Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Weather: पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट जारी, हिमाचल में लैंड स्लाइड से 5 की मौत
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Weather: पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट जारी, हिमाचल में लैंड स्लाइड से 5 की मौत

Mahabir
Last updated: September 10, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/नई दिल्ली। Weather Rainfall Punjab Delhi Flood News Update: दिल्ली में यमुना का जलस्तर तेजी से घट रहा है। भारी बारिश के बाद तेज धूम ने दिल्ली को फिर से झुलसाना शुरू कर दिया है। दिल्ली में उमस भरी गर्मी का अहसास बढ़ने लगा है। वहीं, पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

Contents
  • पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट
  • 12 गांवों का संपर्क टूटा
  • हिमाचल में लैंडस्लाइड, 5 की मौत
  • यूपी-बिहार में होगी भारी बारिश

पंजाब (Punjab) में नदियों का जलस्तर घटने से राहत मिली है, लेकिन 12 सितंबर तक भारी होने के अलर्ट ने चिंता बढ़ा दी है। हालांकि हिमाचल (Himachal Pradesh) में कम वर्षा के कारण राज्य के बांधों में जलस्तर लगातार कम हो रहा है।

Punjab Flood Alert
Punjab Flood Alert

पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट

सतलुज, ब्यास व रावी नदियों में बांधों से छोड़े जा रहे पानी में भी कमी आ रही है, लेकिन राज्य में चार से पांच फीट तक पानी से घिरे गांवों के लोगों को कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

पंजाब के 2,064 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। 1.87 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। बाढ़ प्रभावित फिरोजपुर, फाजिल्का और कपूरथला सहित कई जिलों के गांवों में अभी भी पानी भरा है। सड़कों पर झील की तरह पानी बह रहा है, जिससे लोगो की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं।

Punjab Flood Alert
Punjab Flood Alert

12 गांवों का संपर्क टूटा

फाजिल्का के गांव नूरशाह, दोना नानका में भी जलमग्न हैं। 12 गांवों को जोड़ने वाला कांवांवाली पुल पर भी अभी तेजी के साथ पानी बह रहा रहा है। इस कारण 12 गांवों का संपर्क आपस में टूटा है। नावों से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।

सरकार के आदेश के बाद सोमवार को राज्य में निजी स्कूलों व उच्च शिक्षण संस्थानों में स्कूल खुल गए, लेकिन जहां अभी बाढ़ से हालात गंभीर हैं वहां के स्कूल अभी बंद रहेंगे।

Landslide In Himachal Pradesh
Landslide In Himachal Pradesh

हिमाचल में लैंडस्लाइड, 5 की मौत

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले के शमारनी गांव में लैंडस्लाइड से 8 लोग चपेट में आ गए। पांच लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई। तीन घायलों को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के सदस्यों व ग्रामीणों ने निकाल लिया। तीनों घायलों को नागरिक अस्पताल निरमंड ले जाया गया। वहां से उन्हें रामपुर अस्पताल रेफर किया गया।

रामपुर अस्पताल में उपचाराधीन तीनों घायलों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। सोमवार रात भारी वर्षा के दौरान गांव के ऊपर पहाड़ी पर भूस्खलन हो गया। इसका मलबा दो घरों पर आ गया। इससे दो परिवारों के आठ लोग मलबे में दब गए।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

यूपी-बिहार में होगी भारी बारिश

उत्तर प्रदेश में 11 सितंबर से भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। बिहार में 13 सितंबर तक हल्की से भारी बारिश हो सकती है। पंजाब में अगले दो-तीन दिनों तक बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article PM Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर दिया करारा जवाब, पढ़ें
Next Article Aaj ka Panchang: आज किया जाएगा तृतीया तिथि का श्राद्ध, पंचांग से जानें शुभ योग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.