Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्यों में और तेजी लाने के दिए निर्देश
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्यों में और तेजी लाने के दिए निर्देश

Mahabir
Last updated: August 28, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, ब्यास। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने आज बाढ़ प्रभावित जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को राहत और बचाव कार्यों में और तेजी लाने के साथ-साथ बाढ़ के कारण डूबे हुए गांवों में फंसे परिवारों को सभी जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने के आदेश दिए।

Contents
  • बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य शुरू
  • मिल-जुलकर काम करने के निर्देश
  • जिलों को और फंड भी आवंटित किए जाएंगे- मुख्यमंत्री
  • सरकार बाढ़ के कारण हुए प्रत्येक नुकसान की भरपाई करेगी
  • भगवंत मान ने लोगों से अपील की
Flood Alert In Punjab
Flood Alert In Punjab

बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य शुरू

मुख्यमंत्री ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का आकस्मिक दौरा किया, जिसके दौरान स्थानीय अधिकारियों ने उन्हें बाढ़ के कारण खड़ी फसलों, मकानों, सार्वजनिक इमारतों और पशुधन को हुए नुकसान की जानकारी दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने अपनी सरकार की ओर से लोगों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए कहा कि राज्य सरकार पहले ही बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में लोगों को बाहर निकालने के लिए वचनबद्ध है और इसमें कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिप्टी कमिश्नरों को पंजाब के बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और निकासी कार्य युद्धस्तर पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित जिलों में लोगों की निकासी के लिए वचनबद्ध है।

मिल-जुलकर काम करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिप्टी कमिश्नरों को प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को निकालने और उन्हें तुरंत राहत प्रदान करने के लिए अपने सभी संसाधन जुटाने के लिए कहा गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि जिलों के सभी विभागों को इस संकट की घड़ी में लोगों को अधिकतम राहत देने के लिए मिल-जुलकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सभी डिप्टी कमिश्नरों को बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भोजन, पेयजल, दवाइयां और अन्य सामान की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पशुपालन विभाग को प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए चारा और आवश्यक दवाइयां प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित जिलों को राहत के लिए पहले ही फंड जारी किए जा चुके हैं।

Flood Alert In Punjab
Flood In Punjab

जिलों को और फंड भी आवंटित किए जाएंगे- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जरूरत पड़ने पर जिलों को और फंड भी आवंटित किए जाएंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस नेक कार्य के लिए राज्य सरकार के पास फंड की कोई कमी नहीं है क्योंकि सरकार लोगों को राहत प्रदान करने के लिए पूरे जोश से काम कर रही है।

राज्य में बाढ़ के कारण पैदा हुई स्थिति से निपटने के लिए परिवारों को हरसंभव सहायता देने की अपनी वचनबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे राहत, बचाव और निकासी कार्यों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तटबंधों की दरारों को दुरुस्त करने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास किए जा रहे हैं और प्रभावित क्षेत्रों से पानी की निकासी जल्द से जल्द सुनिश्चित की जा रही है ताकि लोगों को राहत मिल सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को बाढ़ प्रभावित जिलों में पानी से फैलने वाली बीमारियों को रोकने के लिए दवाइयों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार बाढ़ के कारण हुए प्रत्येक नुकसान की भरपाई करेगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पशुपालन विभाग को प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए दवाइयों और चारे की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि पानी का स्तर घटते ही विशेष गिरदावरी की जाएगी ताकि प्रभावित लोगों को उचित मुआवज़ा सुनिश्चित किया जा सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ के कारण हुए प्रत्येक नुकसान की भरपाई करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव जीवन सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए लोगों की सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इस बात के लिए वचनबद्ध है कि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को निकालने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ वचनबद्धता दोहराते हुए, भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे प्राकृतिक आपदा के कारण बनी स्थिति की नियमित निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस मुसीबत की घड़ी में लोगों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है।

CM Bhagwant Mann
CM Bhagwant Mann

भगवंत मान ने लोगों से अपील की

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि लोगों को घबराने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि पंजाब सरकार लगातार बारिश के कारण बनी स्थिति पर नज़र रख रही है और हमेशा उनकी सहायता के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यह एक प्राकृतिक आपदा है और इसका मुकाबला सभी के सहयोग से किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में पंजाब के लोगों के साथ खड़ी है और उन्हें इस स्थिति से निकालने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ेगी। भगवंत सिंह मान ने लोगों से अपील की कि वे घबराएं नहीं क्योंकि सरकार पहले ही स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए ठोस कदम उठा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे हर पल और राज्य के हर कोने से स्थिति का व्यक्तिगत रूप से जायज़ा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारी बारिश एक प्राकृतिक आपदा है जिस पर किसी का नियंत्रण नहीं है, लेकिन यह सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं कि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक और अधिकारी पहले से ही अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद हैं और इस गंभीर संकट की घड़ी में ज़रूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान कर रहे हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: बरिंदर कुमार गोयल ने पंजाब में बाढ़ राहत प्रबंधों का लिया जायज़ा
Next Article Punjab News: पंजाब विधानसभा के स्पीकर ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों उठाया बड़ा कदम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.