Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab Flood: मिल्कफेड द्वारा बाढ़ प्रभावित जिलों में मुफ़्त पशु चारा उपलब्ध कराने के लिए ग्रांट की मांग
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab Flood: मिल्कफेड द्वारा बाढ़ प्रभावित जिलों में मुफ़्त पशु चारा उपलब्ध कराने के लिए ग्रांट की मांग

Mahabir
Last updated: September 6, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Flood: पंजाब इन दिनों अपनी सबसे भयानक और विनाशकारी बाढ़ (Flood) की मार झेल रहा है – लगभग 1,900 गांव प्रभावित हुए हैं और लगभग 4 लाख हेक्टेयर उपजाऊ भूमि डूब गई है। इस संकट की घड़ी में सहकारिता विभाग ने मिल्कफेड पंजाब (Verka) और इससे जुड़ी दूध यूनियनों के साथ मिलकर प्रभावित लोगों और पशुओं की सहायता के लिए राहत और पुनर्वास कार्य शुरू कर दिए हैं।

Contents
  • 3.5 लाख लोग प्रभावित
  • कोई भी परिवार पोषण से वंचित न रहे
  • डूबे शेडों में फंसे हज़ारों पशुओं को प्राथमिकता से सहायता दी जा रही
  • 15,000 फूड किट देने का वादा किया
  • पंजाब रिकवरी की ओर बढ़ेगा
Punjab Flood Alert
Punjab Flood Alert

3.5 लाख लोग प्रभावित

सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र अमृतसर, फिरोज़पुर, अबोहर, फाज़िल्का और जालंधर हैं, जहां लगभग 3.5 लाख लोग प्रभावित हैं और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मिल्कफेड पंजाब ने एक व्यापक दो-पक्षीय रणनीति शुरू की है, जिसके तहत डेयरी किसानों और पशुओं के स्वास्थ्य को बनाए रखने के साथ-साथ प्रभावित आबादी को दूध और भोजन की आवश्यक आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

कोई भी परिवार पोषण से वंचित न रहे

इस पहल के बारे में बोलते हुए सहकारिता विभाग के वित्त आयुक्त सुमेर गुर्जर ने कहा कि यह सिर्फ़ राहत नहीं है – यह वेरका का पंजाब के लोगों के प्रति प्रेम और सम्मान है। हमारी टीमें लगातार किसानों की खाद्य सुरक्षा, पशुओं की रक्षा कर रही हैं और यह सुनिश्चित कर रही हैं कि कोई भी परिवार पोषण से वंचित न रहे।

परिवहन के रास्ते पानी में डूब जाने के कारण, डेयरी से जुड़े किसान दूध लाने-ले जाने में असमर्थ हैं, जिससे उन्हें गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस चुनौतीपूर्ण समय में मिल्कफेड की टीमें बाढ़ प्रभावित गांवों में दूध इक्ट्ठा करने वाले स्थलों तक पहुंचने के लिए नावों और अस्थायी वाहनों का उपयोग कर रही हैं, जिससे कच्चे दूध की निर्बाध ख़रीद सुनिश्चित हो रही है।

Punjab Flood Update
Punjab Flood Update

डूबे शेडों में फंसे हज़ारों पशुओं को प्राथमिकता से सहायता दी जा रही

इस असाधारण प्रयास ने जहां किसानों की आय को सुरक्षित रखा है वहीं इस कठिन घड़ी में भी पंजाब की दूध आपूर्ति को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है। मिल्कफेड के एम.डी. राहुल गुप्ता ने आगे कहा कि पानी में डूबे शेडों में फंसे हज़ारों पशुओं को प्राथमिकता से सहायता दी जा रही है।

संबंधित दूध यूनियनों के समन्वय से, मिल्कफेड पशुओं के लिए चारा और चोकर सब्सिडी पर उपलब्ध करा रहा है। इस प्रयास को और आगे बढ़ाने के लिए, मिल्कफेड ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एन.डी.डी.बी.) से 50 करोड़ की ग्रांट के लिए भी पहुंची की है, जिसकी मंज़ूरी मिलने पर प्रभावित जिलों में पशु चारा का मुफ़्त वितरण संभव हो सकेगा।

Teams of Punjab Police, NDRF, SDRF and Indian Army are working together in the flood affected areas

15,000 फूड किट देने का वादा किया

मानव राहत के देने के पक्ष में मिल्कफेड ज़िला प्रशासन के माध्यम से ताज़ा दूध, स्किम्ड मिल्क पाउडर, होल मिल्क पाउडर, डेयरी व्हाइटनर उपलब्ध कराने के लिए काम कर रहा है। ये आवश्यक वस्तुएं बच्चों, बुज़ुर्गों और कमज़ोर आबादी वाले परिवारों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं। सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निर्बाध पोषण सुनिश्चित करने के लिए तेज़ी से प्रयास किए जा रहे हैं।

एम.डी. ने आगे बताया कि डेयरी आपूर्ति के अलावा, मिल्कफेड और इसकी यूनियनों ने फंसे परिवारों के लिए 15,000 फूड किट देने का वादा किया है। वेरका जालंधर, मोहाली और संगरूर डेयरियों से पहले ही वितरण शुरू हो गया है और राहत कैंपों तथा दूर-दराज़ के इलाकों में लगातार आपूर्ति की जा रही है।

पंजाब रिकवरी की ओर बढ़ेगा

सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने ज़ोर देकर कहा कि मिल्कफेड पंजाब की कार्रवाइयां आपातकालीन राहत से कहीं आगे हैं। इस अप्रत्याशित चुनौती का सामना करते हुए, मिल्कफेड पंजाब और इसकी यूनियनों ने न केवल किसानों और पशुओं की मदद की है बल्कि यह भी सुनिश्चित किया है कि कोई भी परिवार आवश्यक वस्तुओं से वंचित न रहे।

जैसे-जैसे पंजाब रिकवरी की ओर बढ़ेगा, वेरका के राहत प्रयास, सहयोग, संवेदना और राष्ट्र को पोषण देने की अपनी प्रतिबद्धता निरंतर बनी रहेगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article DIPS News: सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स मीट में डिप्स स्कूल के बहादुर बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन
Next Article Punjab Flood: पंजाब ने बाढ़ की स्थिति का तुरंत और सहानुभूति से किया मुकाबला: हरपाल सिंह चीमा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.