Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब पुलिस ने सुरक्षा एजेंसियों पर संभावित हमले को किया नाकाम, BKI कार्यकर्ता गिरफ्तार
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: पंजाब पुलिस ने सुरक्षा एजेंसियों पर संभावित हमले को किया नाकाम, BKI कार्यकर्ता गिरफ्तार

Mahabir
Last updated: August 31, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान, गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (CI) पठानकोट, सीआई लुधियाना और स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर ने संयुक्त रूप से बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) समर्थित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया और दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर राज्य में होने वाली आतंकी गतिविधियों को नाकाम कर दिया।

Contents
  • मॉड्यूल का पर्दाफाश कर टारगेट किलिंग को टाला
  • बाकी साथियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी
  • आगे की कार्रवाई की जा रही
DGP Gaurav Yadav
DGP Gaurav Yadav

मॉड्यूल का पर्दाफाश कर टारगेट किलिंग को टाला

यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने दी। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सरवण कुमार, निवासी गांव मल्लियां (गुरदासपुर) और बलविंदर सिंह, निवासी जकड़िया (गुरदासपुर) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस टीमों ने इनके कब्जे से आर्गेस हैंड ग्रेनेड और तीन जिंदा कारतूस सहित .30 बोर स्टार मार्क पिस्तौल बरामद किया है।

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रम्प की बड़ी साजिश बेनकाब! तो इसलिए भारत पर लगाया 50% टैरिफ?

यह कार्रवाई उस समय की गई जब CI पठानकोट ने एक सप्ताह से भी कम समय पहले दो नाबालिगों सहित चार सदस्यों वाले इसी नेटवर्क के एक मॉड्यूल का पर्दाफाश कर टारगेट किलिंग को टाला था और उनके कब्जे से दो .30 बोर स्टार मार्क पिस्तौलें बरामद की थीं।

बाकी साथियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अपने विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर काम कर रहे थे, जिन्हें बब्बर खालसा इंटरनेशनल का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को एक बिचौलिए के जरिए इन हैंडलरों से मिलवाया गया था।

डीजीपी ने कहा कि कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। AIG सीआई पठानकोट सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की रेकी करने और हमले को अंजाम देने के लिए विस्फोटक और फंड उपलब्ध कराए गए थे।

Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav

आगे की कार्रवाई की जा रही

उन्होंने आगे कहा कि आरोपी एन्क्रिप्टेड ऐप्स और वर्चुअल फोन नंबरों का इस्तेमाल कर अपने हैंडलरों से संपर्क कर रहे थे। AIG ने कहा कि इस बीकेआई समर्थित पूरे नेटवर्क का पता लगाने और गिरफ्तार व्यक्तियों द्वारा किए गए पिछले अपराधों की जांच के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में केस पुलिस स्टेशन एसएसओसी अमृतसर में आर्म्स एक्ट की धारा 25, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत एफआईआर नंबर 48, दिनांक 30.08.2025 को दर्ज किया गया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही, पंचायती फंडों में गबन मामले में BDPO और पूर्व सरपंच गिरफ्तार
Next Article War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने 324 स्थानों पर की छापेमारी, 68 नशा तस्कर गिरफ्तार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.