Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Rave Party: रिजॉर्ट में चल रही थी रेव पार्टी, पुलिस ने मारा छापा, शहर के 28 कारोबारियों के साथ 9 युवतियां पकड़ी गईं
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंड

Rave Party: रिजॉर्ट में चल रही थी रेव पार्टी, पुलिस ने मारा छापा, शहर के 28 कारोबारियों के साथ 9 युवतियां पकड़ी गईं

Mahabir
Last updated: August 20, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, ऋषिकेश। Rave Party in Rishikesh Uttarakhand News Update: शहर के 28 मशहूर कारोबारियों को 9 युवतियों के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया है। ये सभी लोग एक रिजॉर्ट में रेव पार्टी (Rave Party) कर रहे थे। पुलिस ने छापेमारी करते हुए कारोबारियों और युवतियों समेत 37 लोगों को काबू किया गया है। जबकि रिजॉर्ट मालिक के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

Contents
  • रिजॉर्ट मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • तेज संगीत बजने और डांस करने की आवाजें
  • देखें मौके से लाइव वीडियो
  • इन शहरों के थे कारोबारी
  • कारोबारियों पर लगाया जुर्माना
  • नौ युवतियां भी थी रिजॉर्ट में

जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड (Uttarakhand) के ऋषिकेश (Rishikesh) के लक्ष्मणझूला (Lakshman Jhula) में पुलिस ने चीला नहर के पास इवाना रिसॉर्ट (Ivana Resort) में चल रही रेव पार्टी (Rave Party) पर छापा मारकर 28 कारोबारियों और 9 युवतियों को पकड़ा है। पकड़ी गई युवतियां आर्केस्ट्रा ग्रुप (Orchestral Group) से जुड़ी हैं।

Rave Party News
Rave Party News

रिजॉर्ट मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में अधिकांश मुजफ्फरनगर जिले के कारोबारी हैं। इन सभी के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई कर जुर्माना लगाने के बाद छोड़ दिया गया। यह सभी कारोबारी एक खाद कंपनी के एरिया मैनेजर के न्योते पर रिजॉर्ट में पहुंचे थे। वहीं पुलिस ने रिजॉर्ट मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

पुलिस के मुताबिक रेव पार्टी का मास्टरमाइंड मनोज कुमार, एक एग्रीकल्चर कंपनी का एरिया मैनेजर, जो 4 करोड़ के सेल्स टारगेट को पूरा करने के लिए डिस्ट्रीब्यूटर और दुकानदारों को लुभाने के लिए यह रंगीन आयोजन कर रहा था।

Rave Party Demo
Rave Party Demo

तेज संगीत बजने और डांस करने की आवाजें

थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल सोमवार रात टीम के साथ गश्त पर निकले थे। रात करीब साढ़े दस बजे टीम जब चीला नहर, कौड़िया पुल के पास स्थित इवाना रिजॉर्ट में पहुंची तो अंदर से तेज संगीत बजने और डांस करने की आवाजें आ रही थी।

पुलिस ने रिजॉर्ट का गेट खुलवाकर अंदर पहुंची। वहां 28 लोग रेव पार्टी करते मिले। थानाध्यक्ष ने बताया कि मानसून को देखते हुए एसडीएम यमकेश्वर ने रिजॉर्ट और कैंपों को बंद रखने के निर्देश दिए थे। उसके बाद भी कैंप खुला था और वहां पर रेव पार्टी चल रही थी।

देखें मौके से लाइव वीडियो

इन शहरों के थे कारोबारी

पूछताछ में पता चला कि रिजॉर्ट में मनोज कुमार निवासी ग्राम टिगरी, थाना मवाना, मुजफ्फरनगर ने रेव पार्टी का आयोजन किया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह चित्तारी एग्रीकल्चर कंपनी में पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र का एरिया मैनेजर है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर में कंपनी का काम देखता है।

कंपनी ने उसे इस मानसून सीजन में चार करोड़ रुपये मूल्य की खाद बेचने का लक्ष्य दिया था, जिसे वह पूरा नहीं कर पा रहा था। उसने खाद के डिस्ट्रीब्यूटरों और खाद कारोबारियों को लुभावने पैकेज के साथ रेव पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया। उसके न्योते पर ही पहले चरण में मुजफ्फरनगर जिले के 28 कारोबारी रेव पार्टी में शामिल हुए थे।

Police Raid
Police Raid

कारोबारियों पर लगाया जुर्माना

थानाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी में शामिल कारोबारियों और एरिया मैनेजर पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई करते हुए पांच-पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया। मौके से शराब या कोई अन्य मादक पदार्थ नहीं मिला है। मानसून में रिजॉर्ट खोलने पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों को ठहराने पर रिजॉर्ट मालिक प्रशांत निवासी गंगा भोगपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

नौ युवतियां भी थी रिजॉर्ट में

थानाध्यक्ष ने बताया कि रिजॉर्ट में आर्केस्ट्रा ग्रुप की नौ महिलाएं भी थी, लेकिन अनैतिक गतिविधि से जुड़ा कोई मामला सामने नहीं आया। महिलाओं पर भी पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई। महिलाएं अलग-अलग राज्यों की हैं। वहीं, कारोबारियों के पकड़े जाने के बाद पुलिस के पास सिफारिश के लिए फोन आने शुरू हो गए। हालांकि, पुलिस ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही।

थानाध्यक्ष का कहना है जिन धाराओं में कार्रवाई होनी थी वह की गई है। रिजॉर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। देखा जाएगा कि वहां पर इससे पहले कोई अनैतिक गतिविधि तो नहीं हुई। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
Next Article Jalandhar News: जालंधर में लड़की की Video Leak मामले में महिला आयोग ने लिया संज्ञान, SSP जालंधर से दो दिन में मांगी रिपोर्ट
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

By Mahabir
उत्तराखंड

Uttarakhand: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित, हाईस्कूल में अक्षत गोपाल और इंटर में गीतिका पंत व सुशीला मेहदीरत्ता टॉपर

By Mahabir
उत्तराखंड

Kedarnath Dham: केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, मोबाइल फोन पर लगा प्रतिबंध

By Mahabir
उत्तराखंड

Kedarnath Dham: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट, पवित्र यात्रा का शुभारंभ, देखें VIDEO

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.