Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP द्वारा आतंकवाद-रोधी रणनीतियों की समीक्षा, सुरक्षा बढ़ाने और नाके लगाने के निर्देश
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP द्वारा आतंकवाद-रोधी रणनीतियों की समीक्षा, सुरक्षा बढ़ाने और नाके लगाने के निर्देश

Mahabir
Last updated: August 11, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार, आगामी स्वतंत्रता दिवस-2025 (Independence Day) के शांतिपूर्ण उत्सव को सुनिश्चित करने के मद्देनज़र, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने आज पुलिस बल को मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी और आतंकवाद-रोधी रणनीतियों की समीक्षा की।

Contents
  • बिना किसी समझौते के लागू करने के निर्देश
  • मुहिम को और तेज करने के निर्देश दिए
  • DGP ने पुलिस की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा
  • ये रहे शामिल
DGP Gaurav Yadav Punjab
DGP Gaurav Yadav Punjab

बिना किसी समझौते के लागू करने के निर्देश

साथ ही, उन्होंने सीमावर्ती राज्य में किसी भी कानून-व्यवस्था के उल्लंघन को रोकने के लिए अंतर-जिला तालमेल, उच्च-स्तरीय नाके और हर समय निगरानी रखने के निर्देश जारी किए। डीजीपी पंजाब अमृतसर, जालंधर और लुधियाना के पुलिस आयुक्तों तथा पुलिस रेंजों – बॉर्डर, जालंधर, लुधियाना और रूपनगर के अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था संबंधी समीक्षा बैठकें और आउटरीच सत्रों की अध्यक्षता करने के लिए दौरे पर थे।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

उन्होंने राज्य में चल रही नशा-विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशा विरुद्ध’ और गैंगस्टरों व संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई की प्रगति की भी समीक्षा की। नशे के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस रवैये की पुष्टि करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को एनडीपीएस एक्ट को सख्ती, पारदर्शिता और बिना किसी समझौते के लागू करने के निर्देश दिए।

Holiday News
Independence Day

मुहिम को और तेज करने के निर्देश दिए

‘युद्ध नशा विरुद्ध’ मुहिम की प्रगति की सराहना करते हुए उन्होंने जिला अधिकारियों को राज्य से नशे की जड़ समाप्त करने के लिए इस मुहिम को और तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत वित्तीय जांच करने और हवाला ऑपरेटरों के खिलाफ कार्रवाई कर नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के निर्देश भी दिए।

आगामी स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने सभी सीपी/एसएसपी को सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित कर शांति और सद्भाव बनाए रखने, डोमिनेशन ऑपरेशनों को तेज करने और अन्य रोकथाम व खुफिया उपायों को बढ़ाने के निर्देश दिए।

DGP Gaurav Yadav
DGP Gaurav Yadav

DGP ने पुलिस की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा

डीजीपी ने कहा कि इस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस कर्मी किसी भी संभावित खतरे या गतिविधि को रोकने के लिए विशेषकर रात के समय नियमित गश्त और चेकिंग करेंगे। उन्होंने सीपी/एसएसपी को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में पुलिस नाकों में वृद्धि करने और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, हॉटस्पॉट और अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की तैनाती सुनिश्चित करने को भी कहा।

इस दौरान, आउटरीच सत्र के तहत डीजीपी पंजाब ने स्टेशन हाउस ऑफिसरों (एसएचओ) सहित सभी रैंकों के अधिकारियों से सीधे संवाद किया और अंतर-जिला तालमेल को मजबूत करने तथा ड्रग सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए खुली चर्चा व महत्वपूर्ण क्षेत्रीय जानकारी के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित किया।

ये रहे शामिल

इस बैठक में पुलिस आयुक्त (सीपी) जालंधर रेंज धनप्रीत कौर, सीपी अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, सीपी लुधियाना स्वप्न शर्मा, डीआईजी जालंधर रेंज नवीन सिंगला, डीआईजी रूपनगर रेंज हरचरण सिंह भुल्लर, डीआईजी बॉर्डर रेंज नानक सिंह, एसएसपी अमृतसर ग्रामीण मनिंदर सिंह, एसएसपी गुरदासपुर अदित्य, एसएसपी बटाला सुहैल कासिम मीर, एसएसपी जालंधर ग्रामीण हरविंदर सिंह वीरक।

एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा, एसएसपी होशियारपुर संदीप मलिक, एसएसपी पठानकोट दिलजिंदर सिंह ढिल्लों, एसएसपी एसबीएस नगर महिताब सिंह, एसएसपी खन्ना डॉ. ज्योति यादव, एसएसपी जगराओं अंकुर गुप्ता, एसएसपी रूपनगर गुलनीत सिंह खुराना, एसएसपी एसएएस नगर हरमनदीप हंस और एसएसपी फतेहगढ़ साहिब शुभम अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी शामिल थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: विजिलेंस का एक्शन, रिश्वत मांगने के आरोप में ASI गिरफ्तार
Next Article Plane Crash: लैंडिंग के वक्त विमान हुआ बेकाबू, एयरपोर्ट पर खड़े जहाज को मारी टक्कर, भीषण आग से मच गई अफरा-तफरी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.