Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: PM Narendra Modi: महादेव के आशीर्वाद से बेटियों के सिंदूर का बदला लेने का वचन पूरा हुआ – पीएम मोदी
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

PM Narendra Modi: महादेव के आशीर्वाद से बेटियों के सिंदूर का बदला लेने का वचन पूरा हुआ – पीएम मोदी

Mahabir
Last updated: August 2, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, वाराणसी। PM Narendra Modi: प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज वाराणसी (Varanasi) पहुंचे। PM नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि मैंने बेटियों के सिंदूर का बदला लेने के लिए जो वचन दिया था, वो पूरा हो गया। ये महादेव के आशीर्वाद से ही पूरा हुआ। मैं ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) की सफलता को उनके चरणों में समर्पित करता हूं। अगर पाकिस्तान ने फिर कोई पाप किया तो हमारी मिसाइलें आतंकियों को तबाह कर देंगीं।

Contents
  • दुश्मन पाताल में भी नहीं बचेगा
  • मेक इन इंडिया प्रोडक्ट को बढ़ावा देंगे
  • काशी में 2,200 करोड़ रुपए के 52 प्रोजेक्ट लॉन्च
  • कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को तमाशा कहा
  • पाकिस्तान के कई सारे एयरबेस आज भी ICU में
  • तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य

दुश्मन पाताल में भी नहीं बचेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि भारत पर वार करने वाला दुश्मन पाताल में भी नहीं बचेगा। ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) में भारत के स्वेदशी हथियारों की ताकत पूरी दुनिया ने देखीं। ड्रोन, मिसाइलें, एयर डिफेंस ने आत्मनिर्भर भारत की ताकत को साबित किया है। पाकिस्तान में तो इतना खौफ है कि ब्रह्मोस की आवाज भी आ जाए तो पाकिस्तान को नींद नहीं आती है।

PM Narendra Modi in Kashi News Live
PM Narendra Modi in Kashi News Live

मेक इन इंडिया प्रोडक्ट को बढ़ावा देंगे

पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अमेरिका (America) का बिना नाम लिए टैरिफ (Trump Tariff) पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि हम उन चीजों को खरीदेंगे, जिसे बनाने में किसी न किसी भारतीय का पसीना बहा है। हमें वोकल फॉर लोकल मंत्र को अपनाना होगा। हम संकल्प लें कि मेक इन इंडिया प्रोडक्ट को बढ़ावा देंगे।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

हमारे घर में जो भी नया सामान आया, वो स्वदेशी ही होगा। ये जिम्मेदारी हर नागरिक को ही लेनी होगी। मैं दुकानदार भाइयों से आग्रह करता हूं, जब दुनिया इस तरह की अस्थिरता से गुजर रही है तो हम सिर्फ स्वदेशी माल ही बेचेंगे।

PM Narendra Modi in Kashi News
PM Narendra Modi in Kashi News

काशी में 2,200 करोड़ रुपए के 52 प्रोजेक्ट लॉन्च

पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 54 मिनट तक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने काशी में 2,200 करोड़ रुपए के 52 प्रोजेक्ट लॉन्च किए। साथ ही देशभर के किसानों के लिए सम्मान निधि की 20वीं किस्त के 20,500 करोड़ रुपए जारी किए। यह मोदी का प्रधानमंत्री रहते 51वां और तीसरे कार्यकाल में तीसरा दौरा है।

कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को तमाशा कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को तमाशा कहा है। क्या सिंदूर को कोई तमाशा कह सकता है। हमारी सेना का पराक्रम और बहनों के सिंदूर का बदला… तमाशा कहने की ये हिम्मत…ये निर्लज्जता…वोट बैंक और तुष्टीकरण की इस राजनीति में सपा भी पीछे नहीं है।

सपा के नेता संसद में कह रहे थे कि पहलगाम (Pahalgam) के आतंकियों को अभी क्यों मारा? अब बताइए, मैं फोन करके इनसे पूछूं। ये वही लोग हैं जब यूपी में सत्ता में थे तो आतंकियों को क्लीनचिट देते थे। बम धमाके करने वालों से मुकदमे वापस लेते थे।

PM Narendra Modi in Kashi
PM Narendra Modi in Kashi

पाकिस्तान के कई सारे एयरबेस आज भी ICU में

पीएम मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि मैं काशी की धरती से कहना चाहता हूं। ये नया भारत है। भोलेनाथ को भी पूजता है। दुश्मनों के सामने काल भैरव भी बन जाता है। विरोधी संसद में कह रहे थे कि पहलगाम के आतंकियों को क्यों मारा? क्या सपा वालों को फोन करूं क्या? क्या आतंकियों को भागने का मौका देना चाहिए था?

पीएम मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि पाकिस्तान के कई सारे एयरबेस आज भी ICU में पड़े हैं। पाकिस्तान दुखी है। ये तो सब कोई समझ सकता है, लेकिन पाकिस्तान का ये दुख सपा और कांग्रेस से सहन नहीं हो रहा। उधर, आतंक का आका रोता है। इधर कांग्रेस-सपा वाले आतंकियों की हालत देखकर रोते हैं। कांग्रेस हमारी सेनाओं के पराक्रम का लगातार अपमान कर रही है।

PM Narendra Modi in Kashi News Update
PM Narendra Modi in Kashi News Update

तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य

पीएम मोदी (Narendra Modi) ने कहा- हमारा देश में तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। अब तक डेढ़ करोड़ से ज्यादा लखपति दीदी बन चुकी हैं। लक्ष्य का आधा काम पूरा कर लिया। ये आंकड़ा सुनकर सपा वाले साइकिल लेकर भाग जाएंगे। सरकार के ड्रोन दीदी अभियान ने लाखों लोगों की आय बढ़ाई है।

मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि अगर पाकिस्तान ने फिर कोई पाप किया तो यूपी में बनी मिसाइलें आतंकियों को तबाह कर देंगीं। आज यूपी इतनी तेजी से विकास कर रहा है। सपा के समय में यूपी में अपराधी बेखौफ थे। निवेशक यूपी आने से डरते थे। भाजपा की सरकार में अपराधियों में खौफ है। आज निवेशक यूपी में भरोसा देख रहे हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: मुख्यमंत्री मान ने गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में टेका माथा
Next Article MP News: आधी रोटी खाएंगे, बच्चों को पढ़ाएंगे- बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज ने वाल्मीकि समाज को बच्चों को पढ़ाने के लिए किया आह्वान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.