Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab Flood: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए पंजाब का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह वचनबद्ध
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab Flood: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए पंजाब का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह वचनबद्ध

Mahabir
Last updated: September 2, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Flood: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज यहाँ बताया कि राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं के मोर्चे की अगुवाई करते हुए पंजाब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने नागरिकों की सेहत और भलाई के लिए लामबंदी, इलाज और बीमारियों की रोकथाम पर केंद्रित बहु-आयामी रणनीति अपनाई है। इसमें 818 टीमें, जिनमें 458 रैपिड रिस्पॉन्स टीमें और 360 मोबाइल मेडिकल टीमें शामिल हैं, आवश्यक दवाइयों से पूरी तरह सुसज्जित हैं।

Contents
  • मजबूत तंत्र मौजूद
  • 424 एम्बुलेंसों कार्यरत
  • 322 नए मेडिकल ऑफिसर नियुक्त

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य राज्य के हर व्यक्ति तक चिकित्सीय सुविधा पहुँचाना है और हम इस वायदे को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि प्रभावित क्षेत्रों और राहत शिविरों में प्रतिदिन मेडिकल कैंप लगाए जा रहे हैं ताकि निर्बाध इलाज उपलब्ध कराया जा सके। अब तक 962 कैंप लगाए जा चुके हैं, जहाँ 31,876 से अधिक मरीजों की जांच की गई है और दस्त, गैस्ट्रोएंटेराइटिस, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, त्वचा व आँखों की एलर्जी और कुत्तों के काटने जैसी बीमारियों का उपचार किया गया है। स्वास्थ्य टीमें मौके पर ही गर्भवती महिलाओं की जांच कर उन्हें प्राथमिकता भी दे रही हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिरोज़पुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, केंद्र सरकार से मुआवज़ा बढ़ाने की मांग की
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिरोज़पुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, केंद्र सरकार से मुआवज़ा बढ़ाने की मांग की

मजबूत तंत्र मौजूद

डॉ. बलबीर सिंह (Dr. Balbir Singh) ने कहा कि हमारे पास इस संकट से निपटने के लिए एक मजबूत तंत्र मौजूद है। राज्य के पास बाढ़ राहत हेतु विशेष रूप से चयनित 66 आवश्यक दवाइयों और 21 वस्तुओं का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। इसके अलावा जिलों को अलग-अलग फंड आवंटित किए गए हैं ताकि प्रत्येक अस्पताल आवश्यक दवाइयाँ खरीद सके और निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध करा सके।

बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए किए जा रहे सक्रिय उपायों पर प्रकाश डालते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित जिलों में तैनात 11,103 से अधिक आशा वर्कर घर-घर जाकर दवाइयाँ बाँट रही हैं और जलजनित व वेक्टर जनित रोगों के प्रति जागरूकता फैला रही हैं। वे गर्भवती महिलाओं की निगरानी व देखभाल को भी प्राथमिकता दे रही हैं और यह सुनिश्चित कर रही हैं कि नियमित टीकाकरण समय-सारणी में बाधा न आए।

424 एम्बुलेंसों कार्यरत

मेडिकल बुनियादी ढाँचे को मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 170 एम्बुलेंसें तैनात की हैं। इस बेड़े को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई.एम.ए.), नर्सिंग कॉलेजों और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा उपलब्ध करवाई गई 254 अन्य पूर्ण रूप से सुसज्जित एम्बुलेंसों के सहयोग से और विस्तारित किया गया है। डॉ. बलबीर सिंह ने पुष्टि की कि कुल 424 एम्बुलेंसों को कार्यरत करके हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर समय चिकित्सीय सहायता उपलब्ध हो।

उन्होंने बताया कि जिला गुरदासपुर में दो विशेष नाव एम्बुलेंसें और गर्भवती महिलाओं समेत गंभीर मरीजों की आपातकालीन एयरलिफ्ट हेतु एक हेलीकॉप्टर तैनात किया गया है। अब तक पाँच गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित निकाला गया है और समय पर चिकित्सीय देखभाल प्रदान की गई है।

सीएम भगवंत मान ने होशियारपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों का लिया जायजा
सीएम भगवंत मान ने होशियारपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों का लिया जायजा

322 नए मेडिकल ऑफिसर नियुक्त

फ्रंटलाइन टीमों को सुदृढ़ करने के लिए एक अहम कदम के तहत स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 322 नए मेडिकल ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं, जिनमें से 138 को विशेष रूप से 7 सबसे अधिक प्रभावित जिलों में तैनात किया गया है। ये अधिकारी मोबाइल टीमों और एम्बुलेंस सेवाओं का नेतृत्व करेंगे, मेडिकल कैंपों का संचालन करेंगे और संभावित बीमारियों के प्रसार की निगरानी करेंगे।

मंत्री ने सहयोगी संगठनों का धन्यवाद करते हुए कहा कि हम आई.एम.ए. पंजाब, नर्सिंग कॉलेजों, निजी अस्पतालों और पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के सहयोग के लिए आभारी हैं, जिन्होंने मदद के लिए आगे आकर सामुदायिक भावना का परिचय दिया है। डॉ. बलबीर सिंह ने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार पंजाब सरकार निरंतर मेहनत कर रही है। हमारी टीमें निर्बाध स्वास्थ्य देखभाल और रोकथाम सेवाएँ प्रदान करने के लिए दिन-रात काम कर रही हैं। हम हर नागरिक को भरोसा दिलाते हैं कि हम आपके साथ खड़े हैं और इस संकट के पूरी तरह समाप्त होने तक हर संभव राहत प्रदान करते रहेंगे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab Flood: लालजीत भुल्लर ने हरिके पत्तन के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र और जल्लोके के बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की
Next Article Jalandhar News: जालंधर के कई गांवों में आई बाढ़, फैक्ट्री में फंसे 8 मुलाजिम रेस्क्यू किए गए, भारी बारिश का अलर्ट
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.