Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab Flood: पिछले 24 घंटों में कोई नई आबादी प्रभावित नहीं हुई, कोई मौत नहीं हुई: हरदीप सिंह मुंडियां
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab Flood: पिछले 24 घंटों में कोई नई आबादी प्रभावित नहीं हुई, कोई मौत नहीं हुई: हरदीप सिंह मुंडियां

Mahabir
Last updated: September 5, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Flood: पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री श्री हरदीप सिंह मुंडियां (Hardeep Singh Mundian) ने आज बताया कि पंजाब और ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश कम होने के कारण प्रदेश को बाढ़ से कुछ राहत मिली है। उन्होंने कहा कि जिलों से मिली रिपोर्टों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रभावित आबादी में कोई वृद्धि नहीं हुई, हालांकि कुछ क्षेत्रों में खेती योग्य भूमि प्रभावित हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान किसी जान-माल की हानि की खबर नहीं है।

Contents
  • 21,929 व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
  • 504.16 हेक्टेयर खेती योग्य भूमि प्रभावित
  • 3,84,322 लोग प्रभावित हुए
  • राहत कार्य लगातार जारी
Punjab govt is busy in evacuating people from flood affected areas
Punjab govt is busy in evacuating people from flood affected areas

21,929 व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

इस संबंध में और जानकारी साझा करते हुए राजस्व मंत्री ने बताया कि पंजाब भर में बाढ़ प्रभावित इलाकों से 21,929 व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। अब तक गुरदासपुर के (5581) व्यक्ति, फिरोजपुर (3840), फाजिल्का (3953), अमृतसर (2734), पठानकोट (1139), होशियारपुर (1615), कपूरथला (1428), जालंधर (511), बरनाला (539), मानसा (178), मोगा (145), रूपनगर (245) और तरन तारन के (21) व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में 196 राहत कैंप स्थापित किए गए हैं, जिनमें 7108 प्रभावित लोगों को ठहराया गया है, जिनमें सबसे अधिक फाजिल्का के सबसे व्यक्ति (2548), होशियारपुर (1041), फिरोजपुर (776), पठानकोट (693), जालंधर (511), बरनाला (539), अमृतसर (371), रूपनगर (245), मोगा (145), मानसा (89), संगरूर (80), कपूरथला (57) और गुरदासपुर के (13) व्यक्ति शामिल हैं।

504.16 हेक्टेयर खेती योग्य भूमि प्रभावित

राजस्व मंत्री ने बताया कि पिछले 24 घंटों में और 504.16 हेक्टेयर खेती योग्य भूमि प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि फाजिल्का जिले में 286.5 हेक्टेयर क्षेत्र के बढ़ने से कुल 18,072 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इसी प्रकार कपूरथला जिले में 10.09 हेक्टेयर क्षेत्र के बढ़ने से कुल 17,817 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। लुधियाना में 20 हेक्टेयर क्षेत्र के बढ़ने से कुल 52 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है, जबकि पटियाला में 208 हेक्टेयर क्षेत्र के बढ़ने से कुल 808 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

अब तक कुल 18 जिलों में 1.72 लाख हेक्टेयर खेती योग्य भूमि को नुकसान पहुंचा है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हालांकि पिछले 24 घंटों में 46 और गांव और 117 लोग प्रभावित हुए हैं, लेकिन इस दौरान किसी मानव जीवन की हानि नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि 1 अगस्त से 4 सितंबर, 2025 तक प्रदेश के 14 जिलों में 43 मौतें हो चुकी हैं।

कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने फाज़िल्का पहुंचकर राहत सामग्री वितरित किया
कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने फाज़िल्का पहुंचकर राहत सामग्री वितरित किया

3,84,322 लोग प्रभावित हुए

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 24 घंटों में पटियाला के 20 और गांव, लुधियाना के 12, जालंधर के 10, फाजिल्का के 2 और होशियारपुर व कपूरथला का 1-1 गांव प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि अब तक 22 जिलों के 1948 गांव प्रभावित हुए हैं और 117 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जिससे कुल संख्या 3,84,322 हो गई है।

उन्होंने बताया कि एन.डी.आर.एफ. की कुल 24 टीमें राहत और बचाव कार्यों में लगी हुई हैं, जिनमें अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और रूपनगर में 2-2, फाजिल्का और गुरदासपुर में 4-4, फिरोजपुर और पटियाला में 3-3, होशियारपुर और पठानकोट में 1-1 टीम तैनात है।

Teams of Punjab Police, NDRF, SDRF and Indian Army are working together in the flood affected areas
Teams of Punjab Police, NDRF, SDRF and Indian Army are working together in the flood affected areas

राहत कार्य लगातार जारी

इसी तरह कपूरथला में NDRF की 2 टीमें सक्रिय हैं। उन्होंने आगे बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेना, नौसेना और वायुसेना की 24 टीमों को भी तैनात किया गया है, जबकि भारतीय वायुसेना और सेना के लगभग 35 हेलीकॉप्टर हवाई सहायता प्रदान कर रहे हैं। BSF ने भी फिरोजपुर में राहत कार्य लगातार जारी रखे हुए हैं। इसके अतिरिक्त 144 नावें और एक सरकारी हेलीकॉप्टर राहत कार्यों में लगे हुए हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Teachers Day: पंजाब सरकार द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ. एस. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की
Next Article Transfer Posting News: पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादले, इन शहरों के अफसर बदले गए, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.