Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: PSPCL Scam: जालंधर में 3 करोड़ के डिफाल्टर की प्रापर्टी को दे दिया नया बिजली कनेक्शन, XEN समेत अफसरों के खिलाफ जांच के आदेश
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

PSPCL Scam: जालंधर में 3 करोड़ के डिफाल्टर की प्रापर्टी को दे दिया नया बिजली कनेक्शन, XEN समेत अफसरों के खिलाफ जांच के आदेश

Mahabir
Last updated: September 4, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। PSPCL Scam in Jalandhar News Update: पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के इंजीनियरों की गलत तरीके से बिजली कनेक्शन दिए जाने की जांच शुरू हो गई है। जालंधर में नेशनल हाईवे पर धन्नोवाली फाटक के पास स्थित एक होटल को दिए गए बिजली कनेक्शन में PSPCL के इंजीनियर और अफसरों पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

Contents
  • R.ESS Iron and Steel Pvt Ltd पर मेहरबानी
  • अब 200 करोड़ के निवेश का लालच
  • XEN अवतार के खिलाफ जांच के आदेश

जालंधर (Jalandhar) के आरटीआई एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह ने पीएसपीसीएल (PSPCL) के चेयरमैन को दिए शिकायत में कहा है कि जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के आगे नेशनल हाईवे पर धन्नोवाली रेलवे फाटक के पास स्थित आर ईएसएस आयरन एंड स्टील प्रा. लि. (R.ESS Iron and Steel Pvt Ltd) सबसे बड़ा डिफाल्टर है। इससे PSPCL को 3,02,08,269 (3 करोड़ 2 लाख 8 हजार 269 रुपए) कि रिकवरी की जानी थी, लेकिन PSPCL के इंजीनियरों ने मेहरबानी दिखाते हुए रिकवरी नहीं की।

PSPCL Bill
PSPCL Bill, R.ESS Iron and Steel Pvt Ltd

R.ESS Iron and Steel Pvt Ltd पर मेहरबानी

जानकारी के मुकताबिक 3 करोड़ से ज्यादा की ये रिकवरी साल 2014 में करनी थी, लेकिन PSPCL के इंजीनियर ने R.ESS Iron and Steel Pvt Ltd के मालिक ओम प्रकाश अरोड़ा से रिकवरी नहीं की। उलटे R.ESS Iron and Steel Pvt Ltd के मालिक ओम प्रकाश अरोड़ा ने जमीन को होटल बनाने के लिए बेच दी। इस पर होटल बना, जो काफी विवादों में रहा। हैरानी की बात तो यह है कि उक्त होटल को साल 2022 में नया बिजली कनेक्शन भी जारी कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

शिकायतकर्ता करणप्रीत सिंह का आरोप है कि जब R.ESS Iron and Steel Pvt Ltd के मालिक ओम प्रकाश अरोड़ा से 3 करोड़ रुपए की रिकवरी करनी थी, तो उस संपत्ति को PSPCL ने नया बिजली कनेक्शन क्यों दे दिया? करणप्रीत सिंह ने आरोप लगाया है कि उस वक्त कैंट डिवीजन में तैनात एक्सईएन अवतार सिंह ने बिना किसी जांच पड़ताल के R.ESS Iron and Steel Pvt Ltd की प्रापर्टी में बने होटल को बिजली कनेक्शन जारी कर दिया, जिससे PSPCL को 3 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

R.ESS Iron and Steel Pvt Ltd
R.ESS Iron and Steel Pvt Ltd

अब 200 करोड़ के निवेश का लालच

मजे की बात तो यह है कि PSPCL ने जिस R.ESS Iron and Steel Pvt Ltd के मालिक ओम प्रकाश अरोड़ा से 3 करोड़ रुपए नहीं जमा करवाए, अब वही R.ESS Iron and Steel Pvt Ltd के मालिक ने सरकार से 3 करोड़ रुपए से ज्यादा के बिल को माफ करने की अर्जी लगाई है। साथ ही कहा है कि अगर उनका 3 करोड़ से ज्यादा का बिल माफ हो जाता है तो वे पंजाब में 200 करोड़ रुपए का इनवेस्ट करेंगे। बड़ी ही हैरानी की बात यह है कि जिस R.ESS Iron and Steel Pvt Ltd ने PSPCL का 3 करोड़ से ज्यादा का बिल नहीं उतारा, वह पंजाब सरकार को 200 करोड़ के निवेश का लालच दे रहा है।

करणप्रीत सिंह ने PSPCL के चेयरमैन को दिए शिकायत में कहा है कि R.ESS Iron and Steel Pvt Ltd कंपनी अभी भी एक्टिव है। उस पर PSPCL के इंजीनयिरों की टीम ने मेहरबानी दिखाई। इसके अलावा उसी प्रापर्टी पर एक्सईएन अवतार सिंह ने नया बिजली कनेक्शन दे दिया। इसलिए पूरे मामले की जांच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि इससे PSPCL का 3 करोड़ रुपए डुबाने की साजिश रची गई है। इसमें अवतार सिंह समेत कुछ उच्च अधिकारी शामिल हैं।

XEN अवतार के खिलाफ जांच के आदेश

करणप्रीत सिंह की शिकायत के बाद PSPCL के चेयरमैन अजोय कुमार सिन्हा ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। चेयरमैन अजोय कुमार सिन्हा ने इसकी जांच के लिए डायरेक्टर डिस्ट्रीब्यूशन की देखरेख में जांच कमेटी बनाई है। वहीं, करणप्रीत सिंह ने कहा है कि इसकी पंजाब विजीलैंस ब्यूरो से अलग से शिकायत करने जा रहे हैं, क्योंकि ये अकेले R.ESS Iron and Steel Pvt Ltd का नहीं, बल्कि जालंधर की कई बड़ी डिफाल्टर कंपनियों के साथ किया जा रहा है। इससे सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Boat Accident: नदी में डूबी लोगों से भरी नाव, 31 की मौत और कई लापता
Next Article Jalandhar News: रमणीक सिंह रंधावा ने संभाला इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर के चेयरमैन का कार्यभार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.