Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Himachal Rainfall: हिमाचल में बाढ़ और लैंडस्लाइड का कहर जारी, अब तक 360 लोगों की मौत, 1000 से ज्यादा सड़कें बंद
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
हिमाचल प्रदेश

Himachal Rainfall: हिमाचल में बाढ़ और लैंडस्लाइड का कहर जारी, अब तक 360 लोगों की मौत, 1000 से ज्यादा सड़कें बंद

Mahabir
Last updated: September 6, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, शिमला। Himachal Rainfall Flood Lansdslide News Update: मूसलाधार बारिश के बीच हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में लैंड स्लाइड (Landslide) का कहर जारी है। हिमाचल में इस मानसूनी सीजन के चलते अब तक 360 लोगों की मौत हो गई।

Contents
  • 360 की मौत
  • 426 लोग घायल
  • मंडी में ज्यादा हुई मौत
  • तीर्थयात्री भरमौर पहुंचे

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के अनुसार, शुक्रवार शाम तक राज्य भर में 1,087 सड़कें, 2,838 बिजली आपूर्ति लाइनें और 509 जल आपूर्ति योजनाएं बाधित हो गई हैं।

हिमाचल में फिर लैंडस्लाइड, भरमौर और मणिमहेश में 2,000 से ज्यादा टूरिस्ट फंसे, रेस्क्यू जारी
हिमाचल में फिर लैंडस्लाइड, भरमौर और मणिमहेश में 2,000 से ज्यादा टूरिस्ट फंसे, रेस्क्यू जारी

360 की मौत

रिपोर्ट के अनुसार, 20 जून, 2025 से अब तक आपदा से मरने वालों की संख्या बढ़कर 360 हो गई है, जिनमें से 197 मौतें बारिश से संबंधित घटनाओं जैसे भूस्खलन, अचानक बाढ़, बादल फटना, डूबना, बिजली गिरना और अन्य मौसम संबंधी दुर्घटनाओं के कारण हुई हैं।

426 लोग घायल

एसडीएमए की रिपोर्ट से पता चलता है कि मानसून से उत्पन्न आपदाओं में 426 लोग घायल हुए हैं और 1,440 पशुओं की मौत हुई है, जबकि 47 लोग लापता हैं।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

कुल आर्थिक नुकसान 3,979.52 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है, जिसमें सार्वजनिक और निजी दोनों तरह के बुनियादी ढांचों को भारी नुकसान पहुंचा है।

Himachal Weather Rainfall News Update
Himachal Weather Rainfall News Update

मंडी में ज्यादा हुई मौत

मंडी जिले में वर्षा जनित मौतों की सबसे अधिक संख्या (36) दर्ज की गई, उसके बाद कांगड़ा (31), कुल्लू (20), चंबा (21) और शिमला (21) का स्थान रहा। एसडीएमए ने बताया कि भूस्खलन से 37, अचानक बाढ़ से 9, बादल फटने से 17, डूबने की घटनाओं से 33, बिजली और गिरने से 15-15, और अन्य कारणों से 28 मौतें हुई हैं।

एसडीएमए के एक प्रवक्ता ने कहा कि अवरुद्ध सड़कों, क्षतिग्रस्त जलापूर्ति योजनाओं और बाधित बिजली लाइनों की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इस मौसम में कृषि, बागवानी और पशुधन को अभूतपूर्व नुकसान हुआ है।

Himachal Weather Rainfall News Update
Himachal Weather Rainfall News Update

तीर्थयात्री भरमौर पहुंचे

इससे पहले, भारतीय वायु सेना ने मणिमहेश यात्रा में फंसे श्रद्धालुओं का बचाव अभियान शुरू किया। वायु सेना के चिनूक हेलिकॉप्टर की पहली उड़ान में 50 तीर्थयात्री भरमौर से सुरक्षित चंबा पहुंच गए।

बचाव अभियान हिमाचल प्रदेश के मंत्री जगत सिंह नेगी की देखरेख में चलाया जा रहा है। सभी श्रद्धालुओं को शुक्रवार को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा और फिर उनके गंतव्यों के लिए रवाना कर दिया जाएगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Transfer Posting News: पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादले, इन शहरों के अफसर बदले गए, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट
Next Article Aaj ka Panchang: आज किया जाएगा गणेश विसर्जन, पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

Himachal Landslide: सवारियों से भरी बस पर अचानक गिरी चट्टानें, दो यात्रियों की मौत और 15 घायल

By Mahabir
हिमाचल प्रदेश

Accident News: हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, खाई में गिरी इनोवा कार, 6 लोगों की मौत

By Mahabir

Landslide: पठानकोट-भरमौर हाईवे पर भारी लैंडस्लाइड, घंटों से यातायात बाधित; टूरिस्ट और स्थानीय लोग फंसे

By Mahabir
हिमाचल प्रदेश

Himachal News: एक्सीडेंटल ही नहीं अब झूठे MLA का तमगा हासिल कर चुके है कैप्टन रणजीत- नरेंद्र

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.