Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab Flood Update: पंजाब में राहत कार्य जोरो पर, पिछले 24 घंटों में 4711 बाढ़ पीड़ित सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab Flood Update: पंजाब में राहत कार्य जोरो पर, पिछले 24 घंटों में 4711 बाढ़ पीड़ित सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए

Mahabir
Last updated: August 30, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Flood Update: पंजाब सरकार की मुस्तैदी और सक्रिय भूमिका के चलते बाढ़ प्रभावित इलाकों से पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 4711 लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है। इनमें फिरोज़पुर के 812, गुरदासपुर के 2571, मोगा के 4, तरन तारन के 60, बरनाला के 25 और फाज़िल्का के 1239 निवासी शामिल हैं।

Contents
  • 11330 लोगों को बाढ़ के पानी से बचाया
  • राहत सामग्री वितरित की जा रही
  • कुल 1018 गाँव प्रभावित

11330 लोगों को बाढ़ के पानी से बचाया

विभिन्न ज़िलों से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार 9 बाढ़ प्रभावित ज़िलों से अब तक 11330 लोगों को बाढ़ के पानी से बचाया गया है। इनमें फिरोज़पुर के 2819, होशियारपुर के 1052, कपूरथला के 240, गुरदासपुर के 4771, मोगा के 24, पठानकोट के 1100, तरन तारन के 60, बरनाला के 25 और फाज़िल्का के 1239 लोग शामिल हैं।

Punjab Flood Alert
Punjab Flood Alert

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

बाढ़ प्रभावित ज़िलों में बनाए गए कुल 87 राहत शिविरों में से इस समय 77 पूरी तरह संचालित हैं। इनमें कुल 4729 लोग रह रहे हैं। प्रशासन इन सभी लोगों की हर प्रकार से देखभाल कर रहा है। कपूरथला में बनाए गए 4 राहत शिविरों में 110 लोग, फिरोज़पुर के 8 शिविरों में 3450 और होशियारपुर के 20 शिविरों में 478 लोग ठहरे हुए हैं। गुरदासपुर के 22 राहत शिविरों में से 12 चालू हैं, जहाँ 255 लोग रह रहे हैं। पठानकोट के 14 शिविरों में 411 और बरनाला के 1 शिविर में 25 बाढ़ प्रभावित लोग रह रहे हैं। फाज़िल्का में 11, मोगा में 5 और अमृतसर में 2 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं।

Flood Alert
Flood Alert

राहत सामग्री वितरित की जा रही

एक प्रवक्ता ने बताया कि कपूरथला में प्रशासन की ओर से 15, 27, 28 और 29 अगस्त को राहत सामग्री का वितरण किया गया है और आवश्यकता अनुसार यह आगे भी जारी रहेगा। इसी तरह फिरोज़पुर, गुरदासपुर, मोगा, पठानकोट, फाज़िल्का और बरनाला में भी बाढ़ पीड़ितों को लगातार राहत सामग्री वितरित की जा रही है।

Punjab Flood Alert
Punjab Flood Alert

बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थानीय लोगों के सहयोग से एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पंजाब पुलिस और सेना सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। गुरदासपुर में एनडीआरएफ की 7 टीमें, फाज़िल्का व फिरोज़पुर में 1-1 टीम और पठानकोट में 2 टीमें काम कर रही हैं। इसी तरह कपूरथला में एसडीआरएफ की 2 टीमें सक्रिय हैं। कपूरथला, गुरदासपुर, फिरोज़पुर और पठानकोट में सेना, बीएसएफ और एयरफोर्स ने भी मोर्चा संभाला हुआ है।

कुल 1018 गाँव प्रभावित

सभी बाढ़ प्रभावित इलाकों में सिविल प्रशासन के साथ-साथ पुलिस भी लोगों की भरपूर मदद कर रही है। बाढ़ के कारण पंजाब में अब तक कुल 1018 गाँव प्रभावित हुए हैं। इनमें पठानकोट के 81, फाज़िल्का के 52, तरन तारन के 45, श्री मुक्तसर साहिब के 64, संगरूर के 22, फिरोज़पुर के 101, कपूरथला के 107, गुरदासपुर के 323, होशियारपुर के 85 और मोगा के 35 गाँव शामिल हैं।

Punjab Flood Alert

बाढ़ के कारण पंजाब (Punjab) को भारी आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ा है। फसलें बर्बाद हुई हैं और पशुधन को भी नुकसान पहुँचा है। ज़िला मुख्यालयों से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार फाज़िल्का ज़िले में 16632 हेक्टेयर (41099 एकड़) भूमि बाढ़ की चपेट में आई है। इसके अलावा फिरोज़पुर में 10806 हेक्टेयर, कपूरथला में 11620, पठानकोट में 7000, तरन तारन में 9928 और होशियारपुर में 5287 हेक्टेयर में फसलों को नुकसान पहुँचा है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: जालंधर में झंडूसिंघा से पहले काटी गई दो अवैध कालोनियां, अफसरों ने खाई लाखों रुपए की मलाई, हवाला ट्रांजैक्शन का लिंक, CM आफिस और ED से शिकायत की तैयारी
Next Article Punjab News: पंजाब में सवारियों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.