Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: मुख्यमंत्री ने गवर्नेंस फ़ेलोज़ को राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं के लाभ जनता तक पहुँचाने के लिए सेतु बनने का किया आह्वान
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: मुख्यमंत्री ने गवर्नेंस फ़ेलोज़ को राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं के लाभ जनता तक पहुँचाने के लिए सेतु बनने का किया आह्वान

Mahabir
Last updated: August 21, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने आज वरिष्ठ पंजाब गुड गवर्नेंस फ़ेलोज़ से अपील की कि वे राज्य सरकार की विभिन्न प्रमुख योजनाओं और कार्यक्रमों के लाभ आम जनता तक पहुँचाने के लिए सेतु का कार्य करें।

Contents
  • योजनाएँ सुचारू और निष्पक्ष रूप से लागू हो
  • सरकार की ओर से उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा
  • संवाद का सशक्त सेतु बनने की प्रेरणा दी
  • युवाओं के विचारों को पंख देने के लिए हरसंभव प्रयास
Bhagwant Singh Mann
Bhagwant Singh Mann

योजनाएँ सुचारू और निष्पक्ष रूप से लागू हो

आज यहाँ फ़ेलोज़ के साथ विचार-विमर्श सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्हें विभिन्न विभागों में सेवा देने के लिए नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि इन्हें पंजाब मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना, नशा विरोधी मुहिम, आम आदमी क्लीनिक, स्कूल ऑफ़ एमिनेंस आदि प्रमुख योजनाओं की ज़िम्मेदारी सौंपी जाएगी।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि ये फ़ेलोज़ समर्पित भावना और नवीन दृष्टिकोण के साथ कार्य करते हुए प्रशासनिक परिणामों को बेहतर बनाएँगे तथा जनता से सीधे जुड़कर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने उन्हें जमीनी हकीकत से रूबरू होने और लोगों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करने का आह्वान किया, ताकि योजनाएँ सुचारू और निष्पक्ष रूप से लागू हो सकें।

सरकार की ओर से उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार की ओर से उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि फ़ेलोज़ को जनता से सीधा संवाद स्थापित करने की पूरी स्वतंत्रता होगी। उन्होंने कहा कि ये सभी फ़ेलोज़ आईआईटी, आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से शिक्षित हैं और इनके पास जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक ज्ञान और विशेषज्ञता है।

मान ने कहा कि वर्तमान समय नए विचारों और चिंतन का युग है। उन्होंने कहा कि दुनिया में कई अरबों डॉलर के उद्योग केवल एक या दो व्यक्तियों के मूल्यवान विचारों से स्थापित हुए हैं।

Bhagwant Mann
Bhagwant Mann

संवाद का सशक्त सेतु बनने की प्रेरणा दी

मुख्यमंत्री ने फ़ेलोज़ को राज्य सरकार और जनता के बीच संवाद का सशक्त सेतु बनने की प्रेरणा दी तथा प्रशासनिक निर्णयों की जानकारी जनता तक पहुँचाकर मज़बूत और व्यवहारिक फ़ीडबैक प्रणाली विकसित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच और आचरण ही सफलता की कुंजी है।

एक उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने या उनके मंत्रियों ने कभी यह दावा नहीं किया कि सरकारी खज़ाना खाली है, बल्कि अब राज्य के प्रत्येक पैसे का उपयोग विकास और जनता की भलाई के लिए विवेकपूर्ण ढंग से किया जा रहा है। उन्होंने खेद व्यक्त किया कि पूर्व वित्त मंत्रियों की “ख़ज़ाना खाली” जैसी बयानबाज़ी से राज्य के विकास कार्यों में बाधा आई।

युवाओं के विचारों को पंख देने के लिए हरसंभव प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने कभी भी सकारात्मक माहौल बनाने का प्रयास नहीं किया और प्रशासनिक ढाँचे को नष्ट कर दिया, जिसके चलते युवाओं को विदेश जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे हमेशा नए विचारों और हटकर सोच को प्रोत्साहित करते रहे हैं।

उनका मानना है कि आम आदमी को सक्षम बनाना समय की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए नवीन विचारों और नवोन्मेषी पहलों का स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि युवाओं के विचारों को पंख देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पहले, कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने सभी गणमान्य लोगों का स्वागत किया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: केंद्र पंजाब को GST के कारण हुए 50 हज़ार करोड़ के नुकसान की भरपाई करे- चीमा
Next Article Jaswinder Bhalla: पंजाब के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.