों के राजनीति में आने का मार्ग प्रशस्त किया।

पंजाबियों का पैसा बेरहमी से लूटा

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी और बुनियादी ढांचा उनकी सरकार के पांच प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्र हैं और इनके विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के अनुसार उनकी सरकार सभी वर्गों की भलाई की बात करती है, जबकि पिछली सरकारों की प्राथमिकताएं कुछ और थी।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोगों की भलाई के बजाय पिछली सरकारों के नेता अपने परिवारों की भलाई और राज्य के खजाने को लूटने के लिए अधिक चिंतित थे। विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन लोगों ने आम आदमी को नजरअंदाज करके केवल अपने परिवारों के लिए पंजाबियों का पैसा बेरहमी से लूटा।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि पहली बार राज्य और लोगों की भलाई के लिए नीतियां बनाई जा रही हैं और यह अपने आप में एक इतिहास है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक राजनीतिक पार्टियां उनसे इस बात पर जलन करती हैं क्योंकि वे यह बात हजम नहीं कर पा रही हैं कि एक आम आदमी का बेटा राज्य को प्रभावी ढंग से कैसे चला रहा है।

Bhagwant Singh Mann
Bhagwant Singh Mann

‘आप’ को भारी बहुमत दिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि पारंपरिक राजनीतिक दलों की जनविरोधी और पंजाब विरोधी नीतियों के कारण लोगों का इन दलों से विश्वास उठ गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के समझदार और बहादुर लोगों ने 2022 के विधानसभा चुनावों में इन पार्टियों को बाहर का रास्ता दिखाया और ‘आप’ को भारी बहुमत दिया। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने लोगों की भलाई की कभी चिंता नहीं की और ज्यादातर केवल अपनी भलाई के लिए चिंतित रहे।

‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई यह मुहिम शानदार परिणाम दे रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग इस घिनौने काम में शामिल बड़ी मछलियों को देखना चाहते हैं, वे नाभा जेल का दौरा कर सकते हैं। भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि यह पूरी मानवता के खिलाफ अपराध है और उन्हें बख्शा नहीं जाएगा, बल्कि कानून के अनुसार उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने ड्रग माफिया को संरक्षण दिया, लेकिन उनकी सरकार ने नशों के खिलाफ युद्ध छेड़ा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य से नशों के खात्मे के लिए बहुत बारीकी से योजना बनाई गई है और अब नशों के खिलाफ बड़े पैमाने पर जंग शुरू की गई है।

CM Bhagwant Mann
CM Bhagwant Mann

तस्करों की संपत्ति को जब्त और ध्वस्त किया

उन्होंने कहा कि नशों की सप्लाई लाइनों को तोड़ने के अलावा, राज्य सरकार ने इस घिनौने अपराध में शामिल अपराधियों को सलाखों के पीछे डाला है। उन्होंने कहा कि अब तस्करों की संपत्ति को जब्त और ध्वस्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह काम लोगों के सहयोग के बिना सफल नहीं हो सकता।

मुख्यमंत्री ने नाभा जेल में बंद नशों के कारोबार के सरगना के मानवाधिकारों की चिंता जताने के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि उन्होंने पंजाब के लोगों के लिए ऐसी चिंता क्यों नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि इससे इन नेताओं का असली चेहरा उजागर हुआ है, जिन्होंने पूरे राज्य में नशों के कारोबार को फैलाया और इसका संरक्षण किया।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि कैप्टन के भतीजे ने अकाली सरकार के दौरान मंत्री रहते हुए नशों का कारोबार शुरू किया और यह कारोबार कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह, जो अब भाजपा में हैं, के कार्यकाल में फला-फूला। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उन्होंने कार्यभार संभाला, तब नहरी पानी का 21 प्रतिशत सिंचाई के लिए उपयोग होता था, लेकिन आज यह आंकड़ा 63 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

Bhagwant Mann CM Punjab
Bhagwant Mann CM Punjab

10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की बेमिसाल कोशिशों से पहली बार नहरों और नदियों का पानी राज्य के अंतिम छोर पर बसे गांवों तक पहुंचा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार ने पंजाब का पानी अन्य राज्यों को जाने से रोका है। एक अन्य कल्याणकारी योजना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि देश में पहली बार किसी राज्य द्वारा शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब के प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।

उन्होंने गर्व से कहा कि पहली बार कोई राज्य ऐसी अनूठी योजना लेकर आया है, जिससे लोगों पर वित्तीय बोझ कम होगा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा सकेंगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस ऐतिहासिक कदम का उद्देश्य राज्य के प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की धरती को उपजाऊ जमीन और मनमोहक वनस्पति का वरदान प्राप्त है। उन्होंने कहा कि पठानकोट जिले में चमरौड़ पत्तन जैसी खूबसूरत जगहें हैं, जिन्हें ‘मिनी गोवा’ के रूप में जाना जाता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब में अनमोल प्राकृतिक संसाधनों का सौभाग्य है, जो दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित कर सकता है।

Bhagwant Singh Mann CM Punjab
Bhagwant Singh Mann CM Punjab

पर्यटन की अपार संभावनाएं

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना समय की जरूरत है, जिससे लोगों का जीवन संवारा जा सकता है। उन्होंने दुख के साथ कहा कि पिछली सरकारों की अक्षमता के कारण पंजाब को विकास, विशेषकर पर्यटन क्षेत्र में, अनदेखा किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जो पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए बड़े पैमाने पर आकर्षित कर सकती हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पर्यटकों के लिए कई स्थानों को विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब राज्य के युवाओं में वतन वापसी का रुझान देखा जा रहा है और हमारे युवा नौकरी मांगने के बजाय नौकरी देने वाले बन रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार का एकमात्र एजेंडा युवाओं को सरकारी नौकरियां देकर उन्हें अधिक अधिकार देना है। उन्होंने कहा कि इससे युवा देश और राज्य की सामाजिक-आर्थिक प्रगति में बराबर के भागीदार बनेंगे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: मीत हेयर ने संसद में उठाया दवाइयों की अधिक कीमतों का मुद्दा
Next Article Amit Shah: पहले मेरे से निपट लो, PM को कहां बुलाओगे? सदन में विपक्ष पर बरसे अमित शाह
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.