Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab Flood: सांसद संजय सिंह और कैबिनेट मंत्रियों ने डेरा बाबा नानक में बाढ़ प्रभावित लोगों का हाथ थामा
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab Flood: सांसद संजय सिंह और कैबिनेट मंत्रियों ने डेरा बाबा नानक में बाढ़ प्रभावित लोगों का हाथ थामा

Mahabir
Last updated: September 5, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/गुरदासपुर। Punjab Flood: राज्यसभा सदस्य श्री संजय सिंह (Sanjay Singh) ने आज प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा और कैबिनेट मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. के साथ डेरा बाबा नानक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ डेरा बाबा नानक के विधायक श्री गुरदीप सिंह रंधावा, अमृतसर दक्षिणी के विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, डिप्टी कमिश्नर श्री दलविंदरजीत सिंह साथ में थे।

Contents
  • पंजाब के कई क्षेत्र गंभीर बाढ़ की चपेट में
  • बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पैकेज दें
  • नुकसान का जायजा ले रहे हैं
  • 828 करोड़ रुपये भी रद्द कर दिए

राज्यसभा सदस्य श्री संजय सिंह (Sanjay Singh), कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा और कैबिनेट मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने आज सुबह सबसे पहले गांव शाहपुर जाजन की पत्ती रामपुर में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री से भरी ट्रॉलियों को रवाना किया। इसके उपरांत उन्होंने डेरा बाबा नानक क्षेत्र और श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया।

सांसद संजय सिंह और कैबिनेट मंत्रियों ने डेरा बाबा नानक में बाढ़ प्रभावित लोगों का हाथ थामा
सांसद संजय सिंह और कैबिनेट मंत्रियों ने डेरा बाबा नानक में बाढ़ प्रभावित लोगों का हाथ थामा

पंजाब के कई क्षेत्र गंभीर बाढ़ की चपेट में

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यसभा सदस्य श्री संजय सिंह ने कहा कि यह कितने दुख की बात है कि पंजाब (Punjab) के कई क्षेत्र गंभीर बाढ़ की चपेट में हैं और किसानों की फसलों, पशुओं समेत आम लोगों का बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने अभी तक पंजाब के लिए कोई विशेष राहत पैकेज घोषित नहीं किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार तालिबान शासित अफगानिस्तान की तो मदद कर रही है, लेकिन हिंदुस्तान की नहीं।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल किया कि अफगानिस्तान को तो तुरंत राहत सामग्री भेजी गई, लेकिन बाढ़ प्रभावित पंजाब को वित्तीय और मानवीय सहायता देने में देरी क्यों की जा रही है। श्री संजय सिंह ने कहा कि कल ही केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज चौहान पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे थे, लेकिन उन्होंने भी पंजाब को कोई राहत देने का ऐलान नहीं किया।

सांसद संजय सिंह और कैबिनेट मंत्रियों ने डेरा बाबा नानक में बाढ़ प्रभावित लोगों का हाथ थामा
सांसद संजय सिंह और कैबिनेट मंत्रियों ने डेरा बाबा नानक में बाढ़ प्रभावित लोगों का हाथ थामा

बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पैकेज दें

उन्होंने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री इतने दिनों बाद भी केवल रिपोर्ट की बात न करें बल्कि पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पैकेज दें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को पंजाब के साथ सौतेली मां वाला सलूक बंद कर इस कठिन घड़ी में उसका साथ देना चाहिए।

इस मौके पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि बाढ़ के इस संकट में पंजाब सरकार अपने लोगों के साथ है और इस संकट से निपटने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की पूरी मशीनरी अपनी पूरी क्षमता के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में लगी हुई है।

नुकसान का जायजा ले रहे हैं

श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान, श्री मनीष सिसोदिया, पंजाब सरकार के सभी मंत्री और विधायक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर जहां जमीनी स्तर पर हुए नुकसान का जायजा ले रहे हैं, वहीं राहत और बचाव कार्यों में भी अपना योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा आम आदमी पार्टी के सभी वालंटियर भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दिन-रात राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही समाजसेवी संस्थाओं द्वारा भी बाढ़ पीड़ितों की सहायता में बड़ा योगदान दिया जा रहा है, जिसके लिए पंजाब सरकार उनकी आभारी है।

सांसद संजय सिंह और कैबिनेट मंत्रियों ने डेरा बाबा नानक में बाढ़ प्रभावित लोगों का हाथ थामा
सांसद संजय सिंह और कैबिनेट मंत्रियों ने डेरा बाबा नानक में बाढ़ प्रभावित लोगों का हाथ थामा

श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब, जिसने लगातार देश की खाद्य सुरक्षा और आर्थिक ताकत में योगदान दिया है, उसे कठिन समय में केंद्र सरकार से तुरंत और पर्याप्त सहायता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बहुत अफसोस की बात है कि पंजाब कई दिनों से बाढ़ में डूबा हुआ है लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने पंजाब के लोगों की कोई मदद नहीं की।

828 करोड़ रुपये भी रद्द कर दिए

श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि जब से केंद्र सरकार ने जी.एस.टी. लागू की है, उस दौरान राज्य को 50,000 करोड़ रुपये का नुकसान जी.एस.टी. के कारण हो चुका है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने ग्रामीण विकास फंड (आर.डी.एफ.) और मार्केट विकास फंड (एम.डी.एफ.) के पंजाब के 8,000 करोड़ रुपये जानबूझकर रोक रखे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब के हक का पैसा तो जारी करना दूर, बल्कि केंद्र ने 15 दिन पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पंजाब के 828 करोड़ रुपये भी रद्द कर दिए।

उन्होंने कहा कि यह पंजाब के लोगों द्वारा दिए गए टैक्स का पैसा है और पंजाब का इस पर पूरा हक है। श्री अमन अरोड़ा ने केंद्र सरकार से मांग की कि वह बिना किसी देरी के पंजाब का रोका गया पैसा जारी करे और पंजाब में बाढ़ के प्रभाव को कम करने तथा राज्य की अर्थव्यवस्था को फिर से बहाल करने के लिए विशेष आर्थिक पैकेज दे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab Flood: एलपीयू के चांसलर और सांसद अशोक मित्तल ने बाढ़ पीड़ितों के लिए किया बड़ा ऐलान, देखें VIDEO
Next Article Punjab Flood: मंत्री हरजोत बैंस ने नंगल में प्राचीन मंदिर को बाढ़ से बचाने में निभाई अहम भूमिका
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.