Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Fight on Airport: हवाई अड्डे पर स्टाफ पर ‘जानलेवा हमला’, किसी की टूटी की रीढ़ की हड्डी तो…देखें वीडियो
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
जम्मू-कश्मीर

Fight on Airport: हवाई अड्डे पर स्टाफ पर ‘जानलेवा हमला’, किसी की टूटी की रीढ़ की हड्डी तो…देखें वीडियो

Mahabir
Last updated: August 3, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, श्रीनगर। Fight on Airport: जम्मू-कश्मीर के हवाई अड्डे पर हिंसा की एक चौंकाने देने वाली घटना सामने आ रही है। दरअसल, श्रीनगर एयरपोर्ट (Srinagar Airport) पर एक्स्ट्रा लगेज को लेकर सेना के एक अधिकारी ने स्पाइसजेट (SpiceJet) के 4 कर्मचारियों के साथ मारपीट की। एक कर्मचारी की रीढ़ की हड्डी टूट गई। दूसरे का जबड़ा टूट गया। तीसरे की नाक से खून निकलने लगा। वहीं चौथा कर्मचारी बेहोश हो गया, उसके बावजूद आरोपी लातें मारता रहा।

Contents
  • ये घटना 26 जुलाई की
  • जानिए क्या है पूरा मामला?
  • लाइन में रखे जाने वाले स्टैंड से हमला किया
  • नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भी लेटर भेजा गया
The accused wearing a red T-shirt is a senior officer in the army. He assaulted the staff.
The accused wearing a red T-shirt is a senior officer in the army. He assaulted the staff.

ये घटना 26 जुलाई की

घटना 26 जुलाई की है। मामला अब सामने आया है। एयरलाइन ने बयान जारी करते हुए कहा कि आरोपी सैन्य अधिकारी को नो फ्लाइंग लिस्ट में डाल दिया है। वहीं सेना ने बयान जारी करते हुए कहा कि भारतीय सेना अनुशासन और आचरण के मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। मामले की जांच में अधिकारियों को पूरा सहयोग दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी अफसर की पहचान लेफ्टिनेंट कर्नल रितेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह गुलमर्ग स्थित हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल (HAWS) में तैनात है। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

SpiceJet staff injured in ‘murderous assault’ by Army officer over extra baggage fee

Read more here: https://t.co/gbhArKsbZ6 pic.twitter.com/eEa1GI28k3

— The Indian Express (@IndianExpress) August 3, 2025

जानिए क्या है पूरा मामला?

26 जुलाई को स्पाइसजेट फ्लाइट SG-386 श्रीनगर से दिल्ली जा रही थी। बोर्डिंग गेट पर एक पैसेंजर, जो सेना का अधिकारी बताया जा रहा है, उसने चार स्टॉफ पर जानलेवा हमला कर दिया। एयरलाइन के मुताबिक, आरोपी अधिकारी दो केबिन बैगेज ले जा रहा था, जिनका कुल वजन 16 किलो था।

यह 7 किलो की सीमा से दोगुना था। स्पाइसजेट के स्टॉफ ने पैसेंजर को बताया कि आपका लगेज तय मानकों से ज्यादा है। इसलिए आपको अतिरिक्त पेमेंट करना होगा। आरोपी अधिकारी ने एक्स्ट्रा पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद वह बोर्डिंग प्रोसेस पूरी किए बिना ही जबर्दस्ती एयरोब्रिज में घुस गया। यह सिक्योरिटी प्रोटोकॉल का उल्लंघन था।

Lt. Colonel booked for assaulting SpiceJet ground staff at Srinagar airport
Lt. Colonel booked for assaulting SpiceJet ground staff at Srinagar airport

लाइन में रखे जाने वाले स्टैंड से हमला किया

जब स्टॉफ ने आरोपी को रोकने की कोशिश की तो उसने पीटना शुरू कर दिया। बगल में रखे एक स्टैंड से कर्मचारी पर हमला कर दिया। उन्हें लात-घूंसे भी मारे। कुछ के जबड़े में भी चोट आई।

स्पाइसजेट का एक कर्मचारी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा, लेकिन यात्री बेहोश कर्मचारी को लात मारता रहा। बेहोश हुए कर्मचारी की मदद के लिए नीचे झुकते समय एक अन्य कर्मचारी के जबड़े पर जोरदार लात लगने से उसकी नाक और मुंह से खून बहने लगा। घायल कर्मचारियों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

Fight
Fight

नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भी लेटर भेजा गया

एयरलाइन ने बताया कि, आरोपी के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज की गई है। नागरिक उड्डयन नियमों के अनुसार यात्री को नो-फ्लाई लिस्ट में डाल दिया गया है।

स्पाइसजेट ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर अपने कर्मचारियों पर हुए जानलेवा हमले की जानकारी दी है और यात्री के खिलाफ उचित कार्रवाई का अनुरोध किया है। एयरलाइन ने हवाई अड्डे के अधिकारियों से घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दिया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में 200 नए ‘आम आदमी क्लीनिक’ खोलने की घोषणा
Next Article Fire News: जालंधर के इस बिल्डिंग में अचानक लगी भयानक आग, बचाव कार्य शुरू
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

Jammu Kashmir Accident: जम्मू-कश्मीर में भयानक हादसा, खाई में गिरी टैंपो ट्रेवलर, 7 लोगों की मौत, कई घायल

By Mahabir

Jammu Kashmir: जम्मू के कठुआ में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, ताबड़तोड़ फायरिंग, एक बच्ची घायल, सभी रास्ते सील

By Mahabir
जम्मू-कश्मीर

Jammu Srinagar Highway: जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर लैंड स्लाइड, पहाड़ गिरने से भारी तबाही, सैकड़ों गाड़ियां फंसी, बचाव और राहत काम शुरू

By Mahabir
जम्मू-कश्मीर

Farooq Abdullah: पूर्व मुख्यमंत्री पर फायरिंग, साथ चल रहे डिप्टी सीएम को लगी गोली, मचा हड़कंप

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.