Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: महान शहीदों के नक्शेकदम पर चलकर पंजाब और पंजाबियों की सेवा कर रहे हैं- मुख्यमंत्री
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: महान शहीदों के नक्शेकदम पर चलकर पंजाब और पंजाबियों की सेवा कर रहे हैं- मुख्यमंत्री

Mahabir
Last updated: August 10, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, संगरूर। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने आज कहा कि पंजाब सरकार (Punjab Govt) महान शहीदों के नक्शेकदम पर चलते हुए राज्य के विकास और लोगों की भलाई, विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर और दबे-कुचले वर्गों के लिए कल्याणकारी कार्यों को सुनिश्चित कर रही है।

Contents
  • हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल की
  • आजादी का लाभ हर घर तक नहीं पहुंचा
  • NOC की आवश्यकता नहीं
  • युवा पीढ़ी को बर्बादी की ओर धकेल दिया- CM
  • सरकारी गाड़ियों में भी नशे बेचते/आपूर्ति करते
  • शहीद भगत सिंह ढढोगल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की
  • 2 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया

हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल की

आज यहां शहीद भगत सिंह ढढोगल की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित समारोह के दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पवित्र धरती को महान गुरुओं, संतों-महापुरुषों, पीरों और शहीदों का आशीर्वाद प्राप्त है।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाबियों में कठिन परिश्रम करने का अमिट जज्बा है, जिसके कारण उन्होंने हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में सामाजिक रिश्तों की डोर इतनी मजबूत है कि इस उपजाऊ जमीन पर कुछ भी उगाया जा सकता है, लेकिन नफरत का बीज कभी नहीं उग सकता।

Remembered the exemplary contribution of Punjabis in the national freedom struggle
Remembered the exemplary contribution of Punjabis in the national freedom struggle

आजादी का लाभ हर घर तक नहीं पहुंचा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब महान गुरुओं, संतों और पैगंबरों की पवित्र धरती है, जिन्होंने हमें आपसी प्रेम और सहिष्णुता का मार्ग दिखाया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाबियों ने हमेशा प्रेम और सद्भावना को मजबूत करते हुए जुल्म, अन्याय और अत्याचार का विरोध किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए बड़े प्रयास कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रत्येक नागरिक को आजादी का लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि आजादी के 75 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आजादी का लाभ हर घर तक नहीं पहुंचा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों ने नशीले पदार्थों जैसे चिट्टे को फैलाने, लोगों को लूटकर धन इकट्ठा करने, भ्रष्टाचार की गतिविधियों को बढ़ावा देने जैसी गतिविधियों के लिए आजादी का दुरुपयोग किया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि शहीदों के सपने अभी तक पूरे नहीं हुए हैं क्योंकि इन लोगों ने इसके लिए कभी कोई ठोस प्रयास नहीं किए।

NOC की आवश्यकता नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबियों ने राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन में बड़ी भूमिका निभाई है और सत्ता में बैठे लोगों से उन्हें अपनी देशभक्ति के लिए किसी भी तरह के एन.ओ.सी. की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि इन महान देशभक्तों और राष्ट्रीय नेताओं के प्रति इस तरह का अनादर किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने कभी लोगों की परवाह नहीं की और सिस्टम को तबाह कर दिया, जिसके कारण निराश होकर युवा विदेश जाना चाहते थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछली सरकारों की खराब कार्यप्रणाली के कारण राज्य के युवाओं को उस देश में जाकर काम करना पड़ा, जिसके शासकों को हमारे शहीदों और देशभक्तों ने देश से भगा दिया था। पिछली सरकारों के नेताओं पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने अपने सरकारी पदों का दुरुपयोग करके अथाह संपत्ति इकट्ठी की और अपने लिए बड़े-बड़े महलनुमा घर बनाए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनके महलों की ऊंची दीवारें और बड़े दरवाजे आमतौर पर लोगों के लिए बंद ही रहते थे और जिस तरह ये नेता लोगों की पहुंच से बाहर रहते थे, उसी तरह पंजाब के लोगों ने भी उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

Bhagwant Mann CM Punjab
Bhagwant Mann CM Punjab

युवा पीढ़ी को बर्बादी की ओर धकेल दिया- CM

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत दुखद है कि पारंपरिक राजनीतिक दलों के उदासीन रवैये के कारण राज्य के विकास की गति भी पीछे रह गई। उन्होंने कहा कि इन दलों के नेताओं ने अपने रसूख और शक्तियों का दुरुपयोग करके राज्य की युवा पीढ़ी को बर्बादी की ओर धकेल दिया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन नेताओं ने कभी भी लोगों की भलाई के बारे में नहीं सोचा, बल्कि उनका ध्यान केवल अपने परिवारों को समृद्ध करने पर रहा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से ‘हिंद दी चादर’ (मानवता के रक्षक) श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के 350वें शहीदी पर्व के ऐतिहासिक अवसर को मनाने के लिए ऐतिहासिक समारोह आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब के चरण छोह गांवों और नगरों का व्यापक विकास सुनिश्चित किया जाएगा, जिसके लिए विस्तृत योजना पहले ही तैयार की जा चुकी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए गुरु साहिब की शानदार विरासत को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

सरकारी गाड़ियों में भी नशे बेचते/आपूर्ति करते

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार नशों की लानत के माध्यम से युवाओं की नस्लकुशी के लिए जिम्मेदार ‘जरनैलों’ के प्रति कोई नरमी नहीं बरतेगी। उन्होंने कहा कि नशों के व्यापार को संरक्षण देने वाले जनरलों को पहले ही सलाखों के पीछे डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह भी सुनने में आया है कि इन नेताओं ने न केवल पूरे राज्य में नशों के कारोबार को संरक्षण दिया, बल्कि वे अपनी सरकारी गाड़ियों में भी नशे बेचते/आपूर्ति करते थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पहले किसी ने भी इन रसूखदार नेताओं को गिरफ्तार करने की हिम्मत नहीं की, लेकिन उनकी सरकार ने ऐसा करके दिखाया है और ऐसे नेताओं को हर हाल में अपने पापों की कीमत चुकानी होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उन्होंने पद संभाला था, तब पूरे राज्य में केवल 21 प्रतिशत कृषि भूमि को सिंचाई के लिए नहरी पानी मिल रहा था, लेकिन आज यह आंकड़ा 63 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार के अथक प्रयासों के कारण इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि नहरी और नदी का पानी राज्य के अंतिम छोर पर बसे गांवों तक पहुंचा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के पानी को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही।

शहीद भगत सिंह ढढोगल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

शहीद भगत सिंह ढढोगल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश उन शहीदों का हमेशा ऋणी रहेगा, जिन्होंने अपने देश के लिए सारे सांसारिक सुख, संपत्ति, जायदाद और मोह का त्याग कर दिया और आजादी के जुनून के साथ दूसरों को भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शहीद सरदार भगत सिंह जी ढढोगल उन बहादुर आत्माओं में से एक हैं, जिन्होंने ताकतवर हुकूमतों के जुल्म, अत्याचार, अन्याय और भेदभाव के खिलाफ लड़ना अपना फर्ज समझा और अंत में राष्ट्र के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि शहीद भगत सिंह जी परजा मंडल लहर के एक संस्थापक और सेवा सिंह ठीकरीवाल जी के करीबी थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अकाली आंदोलन में सक्रिय भागीदारी के कारण उन्हें 10 साल की सजा सुनाई गई थी। उन्होंने कहा कि रिहाई के बाद उन्होंने गुरुद्वारा सुधार आंदोलन में भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि रियासती परजा मंडल (प्रिंसली स्टेट्स की पीपल्स एसोसिएशन) की स्थापना के बाद वे इस आंदोलन के संस्थापक और प्रमुख वक्ता के रूप में उभरे।

2 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया

भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज 17 करोड़ 21 लाख रुपए की कुल लागत वाले दो सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली सड़क पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा बनाई जा रही है, जो धूरी-अमरगढ़ रोड से धूरी-छींटा वाला रोड तक लिंक रोड को जोड़ती है और ढढोगल, बुरज गोहरा, बुरज सेडा, चीमा, भड़ी मानसा और समुंदगढ़ छन्ना से होकर गुजरती है।

उन्होंने कहा कि इसी तरह दूसरी सड़क लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रही है, जो अमरगढ़ को धूरी-बागड़ियां रोड से जोड़ती है और ढढोगल, खेड़ी जट्टां, लोहार माजरा और ईसी (बिजली कॉलोनी) से होकर गुजरती है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये सड़कें 18 फीट चौड़ी होंगी और ठेकेदार पांच साल तक सड़क के रखरखाव के लिए भी जिम्मेदार होगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देख रहा है: मुख्यमंत्री
Next Article Weather News: उत्तराखंड में 1000 लोगों को रेस्क्यू किया, हिमाचल में 364 सड़कें बंद, कई लोग लापता, यूपी-बिहार में बाढ़
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.