Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Blood Moon: कुछ घंटे बाद खून जैसा लाल हो जाएगा चांद, भारत समेत दुनिया के कई देशों में दिखेगा, नोट कर लें टाइम
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Blood Moon: कुछ घंटे बाद खून जैसा लाल हो जाएगा चांद, भारत समेत दुनिया के कई देशों में दिखेगा, नोट कर लें टाइम

Mahabir
Last updated: September 7, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्‍ली। Blood Moon: आसमान में एक बड़ी ही विचित्र घटना घटने वाली है।  7 और 8 सितंबर की रात को आसमान में एक बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना होगी। यानी 24 घंटे से भी कम समय बाद भारत में चांद का रंग खून (Blood Moon in India) जैसा लाल दिखने वाला है।

Contents
  • ब्लड मून क्या है?
  • भारत में कितने बजे दिखेगा ब्‍लड मून?
  • दुनिया में ब्‍लड मून की टाइमिंग
  • कैसे देखें यह नजारा?

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

दरअसल, यह पूर्ण चंद्रग्रहण है, जिसे खगोलशास्त्र की भाषा में “ब्लड मून” (Blood Moon) कहा जाता है। इस घटना को भारत सहित एशिया, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। इसके अलावा ब्लड मून (Blood Moon) दुनिया के अलग अलग देशों में अलग अलग समय में दिखेगा।

Chandra Grahan 2025
Chandra Grahan 2025

ब्लड मून क्या है?

इस बार भादप्रद पूर्णिमा (Bhadrapada Purnima) को चंद्र ग्रहण लगेगा। खगोलविद बताते हैं कि जब चांद पूरी तरह पृथ्वी की छाया में आ जाता है तो ऐसे में सूर्य की सीधी रोशनी उस तक नहीं पहुंचती। पृथ्वी का वातावरण सूर्य की रोशनी को फिल्टर कर लाल रंग की किरणें चांद तक पहुंचाता है।

यही वजह है कि ग्रहण के समय चांद लालिमा लिए हुए दिखता है। इस बार चांद अपने पेरिजी के करीब होगा यानी पृथ्वी के सबसे पास। इसलिए यह सामान्य दिनों से थोड़ा बड़ा और ज्यादा चमकीला भी नजर आएगा।

भारत में कितने बजे दिखेगा ब्‍लड मून?

खगोलविदों के अनुसार भारत में यह पूर्ण चंद्र ग्रहण 7 सितंबर रात 11:00 बजे से शुरू होकर 8 सितंबर रात 12:22 बजे तक दिखेगा। यानी लगभग 82 मिनट तक चांद पूरी तरह से पृथ्वी की छाया (Umbra) में ढका रहेगा और इस दौरान वह लाल-नारंगी रंग का दिखाई देगा।

chandra-grahan
chandra-grahan

दुनिया में ब्‍लड मून की टाइमिंग

  • लंदन: शाम 7:30–7:52 बजे
  • पेरिस/केप टाउन: 7:30–8:52 बजे
  • इस्तांबुल/काहिरा/नैरोबी: 8:30–9:52 बजे
  • तेहरान: 9:00–10:22 बजे
  • बैंकॉक: 12:30–1:52 बजे
  • बीजिंग/हांगकांग/पर्थ: 1:30–2:52 बजे
  • टोक्यो: 2:30–3:52 बजे
  • सिडनी: 3:30–4:52 बजे

कैसे देखें यह नजारा?

लूनर इक्लिप्स यानी पूर्ण चंद्रग्रहण को देखने के लिए किसी विशेष चश्मे या फिल्टर की जरूरत नहीं होती। यह नंगी आंखों से पूरी तरह सुरक्षित है। हालांकि दूरबीन या टेलीस्कोप की मदद से आप ग्रहण के दौरान चांद की सतह और भी साफ देख सकते हैं।

भारत और एशिया के देशों में यह ग्रहण सबसे शानदार दृश्य देगा क्योंकि यहां उस समय चांद आसमान में ऊंचाई पर होगा। वहीं, यूरोप और अफ्रीका के लोग इसे हॉराइजन व्यू यानी क्षितिज पर चढ़ते हुए लाल चांद के रूप में देख पाएंगे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण आज कितने बजे लगेगा? सूतक का समय क्या है? क्या करें और क्या न करें? यहां पढ़ें
Next Article Punjab News: नेशनल अवार्डी अध्यापकों ने शिक्षक दिवस के अवसर पर बाढ़ राहत कार्यों के लिए दिए 1.25 लाख रुपए
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.