Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Independence Day: कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स स्टेडियम में फहराया तिरंगा
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Independence Day: कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स स्टेडियम में फहराया तिरंगा

Mahabir
Last updated: August 15, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/पठानकोट। Independence Day: पंजाब के स्थानीय निकाय एवं संसदीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह (Dr. Ravjot Singh) ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पठानकोट के मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की रस्म अदा की।

Contents
  • कैबिनेट मंत्री ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी
  • आज़ादी की लड़ाई में सबसे अधिक बलिदान पंजाबियों ने दिए
  • अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा
  • ‘सड़क सुरक्षा बल’ को 144 अत्याधुनिक वाहन दिए
  • 118 सरकारी को ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ में बदला जा रहा
  • पंजाब सरकार 881 आम आदमी क्लीनिक चला रही
  • डॉ. रवजोत सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया

कैबिनेट मंत्री ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

कैबिनेट मंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद परेड का निरीक्षण किया और जिलेवासियों को संबोधित किया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि ने पंजाब पुलिस, महिला पंजाब पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और विभिन्न स्कूलों के बच्चों की टुकड़ियों द्वारा निकाले गए शानदार मार्च-पास्ट से सलामी ली।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जे) पठानकोट श्री हरदीप सिंह और एसएसपी श्री दलजिंदर सिंह ढिल्लों विशेष रूप से उपस्थित थे। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. रवजोत सिंह ने जिला पठानकोट के निवासियों और देशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

Dr. Ravjot Singh hoisted the tricolor in Pathankot
Dr. Ravjot Singh hoisted the tricolor in Pathankot

आज़ादी की लड़ाई में सबसे अधिक बलिदान पंजाबियों ने दिए

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश की आज़ादी की लड़ाई में सबसे अधिक बलिदान पंजाबियों ने दिए हैं। पंजाब सरकार शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि शहीद जवानों के परिजनों के लिए एक्स-ग्रेशिया राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दी गई है और इस आर्थिक सहायता योजना में अग्निवीरों को भी शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि पंजाब को खेलों में फिर से देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए, ओलंपिक और एशियाई खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को तैयारी के लिए क्रमशः 15 लाख और 8 लाख रुपये प्रति खिलाड़ी की राशि दी जा रही है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमें देश की उन्नति में मिल-जुलकर योगदान देना चाहिए और शहीदों द्वारा दिए गए बलिदानों को हमेशा याद रखना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने पंजाब सरकार की उपलब्धियों और विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

chandigarh-airport
chandigarh-airport

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आज पंजाब बिजली, कृषि, शिक्षा, कानून-व्यवस्था, नागरिक सेवाओं, नशामुक्ति, बुनियादी ढांचा, शहरी विकास, ग्रामीण विकास, पंचायती जमीनों से अवैध कब्जा हटाने, स्वास्थ्य, निवेश अनुकूल माहौल और उद्योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों द्वारा दिए अथाह प्यार स्वरूप मुख्य मंत्री बने भगवंत सिंह मान ने जहां अपने पद की शपथ शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में ली वहीं ही यह फैसला किया कि सरकारी कार्यालयों में शहीद भगत सिंह और संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेदकर जी की तस्वीरें लगाई जाएं।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के प्रयासों से मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा गया है और यहां शहीद-ए-आज़म की प्रतिमा लगाई गई है।

‘सड़क सुरक्षा बल’ को 144 अत्याधुनिक वाहन दिए

आम आदमी पार्टी की सरकार ने आम आदमी क्लीनिकों का विस्तार, नई एंबुलेंसें, मुफ्त बिजली, ईज़ी रजिस्ट्री, स्वतंत्रता के बाद पहली बार पंजाब के सभी गांवों के तालाबों की सफाई, टेलों तक पानी पहुंचाना, नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान, खेल मैदानों का निर्माण, खिलाड़ियों को नौकरी और तैयारी भत्ता, सभी के लिए 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा, उद्योग विकास के लिए समितियों का गठन जैसे कई क्रांतिकारी फैसले लिए हैं।

उन्होंने बताया कि हमारी सरकार अध्यापकों को विदेशों में प्रशिक्षण दे रही है। इसी प्रकार अब तक 55 हज़ार से अधिक सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं, श्रम कानून आसान किए गए हैं, भीख मांगने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया है, और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ‘सड़क सुरक्षा बल’ को 144 अत्याधुनिक वाहन दिए गए हैं। इस वर्ष गुरु तेग बहादर जी का 350वां शहादत दिवस बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है।

118 सरकारी को ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ में बदला जा रहा

उन्होंने कहा कि सरकार ने सत्ता संभालने से पहले पंजाबवासियों को मुफ्त बिजली देने का वादा किया था और 1 जुलाई 2022 से सभी वर्गों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है। 90% उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य है और किसानों को भी मुफ्त व लगातार बिजली दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए 118 सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ में बदला जा रहा है। नशा विरोधी अभियान के तीसरे चरण में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए विशेष नशा रोकथाम पाठ्यक्रम शुरू किया गया है।

पंजाब सरकार 881 आम आदमी क्लीनिक चला रही

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार 881 आम आदमी क्लीनिक चला रही है, जहां 107 तरह की दवाएं और 47 तरह के लैब टेस्ट बिल्कुल मुफ्त हैं। निकट भविष्य में 200 और क्लीनिक खोले जाएंगे। अंत में, उन्होंने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब को ‘रंगला पंजाब, हंसता-खेलता और खुशहाल पंजाब’ बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास हो रहे हैं।

डॉ. रवजोत सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया

समागम में अन्य के अतिरिक्त श्री विभूति क्षेत्र इंचार्ज,ठाकुर मनोहर सिंह चेयरमैन मार्किट कमेटी नरोट जेमल सिंह सुनील गुप्ता चेयरमैन पंजाब पेस्को पंजाब अश्विनी शर्मा विधायक पठानकोट, विकास सैनी चेयरमैन मार्किट कमेटी पठानकोट सौरभ बहल सदस्य गौशाला, गौतम मान, सुभाष वर्मा, रेखा मनी शर्मा,पंजाब स्टेट सचिव नरेश कुमारी जिला प्रधान महिला विंग, मास्टर मोहन लाल पूर्व कैबिनेट मंत्री, साहिब सिंह साबा, बलजिंदर सिंह, रोहित सियाल अशोक कुमार और अन्य विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी भी उपस्थित थे।

समारोह के अंत में परेड कमांडरों को सम्मानित किया गया और जिला प्रशासन की ओर से मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Independence Day: मंत्री हरभजन सिंह ETO ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराया तिरंगा
Next Article Punjab News: स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों के परिवारों और पूर्व सैनिकों का विशेष सम्मान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.