Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम के बेटे को गैंगस्टर ने दी जान से मारने की धमकी, सहयोगी के ठिकाने पर फायरिंग
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम के बेटे को गैंगस्टर ने दी जान से मारने की धमकी, सहयोगी के ठिकाने पर फायरिंग

Mahabir
Last updated: August 1, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: कांग्रेस सांसद और पंजाब (Punjab) के पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) ने कहा है कि उनके बेटे उदयवीर रंधावा को कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया (Gangster Jaggu Bhagwanpuria) की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने यह सोशल मीडिया X पर भी पोस्ट किया है।

Contents
  • पुलिस ने शुरू की जांच
  • सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा
  • कौन है जग्गू भगवानपुरिया?
  • 128 मामलों दर्ज

पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि उनके बेटे को धमकी दी गई है। उन्होंने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन से इस मामले में तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है। रंधावा ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है और ऐसी घटनाएं आम लोगों में भय का माहौल पैदा कर रही हैं।

Sukhjinder-Singh
Sukhjinder-Singh

पुलिस ने शुरू की जांच

पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के गुरदासपुर सीट से मौजूदा सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) के खुलासे के बाद यह मामला राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। पंजाब पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

हालांकि, अभी तक इस धमकी के तरीके और समय के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि रंधावा खुद राज्य के डिप्टी सीएम रह चुके हैं और वह अक्सर गैंगस्टरों द्वारा मांगी जा रही फिरौतियों से लेकर अन्य चीजों के मुद्दे उठाते रहे हैं।

सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा

कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी है। रंधावा ने कहा- “मेरे एक सहयोगी ने बेटे से मुलाकात की और उसके वहां से निकलने के महज एक घंटे के भीतर उस पर फायरिंग हुई।”

Sukhjinder Singh Randhawa Tweet
Sukhjinder Singh Randhawa Tweet

रंधावा ने आगे कहा कि वह इस समय संसद सत्र के लिए दिल्ली में हैं, लेकिन किसी भी गैंगस्टर की धमकी उन्हें डिगा नहीं सकती। उन्होंने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- “मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने पंजाब को गैंगस्टरों का अड्डा बना दिया है। राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।”

कौन है जग्गू भगवानपुरिया?

जग्गू भगवानपुरिया (Gangster Jaggu Bhagwanpuria) का असली नाम जगदीप सिंह है। पंजाब का यह कुख्यात गैंगस्टर अपहरण, जबरन वसूली, लूट और हत्या जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त रहा है। वह खुद अपने गैंग का सरगना है और अपराध की दुनिया में उसका दबदबा काफी बड़ा माना जाता है।

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया
गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया

जग्गू भगवानपुरिया ने साल 2012 में अपराध की दुनिया में कदम रखा और कुछ ही समय में नामी गैंगस्टर बन गया। दिलचस्प बात यह है कि वह कभी एक उम्दा कबड्डी खिलाड़ी था, लेकिन खेल छोड़कर अपराध के रास्ते पर चल पड़ा।

पंजाब में वह ‘वसूली किंग’ के नाम से कुख्यात है। उसका नेटवर्क न केवल पंजाब, बल्कि पाकिस्तान और कनाडा तक फैला है। कारोबारियों और अन्य लोगों को यह संदेश था कि पंजाब में धंधा करना है तो उसे वसूली देनी ही पड़ेगी।

128 मामलों दर्ज

कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया (Gangster Jaggu Bhagwanpuria) पर अब तक 128 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, लूट, जबरन वसूली, अवैध हथियारों की सप्लाई और नशा तस्करी जैसे संगीन अपराध शामिल हैं।

जग्गू भगवानपुरिया पंजाब का पहला ऐसा गैंगस्टर माना जाता है, जिसने सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी को अंजाम दिया। उसके आपराधिक नेटवर्क ने पंजाब और पड़ोसी राज्यों में खौफ का माहौल बना रखा है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: मान सरकार द्वारा आंगनवाड़ी सेवाओं को नया सशक्तिकरण
Next Article Donald Trump: डोनाल्ड ट्रम्प का टैरिफ 7 दिन के लिए टला, भारत समेत 90 देशों को राहत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.