Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: जालंधर के मशहूर होटल, बिल्डर्स और PSPCL के इंजीनियरों के खिलाफ हाईकोर्ट में PIL दायर, लगे बड़े आरोप
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Jalandhar News: जालंधर के मशहूर होटल, बिल्डर्स और PSPCL के इंजीनियरों के खिलाफ हाईकोर्ट में PIL दायर, लगे बड़े आरोप

Mahabir
Last updated: September 9, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़। Jalandhar News: Corruption in PSPCL Jalandhar PIL filed in High Court – जालंधर के मशहूर होटल और एक मशहूर कालोनाइजर व बिल्डर्स समेत PSPCL के इंजीनियरों के खिलाफ पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर (PIL) की है। पीआईएल (PIL) में आरोप लगाया है कि जालंधर (Jalandhar) में PSPCL के कुछ इंजीनियरों की मिलीभगत से सरकार को बड़ी चपत लगाई जा रही है। इस जनहित याचिका पर 11 सितंबर को सुनवाई होगी।

Contents
  • PSPCL के कुछ अफसरों ने फायदा पहुंचाया
  • एल्डिको ग्रीन ने 30 करोड़ नहीं जमा करवाया
  • स्मार्ट मीटर योजना को लागू करने की मांग

जालंधर (Jalandhar) के निवासी सिमरनजीत सिंह द्वारा पंजाब राज्य बिजली निगम (PSPCL) में व्याप्त भ्रष्टाचार, प्रशासनिक उदासीनता और प्रणालीगत विफलताओं के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है। यह याचिका सरकारी खजाने को हो रहे भारी नुकसान को उजागर करती है, जो कि ऐसे समय में हो रहा है जब निगम स्वयं भारी वित्तीय ऋण से जूझ रहा है।

hotel-mariton
hotel-mariton

PSPCL के कुछ अफसरों ने फायदा पहुंचाया

जनहित याचिका में कहा गया है कि PSPCL के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत और बड़े डिफॉल्टरों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। याचिका में आर.ईएसएस आयरन एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड (R.ESS IRON AND STEEL PVT LTD) के एक मामले का विस्तार से उल्लेख किया गया है, जिस पर PSPCL का 3.02 करोड़ रुपए बकाया था। इस बकाया राशि को संपत्ति के फर्द (रिकॉर्ड) पर एक भार के रूप में दर्ज किए जाने के बावजूद, कथित तौर पर अधिकारियों की मिलीभगत से संपत्ति बेच दी गई और उसी परिसर में नए बनाए गए मैरिटन होटल (Mariton Hotel) को साल 2022 में नया बिजली कनेक्शन जारी कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

जनहित याचिका में आरोप लगाया गया है कि यह कोई इकलौता केस नहीं है, बल्कि यह एक पैटर्न का हिस्सा है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि इसी जमीन में बन रहे पीटूपी (P2P) नाम से एक अन्य निर्माणाधीन होटल को टैंपरेरी कनैक्शन दे दिया गया, अब इस टैंपरेरी कनैक्शन को पक्का कनेक्शन जारी करने का खेल शुरू हुआ है।

PSPCL PIL News
PSPCL PIL News

यही नहीं PSPCL के कुछ अफसरों औऱ इंजीनियरों की मेहरबानी से जालंधर में नकोदर रोड पर स्थित एल्डिको ग्रीन (Eldeco Greens) को करोड़ों रुपए का फायदा पहुंचाया गया, जबकि सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान किया गया। एल्डिको ग्रीन (Eldeco Greens) जैसे अन्य बड़े डिफॉल्टरों PSPCL का करोड़ों रुपए नहीं जमा करवाया।

Eldeco Greens
Eldeco Greens

एल्डिको ग्रीन ने 30 करोड़ नहीं जमा करवाया

याचिका में आरोप लगाया गया है कि एल्डिको ग्रीन के डेवलेपरों ने करीब 30 करोड़ रुपए सरकार को नहीं जमा करवाया। उल्टे PSPCL के कुछ इंजीनियरों ने उसे कनैक्शन दिया, बल्कि आज तक एल्डिको से सब स्टेशन लगाने के लिए जमीन नहीं ले सके। आरोप है कि एल्डिको ग्रीन में एक अफसर को प्लाट गिफ्ट किया गया है। याचिका में यह भी कहा है कि निचले स्तर पर मीटर से छेड़छाड़ और खपत की जानबूझकर कम रिकॉर्डिंग का खेल चल रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को कम टैरिफ स्लैब में रखा जा सके, जिससे राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है।

PSPCL PIL
PSPCL PIL

याचिकाकर्ता ने कहा है कि लुधियाना में दो जूनियर इंजीनियरों (जेई) को बड़े पैमाने पर कदाचार के लिए निलंबित किया गया था, जो निगम के भीतर समस्या की स्वीकारोक्ति है । याचिकाकर्ता ने मांग की है कि इस पूरे मामले की किसी स्वतंत्र एजेंसी जैसे कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI), प्रवर्तन निदेशालय (ED) या न्यायालय की निगरानी में एक विशेष जांच दल (SIT) द्वारा व्यापक जांच की जाए।

smart meter
smart meter

स्मार्ट मीटर योजना को लागू करने की मांग

इसके अलावा भ्रष्टाचार और बिजली चोरी को रोकने के लिए पंजाब में 100% स्मार्ट मीटरिंग योजना को तत्काल लागू करने के लिए निर्देश जारी किए जाएं। यह जनहित याचिका पंजाब के नागरिकों पर पड़ रहे वित्तीय बोझ को कम करने और सरकारी स्वामित्व वाले निगम में जवाबदेही सुनिश्चित करने का एक प्रयास है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article US Visa: अमेरिका ने भारतीयों को दिया बड़ा झटका, वीजा इंटरव्यू नियमों में किया बदलाव
Next Article Nepal Gen Z Protest: नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.