Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब में बनेगी शहीद ऊधम सिंह स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: पंजाब में बनेगी शहीद ऊधम सिंह स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी

Mahabir
Last updated: August 29, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: शिक्षा और उद्योग की आवश्यकताओं के बीच की खाई को पाटने और प्रदेश के युवाओं को अति-आधुनिक कौशल तथा उद्यमिता की महारत से सशक्त बनाने के उद्देश्य से लुधियाना (Ludhiana) में एक विश्व-स्तरीय विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा, जिसका नाम महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद ऊधम सिंह के नाम पर रखा गया है।

Contents
  • पंजाब में आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त होगा
  • 500 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान
  • एक अहम कदम
  • इस विश्वविद्यालय का “संस्थापक चांसलर” घोषित किया
  • प्रमुख हस्तियों ने भी शिरकत की

पंजाब में आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त होगा

यह गौरवपूर्ण संस्थान युवाओं में नवाचार, रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करेगा तथा उद्योग की जरूरतों के अनुसार युवाओं को शिक्षा प्रदान करेगा, जिससे पंजाब में आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

“शहीद ऊधम सिंह स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी” की स्थापना संबंधी आधिकारिक घोषणा संबंधी समारोह में पंजाब के रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री तथा ‘आप’ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमन अरोड़ा, तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस और ‘आप’ पंजाब के प्रभारी श्री मनीष सिसोदिया ने शिरकत की।

500 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान

“शहीद ऊधम सिंह स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी” लुधियाना में कम्बोज समाज द्वारा दान की गई 50 एकड़ भूमि पर स्थापित की जाएगी और इस पर 500 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। यह विश्वविद्यालय परिसर अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे, डिजिटल कक्षाओं, शोध केंद्रों, नवाचार केंद्रों और इनक्यूबेशन सुविधाओं से लैस होगा। इस विश्वविद्यालय का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक युग, प्रौद्योगिकी-आधारित अर्थव्यवस्था, नवाचार, उद्यमिता और उद्योग-आधारित उद्यमों को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक कौशल और संसाधन उपलब्ध कराना है।

पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों श्री अमन अरोड़ा और श्री हरजोत सिंह बैंस ने मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल बनाने के प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विश्वविद्यालय प्रबंधकों को सरकार की ओर से हर संभव सहयोग तथा स्थापना और संचालन के लिए सभी आवश्यक अनुमतियों में मदद दी जाएगी।

एक अहम कदम

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए श्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी कौशल विकास और आर्थिक प्रगति को प्रोत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार के प्रयासों को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम है। व्यावहारिक कौशलों और औद्योगिक साझेदारी पर ध्यान केंद्रित करके यह विश्वविद्यालय ऐसे स्नातक तैयार करेगा जो रोजगार पाने में सक्षम होंगे। श्री सिसोदिया ने विश्वविद्यालय के लिए भूमि दान करने और शिक्षा में योगदान हेतु कम्बोज समाज की प्रशंसा की।

जलालाबाद से विधायक श्री जगदीप गोल्डी कम्बोज ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी लुधियाना को कौशल विकास और उद्यमिता के केंद्र में बदल देगी, जो भारत और विदेशों से छात्रों को आकर्षित करेगी। कम्बोज समाज के लिए यह परियोजना एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है जो शिक्षा, युवाओं के सशक्तिकरण और शहीद ऊधम सिंह की विरासत के सम्मान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस विश्वविद्यालय का “संस्थापक चांसलर” घोषित किया

इस अवसर पर शिक्षा, कौशल विकास और सशक्तिकरण के प्रति डॉ. संदीप सिंह कौड़ा के योगदान को मान्यता देते हुए कम्बोज समाज ने उन्हें इस विश्वविद्यालय का “संस्थापक चांसलर” घोषित किया। डॉ. संदीप सिंह कौड़ा ने कहा कि विश्वविद्यालय का ध्यान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा और उन्नत उद्यमिता कार्यक्रमों जैसी अति-आधुनिक प्रौद्योगिकियों पर केंद्रित होगा।

यह समारोह बाबा ब्रह्म दास जी (डेरा बाबा भूमण शाह, सिरसा) के आशीर्वाद से आरंभ हुआ, जिनके भारत और विदेशों में लाखों श्रद्धालु हैं। इस कार्यक्रम में विदेशों से कम्बोज समाज के प्रमुख नेताओं ने ऑनलाइन शिरकत की और विश्वविद्यालय परियोजना के प्रति अपनी निःस्वार्थ प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रमुख हस्तियों ने भी शिरकत की

इसके अलावा कार्यक्रम में विधायक डॉ. जमी़ल-उर-रहमान, मलक़ीत थिंद (चेयरमैन, पंजाब राज्य पिछड़ी श्रेणियां आयोग), बलविंदर सिंह जम्मू, प्रधान, इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन, डॉ. अवतार सिंह, चेयरमैन, अमन ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, पूर्व जत्थेदार श्री अकाल तख्त प्रो. मनजीत सिंह, श्री जसबीर सिंह थिंद और देश भर से कम्बोज समाज की अन्य प्रमुख हस्तियों ने भी शिरकत की।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को निकालने में जुटी पंजाब सरकार
Next Article Cloudburst: जम्मू में बादल फटने से मची तबाही, 3 लोगों की मौत, कई लोग लापता, रेस्क्यू जारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.