Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab Flood: बाढ़ प्रभावित इलाकों से 23,015 व्यक्तियों को सुरक्षित निकाला, राहत शिविरों में 5,416 व्यक्तियों को ठहराया
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab Flood: बाढ़ प्रभावित इलाकों से 23,015 व्यक्तियों को सुरक्षित निकाला, राहत शिविरों में 5,416 व्यक्तियों को ठहराया

Mahabir
Last updated: September 8, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Flood: पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री हरदीप सिंह मुंडियां ने आज बताया कि बाढ़ के कारण राज्य के कई जिलों में जहां अधिक आबादी प्रभावित हुई है, वहीं फसलों के नुकसान में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि रिपोर्टों के अनुसार 15 जिलों में अब तक 3.87 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और मानसा, मोगा तथा पटियाला जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान 3 और मौतें दर्ज होने से मृतकों की कुल संख्या 51 हो गई है।

Contents
  • फसल को भारी नुकसान हुआ
  • जरूरी सामान सहित राहत सामग्री 24 घंटे भेजी जा रही
  •  बठिंडा में 21 गाँव बाढ़ की चपेट में आए
  • होशियारपुर में 208 गाँव बाढ़ की चपेट
  • 2,240 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें क्षतिग्रस्त
  • पटियाला में 109 गाँव प्रभावित
  • SAS नगर में 15 गाँव बाढ़ से प्रभावित
crop area destroyed due to floods: Hardeep Singh Mundian
Hardeep Singh Mundian

फसल को भारी नुकसान हुआ

फसलों और बुनियादी ढांचे के नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए श्री मुंडियां (Hardeep Singh Mundian) ने कहा कि अब तक 1,84,938.05 हेक्टेयर से अधिक फसल को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि घरों और पशुधन को हुए नुकसान का आकलन जारी है और बाढ़ का पानी कम होने के बाद ही इस बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध हो सकेगी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

श्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 77 और व्यक्तियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से बाहर निकाला गया है और अब तक कुल 23,015 व्यक्तियों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस समय 123 राहत शिविर सक्रिय हैं, जिनमें 5,416 व्यक्ति ठहरे हुए हैं और अधिकांश प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को सुनिश्चित किया गया है।

जरूरी सामान सहित राहत सामग्री 24 घंटे भेजी जा रही

उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्यों के लिए सेना के लगभग 30 हेलीकॉप्टर लगे हुए हैं, जबकि बीएसएफ, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें जमीनी स्तर पर सहायता कर रही हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सूखा राशन, पीने का पानी, दवाइयाँ और जरूरी सामान सहित राहत सामग्री 24 घंटे भेजी जा रही है।

जिला-वार विवरण देते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अमृतसर में 196 गाँव बाढ़ की चपेट में आए हैं, जिसके कारण 1,36,105 लोग प्रभावित हुए हैं और जिले में 7 व्यक्तियों की मौत हुई है। जिले में कुल 3,260 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है और 16 राहत शिविर सक्रिय हैं, जबकि 27,154 हेक्टेयर खड़ी फसलों को नुकसान पहुँचा है। बरनाला में कुल 121 गाँव बाढ़ के पानी से घिरे हैं, जिससे 1,343 लोग प्रभावित हुए हैं। जिले में 5 मौतें हुई हैं, 630 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है और 46 राहत शिविर सक्रिय हैं।

crop area destroyed due to floods: Hardeep Singh Mundian
crop area destroyed due to floods: Hardeep Singh Mundian

 बठिंडा में 21 गाँव बाढ़ की चपेट में आए

उन्होंने कहा कि बठिंडा में 21 गाँव बाढ़ की चपेट में आए हैं। हालांकि कोई आबादी सीधे प्रभावित नहीं हुई लेकिन जिले में 4 मौतें हुई हैं, जबकि 586.79 हेक्टेयर खड़ी फसलों को नुकसान पहुँचा है। इसी तरह फरीदकोट जिले में 15 गाँव बाढ़ से प्रभावित हैं। फाज़िल्का में 86 गाँव डूब गए हैं, जिससे 25,037 व्यक्ति प्रभावित हुए हैं और दो व्यक्तियों की मौत हुई है। बाढ़ के पानी से कुल 4,235 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है और 14 राहत शिविर सक्रिय हैं जबकि 19,036 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में खड़ी फसलों को नुकसान पहुँचा है।

मंत्री ने कहा कि जिला फिरोजपुर में 108 गाँव बाढ़ की चपेट में आए हैं, जिससे 38,614 व्यक्ति प्रभावित हुए हैं। जिले में दो मौतें दर्ज की गई हैं, 3,948 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है और 17,257 हेक्टेयर फसल का नुकसान हुआ है। इसी तरह गुरदासपुर में 329 गाँव पानी की चपेट में आए हैं, जिससे 1,45,000 व्यक्ति प्रभावित हुए हैं और दो मौतें हुई हैं। जिले में कुल 5,581 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है और 13 राहत शिविर सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के इस जिले की फसलें सबसे अधिक प्रभावित हुई हैं, यहाँ 40,169 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

होशियारपुर में 208 गाँव बाढ़ की चपेट

होशियारपुर में 208 गाँव बाढ़ की चपेट में आए हैं, जिससे 2,760 लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है, जबकि 7 व्यक्तियों ने जान गंवाई है। कुल 1,616 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है और 4 राहत शिविर लगाए गए हैं। यहाँ 8,322 हेक्टेयर फसली क्षेत्र का नुकसान हुआ है। जालंधर में 93 गाँव बाढ़ से प्रभावित हैं, जिससे 1,970 लोग प्रभावित हुए हैं। जन-धन की हानि की कोई रिपोर्ट नहीं है। अब तक कुल 511 व्यक्तियों को सुरक्षित निकाला गया है और 18 राहत शिविर सक्रिय हैं। यहाँ 4,800 हेक्टेयर फसलों का नुकसान दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि कपूरथला में 145 गाँवों में बाढ़ का पानी घुस गया है, जिससे 5,728 लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है और 1,428 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि 17,574 हेक्टेयर फसलें नष्ट हुई हैं। लुधियाना में 85 गाँव प्रभावित हुए हैं और जिले में मरने वालों की संख्या 4 है। यहाँ लगाए गए एक कैंप में 47 व्यक्तियों को ठहराया गया है और 72 हेक्टेयर फसली क्षेत्र को नुकसान पहुँचा है। मलेरकोटला में 12 गाँव बाढ़ से प्रभावित हैं।

No new population affected, no deaths in last 24 hours: Hardeep Singh Mundian
No new population affected, no deaths in last 24 hours: Hardeep Singh Mundian

2,240 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें क्षतिग्रस्त

मानसा जिले में 95 गाँवों के 178 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और जिले में 4 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल 178 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि 2 राहत शिविर सक्रिय हैं। 12,207 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फसलों को नुकसान पहुँचा है। मोगा में 52 गाँव और 800 व्यक्ति बाढ़ की मार झेल रहे हैं। एक व्यक्ति की मौत हुई है। कुल 155 व्यक्तियों को सुरक्षित निकाला गया है जबकि 3 कैंप लोगों को आश्रय दे रहे हैं और 2,240 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें क्षतिग्रस्त हुई हैं।

श्री मुंडियां ने बताया कि पठानकोट में 88 गाँवों को बाढ़ ने प्रभावित किया है, जिससे 15,503 लोगों का जीवन कठिन हो गया है। जिले में 6 व्यक्तियों ने जान गंवाई है। 1,139 व्यक्तियों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि 1 राहत शिविर सक्रिय है। यहाँ 2,442 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फसलों को नुकसान पहुँचा है।

पटियाला में 109 गाँव प्रभावित

पटियाला में 109 गाँव प्रभावित हुए हैं। जिले में 2 मौतें दर्ज की गई हैं और 10,420 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें नष्ट हुई हैं। रूपनगर में 58 गाँव प्रभावित हुए हैं, जिससे 778 व्यक्तियों का जीवन प्रभावित हुआ है। यहाँ दो व्यक्तियों की जान गई है, 313 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है और 4 राहत शिविरों में लोगों को ठहराया जा रहा है। इसके अलावा 1,080 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें तबाह हुई हैं।

SAS नगर में 15 गाँव बाढ़ से प्रभावित

राजस्व मंत्री ने कहा कि जिला एसएएस नगर में 15 गाँव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जिससे 14,000 व्यक्ति प्रभावित हुए हैं। यहाँ 2 मौतें हुई हैं और 2,000 हेक्टेयर से अधिक फसलें क्षतिग्रस्त हुई हैं। संगरूर में भी 107 गाँव बाढ़ का खामियाज़ा भुगत रहे हैं, जिससे 83 व्यक्तियों का जीवन प्रभावित हुआ है। जिले में 1 व्यक्ति की मौत हुई है। यहाँ एक राहत शिविर चल रहा है और 6,560 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें प्रभावित हुई हैं।

इसी तरह एसबीएस नगर में 28 गाँव प्रभावित हुए हैं और 188 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों को नुकसान पहुँचा है। जिला श्री मुक्तसर साहिब में 23 गाँव प्रभावित हुए हैं, जबकि जिला तरन तारन में 70 गाँव बाढ़ की चपेट में आए हैं, जिनमें 60 लोग प्रभावित हुए हैं। कुल 21 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है और 12,828 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें प्रभावित हुई हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab Flood: दरिया के लिए बाढ़ क्षेत्र छोड़ना जरूरी- संत सीचेवाल
Next Article Nepal News: नेपाल के गृह मंत्री ने अपने पद से दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया बैन हटा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.