Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: मो​हिंदर भगत ने युद्ध स्मारकों के निर्माण और सैनिक विश्राम गृहों के नवीनीकरण की प्रगति की समीक्षा की
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: मो​हिंदर भगत ने युद्ध स्मारकों के निर्माण और सैनिक विश्राम गृहों के नवीनीकरण की प्रगति की समीक्षा की

Mahabir
Last updated: August 13, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए तेजी से कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आज अधिकारियों से राज्य में युद्ध स्मारकों के निर्माण कार्यों और सैनिक विश्राम गृहों के नवीनीकरण की प्रगति की समीक्षा की।

Contents
  • युद्ध स्मारकों के निर्माण गतिविधियों की जानकारी
  • लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

पंजाब (Punjab) सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग और लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार स्वतंत्रता सेनानियों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Mohinder Bhagat Minister Punjab
Mohinder Bhagat Minister Punjab

युद्ध स्मारकों के निर्माण गतिविधियों की जानकारी

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान, लोक निर्माण विभाग की विशेष सचिव हरगुणजीत कौर ने मंत्री श्री मोहिंदर भगत को राज्य में युद्ध स्मारकों के निर्माण से संबंधित चल रही गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

मंत्री ने इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग को कार्य की गति और तेज करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर रक्षा सेवाएं विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर भुपिंदर सिंह ढिल्लों (सेवानिवृत्त) ने पिछले तीन महीनों की गतिविधियों पर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने मंत्री को पूर्व सैनिकों के लिए वित्तीय सहायता, शैक्षिक लाभ, चिकित्सीय सुविधा और सैनिक विश्राम गृहों के नवीनीकरण संबंधी प्रगति के बारे में अवगत कराया।

Mohinder Bhagat Cabinet Minister Punjab
Mohinder Bhagat Cabinet Minister Punjab

लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

मंत्री ने राज्य में सैनिक विश्राम गृहों के नवीनीकरण और रखरखाव के कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और किसी भी अधिकारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

श्री भगत ने अधिकारियों से कहा कि पूर्व सैनिकों से संबंधित सभी मामलों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता अभियान सुनिश्चित करें, ताकि पात्र लाभार्थी इन योजनाओं का पूरा लाभ प्राप्त कर सकें।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत पीआईबी ने चलाया विशेष अभियान
Next Article Land Pooling Policy: पंजाब को लूटने के लिए ने AAP ने बनाई थी लैंड पूलिंग पाॅलिसी – सुशील रिंकू
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.