Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, प्रीमियम ब्रांड बोतलों में सस्ती शराब भरने के रैकेट का भंडाफोड़, कई गिरफ्तार
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, प्रीमियम ब्रांड बोतलों में सस्ती शराब भरने के रैकेट का भंडाफोड़, कई गिरफ्तार

Mahabir
Last updated: August 31, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/लुधियाना। Punjab News: अवैध शराब के व्यापार के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई करते हुए, पंजाब आबकारी विभाग ने लुधियाना पूर्वी रेंज में दो बड़े ऑपरेशन चलाए, जिनमें प्रीमियम ब्रांड बोतलों में सस्ती शराब भरने के रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए अवैध शराब की बड़ी खेप ज़ब्त की गई, जिसमें राज्य के भीतर तस्करी से लाई गई शराब भी शामिल है।

Contents
  • अवैध स्टॉक ज़ब्त कर लिया
  • आबकारी ड्यूटी की चोरी
  • अवैध सप्लाई चेन को समाप्त किया जाएगा

पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने कहा कि विशेष खुफ़िया जानकारी के आधार पर और आबकारी एवं कराधान आयुक्त जतिंदर जोरवाल तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की सीधी निगरानी में ये ऑपरेशन बहुत तेज़ी से अंजाम दिए गए।

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, प्रीमियम ब्रांड बोतलों में सस्ती शराब भरने के रैकेट का भंडाफोड़, कई गिरफ्तार
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, प्रीमियम ब्रांड बोतलों में सस्ती शराब भरने के रैकेट का भंडाफोड़, कई गिरफ्तार

अवैध स्टॉक ज़ब्त कर लिया

उन्होंने कहा कि हमारी टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अवैध स्टॉक ज़ब्त करने के साथ-साथ अपराधियों द्वारा प्रीमियम बोतलों में घटिया शराब भरकर जन स्वास्थ्य को ख़तरे में डालने के एक नए तरीके का भी भंडाफोड़ किया। उन्होंने कहा कि यह साफ़-साफ़ धोखाधड़ी का मामला है और उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए गंभीर ख़तरा है, जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रम्प की बड़ी साजिश बेनकाब! तो इसलिए भारत पर लगाया 50% टैरिफ?

इन ऑपरेशनों के तहत पहली छापेमारी के दौरान, स्थानीय पुलिस के सहयोग से विभाग की प्रवर्तन टीमों ने लुधियाना में चल रहे एक अत्याधुनिक रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस रैकेट के अंतर्गत, आरोपी उच्च स्तरीय विदेशी शराब की बोतलों — जिनमें ग्लेनलिवेट, जॉनी वॉकर गोल्ड लेबल और शिवास रीगल जैसे ब्रांड शामिल थे — में सस्ती आई.एम.एफ.एल. (आई एम एफ एल ) और पी.एम.एल. (पी एम एल) की रीफिलिंग करते पकड़े गए।

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, प्रीमियम ब्रांड बोतलों में सस्ती शराब भरने के रैकेट का भंडाफोड़, कई गिरफ्तार
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, प्रीमियम ब्रांड बोतलों में सस्ती शराब भरने के रैकेट का भंडाफोड़, कई गिरफ्तार

आबकारी ड्यूटी की चोरी

इस रैकेट के अंतर्गत उपभोक्ताओं को धोखा देने के साथ-साथ आबकारी ड्यूटी की चोरी भी की जा रही थी। मौके से दो व्यक्तियों — अमित विज और पंकज सैनी को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों द्वारा 106 खाली बोतलें, 39 भरी बोतलें, बोतलों से संबंधित अन्य सामान और एक स्विफ्ट डिज़ायर गाड़ी ज़ब्त की गई। इस संबंध में थाना डिवीज़न नं. 3, लुधियाना में एफ.आई.आर. दर्ज कर ली गई है और इस नेटवर्क का पूरा पता लगाने के लिए जांच जारी है।

इसी दौरान चलाए गए एक अलग ऑपरेशन में, अबकारी अधिकारियों ने गांव बुरमा (समराला) में विक्रमजीत सिंह से “सिर्फ़ चंडीगढ़ में बिक्री हेतु” लेबल वाली 60 अवैध शराब की बोतलें बरामद कीं। यह खेप गैरकानूनी तरीके से पंजाब में लाई गई थी, जिसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में थाना समराला में पंजाब आबकारी अधिनियम, 1914 की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, प्रीमियम ब्रांड बोतलों में सस्ती शराब भरने के रैकेट का भंडाफोड़, कई गिरफ्तार
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, प्रीमियम ब्रांड बोतलों में सस्ती शराब भरने के रैकेट का भंडाफोड़, कई गिरफ्तार

अवैध सप्लाई चेन को समाप्त किया जाएगा

आबकारी विभाग की दृढ़ नीति दोहराते हुए, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने ज़ोर देकर कहा कि अबकारी विभाग अवैध सप्लाई चेन को समाप्त करने और नकली व ड्यूटी-रहित शराब के प्रसार को रोकने के लिए राज्यभर में अपनी सख्त प्रवर्तन मुहिम जारी रखेगा। उन्होंने बताया कि अवैध शराब निकालने वालों और तस्करों के विरुद्ध लगातार छापेमारी, अचानक जांच और अंतरराज्यीय कार्रवाइयाँ जारी रहेंगी।

वित्त मंत्री ने नागरिकों से अपील की कि अवैध शराब के कारोबार संबंधी गतिविधियों को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना निकटतम आबकारी या पुलिस अधिकारी को दें। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि पंजाब से अवैध शराब के ख़तरे को समाप्त करने के लिए जनता का सहयोग बेहद ज़रूरी है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab Flood News: मुख्य सचिव K.A.P. सिन्हा ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया दौरा, कहा- हर नुकसान का मुआवज़ा दिया जाएगा
Next Article Cloudburst: उत्तराखंड में धौलीगंगा पावर प्रोजेक्ट की टनल पर लैंडस्लाइड, 11 कर्मचारी मलबे में दबे
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.