Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: West Bengal: भाजपा के 4 विधायकों की जमकर पिटाई, एक MLA को घसीट-घसीट कर लात घूंसों से पीटा
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

West Bengal: भाजपा के 4 विधायकों की जमकर पिटाई, एक MLA को घसीट-घसीट कर लात घूंसों से पीटा

Mahabir
Last updated: September 4, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, कोलकाता। West Bengal Assembly Fight News Live Video: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में भाजपा (BJP) के विधायकों को मार्शलों ने जमकर पीटा। इसके बाद टीएमसी विधायकों ने भाजपा विधायक को पीट दिया। ये मारपीट बंगाल विधानसभा के विशेष सत्र के अंतिम दिन हुई। बंगाली प्रवासी श्रमिकों के कथित उत्पीड़न के खिलाफ प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सदन में जमकर हंगामा हुआ।

Contents
  • पांच BJP विधायक सस्पेंड
  • मार्शलों के बीच जमकर हाथापाई
  • भाजपा बांग्ला व देश विरोधी है
  • ममता ने मोदी चोर के लगाए नारे

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) जैसे ही प्रस्ताव पर बोलने के लिए खड़ी हुईं विपक्षी भाजपा के विधायकों ने सीटों से खड़े होकर नारेबाजी शुरू कर दी। लगातार नारेबाजी व सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) बिमान बनर्जी ने पांच भाजपा विधायकों- मुख्य सचेतक डॉ. शंकर घोष, अग्निमित्रा पाल, मिहिर गोस्वामी, अशोक डिंडा व बंकिम घोष को आज के लिए सदन की शेष कार्यवाही से निलंबित कर दिया।

BJP News
BJP News

पांच BJP विधायक सस्पेंड

मुख्यमंत्री के पूरे भाषण के दौरान भाजपा विधायकों ने जबरदस्त नारेबाजी की। इस दौरान सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायकों ने भी भाजपा को चोर- चोर बताते हुए नारेबाजी की। हंगामे की शुरुआत दोपहर 1.50 बजे तब हुई जब मुख्यमंत्री जैसे ही प्रस्ताव पर बोलने के लिए खड़ी हुईं, भाजपा के मुख्य सचेतक शंकर घोष ने आरोप लगाया कि प्रस्ताव पर हमारे सभी वक्ताओं को स्पीकर ने बोलने नहीं दिया।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

स्पीकर ने आरोपों को खारिज करते हुए प्रदर्शन कर रहे भाजपा विधायकों से बार-बार सीटों पर बैठने की अपील की लेकिन नारेबाजी जारी रही। यहां तक की सदन के बीचोंबीच आकर विपक्षी विधायक नारेबाजी कर रहे थे और कागज के टुकड़े भी फाड़कर फेंकें। चेतावनी के बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में सबसे पहले भाजपा के मुख्य सचेतक डॉ. शंकर घोष को आज की शेष कार्यवाही के लिए सदन से निलंबित कर दिया।

mamta-banerjee
mamta-banerjee

मार्शलों के बीच जमकर हाथापाई

उन्होंने मार्शल को शंकर घोष को सदन से बाहर निकालने का निर्देश दिया। इस दौरान भाजपा विधायकों और मार्शलों के बीच जमकर हाथापाई हुई। उन्हें बाहर निकालने की कोशिश के बीच भाजपा के अन्य विधायक शंकर घोष के इर्द-गिर्द जुट गए, जिससे दोनों तरफ से खूब खींचतान चली और इसी बीच घोष नीचे फ्लोर पर गिर पड़े। इससे माहौल और भी गरम हो गया। काफी मशक्कत के बाद मार्शलों ने शंकर घोष को आखिरकार जबरन खींच के सदन से बाहर निकाला।

भारी शोरगुल के बीच मुख्यमंत्री अपनी बातें रखने की कोशिश करती रहीं, लेकिन भाजपा विधायकों का प्रदर्शन जारी रहा। इसके बाद स्पीकर ने अलग-अलग समय में एक- एक कर भाजपा के चार अन्य विधायकों- अग्निमित्रा पाल, मिहिर गोस्वामी, अशोक डिंडा व बंकिम घोष को भी सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में निलंबित कर दिया। स्पीकर ने भाजपा विधायकों के आचरण की निंदा करते हुए कहा कि ये विधानसभा है क्लब रूम नहीं।

भाजपा बांग्ला व देश विरोधी है

वहीं, सदन में भारी शोरगुल के बीच ममता ने अपने भाषण के दौरान भाजपा पर तीखा हमला बोला। ममता ने कहा कि भाजपा बांग्ला भाषा व बंगाल से नफरत करती है। भाजपा को उन्होंने बांग्ला व देश विरोधी तक बताया। ममता ने भाजपा को चोर, डकैतों का दल बताया।

कहा कि भाजपा सबसे बड़ा चोर व डकैतों का दल है। नाथुराम गोडसे का दल है भाजपा। पूरे देश में भाजपा अत्याचार कर रही है। बंगाल में भी उत्पीड़न कर रही है, मेरी बात को लोग सुन नहीं सके ये भाजपा की साजिश है। बांग्ला भाषा को अपमानित करने वाली पार्टी का नाम भाजपा है। भाजपा बंगाल को पराधीन करना चाहती है। मैं बांग्ला भाषा का अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगी।

PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

ममता ने मोदी चोर के लगाए नारे

ममता ने सदन में भाजपा चोर, मोदी चोर, वोट चोर, गद्दी छोड़ जैसे नारे भी लगाए।ममता ने कहा कि देश से अब भाजपा की विदाई का घंटा बजा चका है। उन्होंने यहां तक कहा कि मैं भाजपा को धक्का देकर जीरो कर दूंगी। ममता ने कहा कि भाजपा का आजादी के आंदोलन से कोई सरोकार नहीं रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने अंग्रेजों की दलाली की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अंग्रेजों के साथ साजिश कर उसने (भाजपा) देश का विभाजन करा दिया और देश की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली लेकर चला गया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article TVS NTorq 150: टीवीएस का नया स्कूटर लांच, बेहतरीन फीचर्स के साथ दमदार इंजन
Next Article Punjab Flood: बाढ़ के बीच पंजाब सरकार ने लिया अहम फैसला, पढ़ें
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.