Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: सीमा पार से हथियारों की तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़, ग्लॉक पिस्तौल सहित व्यक्ति गिरफ्तार
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: सीमा पार से हथियारों की तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़, ग्लॉक पिस्तौल सहित व्यक्ति गिरफ्तार

Mahabir
Last updated: August 26, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब (Punjab) को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के दौरान अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक आरोपी को पाँच अति-आधुनिक 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल और चार मैगज़ीन सहित गिरफ्तार कर सीमा पार से हथियारों की तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी आज यहाँ पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने दी।

Contents
  • बड़े अपराध को टालने में मदद
  • आगे की जांच जारी
Cross-border arms smuggling racket busted
Cross-border arms smuggling racket busted

बड़े अपराध को टालने में मदद

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अमित सिंह के रूप में हुई है, जो अमृतसर के गुरु की वडाली, छेहरटा का निवासी है। हथियार बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने उसका काले रंग का हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया है, जिसका प्रयोग वह खेप पहुँचाने के लिए करता था।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी अपने साथी गुरप्रीत सिंह उर्फ़ गिन्नी के माध्यम से पाकिस्तान आधारित तस्करों के संपर्क में था, जो राज्य में शांति और सद्भावना को भंग करने के लिए हथियारों की खेप भेजते थे। डीजीपी ने कहा कि इस गिरफ्तारी और बरामदगी ने हथियारों की तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करने और क्षेत्र में एक बड़े अपराध को टालने में मदद की है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियाँ और बरामदगियाँ होने की उम्मीद है।

DGP Gaurav Yadav Punjab
DGP Gaurav Yadav Punjab

आगे की जांच जारी

पुलिस आयुक्त (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि भरोसेमंद जानकारी पर कार्रवाई करते हुए डीसीपी डिटेक्टिव रविंदरपाल सिंह, एडीसीपी-2 हरपाल सिंह और एसीपी पश्चिमी शिवदर्शन सिंह की निगरानी में थाना छैहरटा की पुलिस टीम ने गुप्त कार्रवाई करते हुए संदिग्ध अमित सिंह को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह किसी को हथियारों की खेप पहुँचाने जा रहा था।

सीपी ने आगे कहा कि जांच अनुसार गिरफ्तार आरोपी सीमा पार से अपने संचालकों द्वारा बताए गए स्थानों से ड्रोन के माध्यम से गिराई गई हथियारों की खेप प्राप्त करता था।उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है और साथ ही उस व्यक्ति की पहचान की कोशिश भी जारी है, जिसे आरोपी खेप पहुँचाने जा रहा था। इस संबंध में अमृतसर के थाना क्षेहरटा में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत FIR नंबर 165 दिनांक 24.08.2025 दर्ज की गई है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Mosquito Train: मच्छरों के आतंक से निपटने के लिए शुरू हुई स्पेशल ट्रेन, जानें इसके बारे में सबकुछ
Next Article Haryana News: हरियाणा में पिछले साढ़े 10 वर्षों में प्रदेश में शिक्षा सुधार के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.