Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Himachal Rainfall: हिमाचल में अलर्ट, अगले तीन दिन मुश्किल भरें, 3 हाईवे समेत 500 से ज्यादा सड़कें बंद 
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
हिमाचल प्रदेश

Himachal Rainfall: हिमाचल में अलर्ट, अगले तीन दिन मुश्किल भरें, 3 हाईवे समेत 500 से ज्यादा सड़कें बंद 

Mahabir
Last updated: September 12, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, शिमला। Himachal Rainfall Flood News Update: हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन मुश्किल भरे हो सकते हैं। इसके लिए हिमाचल में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 12, 13 व 14 सितंबर को प्रदेश में कुछ स्थानों पर मध्यम और भारी वर्षा की संभावना जताई है।

Contents
  • नदी में बह गया शिक्षक
  • 3 हाईवे और 503 सड़कें बंद
  • घर गिरने की कगार पर
  • 4313 करोड़ का नुकसान

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में 12 सितंबर को ऊना (Una), बिलासपुर (Bilaspur) और कांगड़ा (Kangra) जिलों में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने व भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है।

Landslide In Himachal Pradesh
Landslide In Himachal Pradesh

नदी में बह गया शिक्षक

वहीं, 13 व 14 सितंबर को लाहुल स्पीति (Lahaul Spiti) व किन्नौर को छोड़कर अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का यलो अलर्ट है। 15 व 16 सितंबर को हल्की वर्षा की संभावना है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

वीरवार को शिमला, कांगड़ा, बिलासपुर और मंडी में हल्की वर्षा हुई, जबकि अन्य जिलों में मौसम साफ रहने के साथ बादल छाए रहे। सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के सतौन में बुधवार शाम गिरी नदी को पार करते निजी स्कूल का शिक्षक बह गया। शिक्षक का शव वीरवार को नदी किनारे मिला।

हिमाचल में फिर लैंडस्लाइड, भरमौर और मणिमहेश में 2,000 से ज्यादा टूरिस्ट फंसे, रेस्क्यू जारी
हिमाचल में फिर लैंडस्लाइड, भरमौर और मणिमहेश में 2,000 से ज्यादा टूरिस्ट फंसे, रेस्क्यू जारी

3 हाईवे और 503 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) और 577 सड़कें बंद हैं। कुल्लू में एनएच-तीन व 305 और ऊना में 503 बाधित हैं। एनएच सहित सड़कों को खोलने के प्रयास जारी हैं। 598 ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति बाधित है।

मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के बालीचौकी उपमंडल के दुर्गम इलाकों में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का वीरवार को उपायुक्त अपूर्व देवगन ने निरीक्षण किया।

उन्होंने शरन, गाड़ागुशैणी, खुनाजी व देवधार पंचायतों में हालात का जायजा लिया। देवधार व खुनाची में अधिक नुकसान है। रास्ते बंद होने से इन क्षेत्रों में पहले पहुंचा नहीं जा सका था।

Himachal Weather
Himachal Weather

घर गिरने की कगार पर

अब मार्ग बहाल होने पर नुकसान का पता लगा है। देवधार में 18 घर टूटे हुए हैं। नुकसान का जायजा लेने के लिए उपायुक्त गाडागुशैणी से बंजार तक करीब 15 किलोमीटर पैदल चले।

कुल्लू जिले की सैंज घाटी के मातला व जाखला गांव भूधंसाव से खतरे में है। दोनों गांवों के करीब सभी घरों में भूधंसाव होने से दरारें आ गई हैं। दोनों गांवों में 25 से ज्यादा घर गिरने के कगार पर हैं। इस कारण लोग टेंट में रहने के लिए मजबूर हैं।

जमीन धंसने से स्थानीय देवता का मंदिर और प्राथमिक स्कूल भी चपेट में आ गया है। वहीं मंडी-रिवालसर-कलखर सड़क की हालत दयनीय बनी हुई है। यहां पर सड़क दलदल बन गई है। इससे दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशान होना पड़ रहा है।

Himachal Weather
Himachal Weather

4313 करोड़ का नुकसान

चंबा के सलूणी उपमंडल के तहत गांव भड़ेला में बुधवार को लकड़ी से बने तीन मंजिला मकान की छत गिर गई। हादसे के समय परिवार के सदस्य दूसरे मकान में थे। हादसा लकड़ी का बीम टूटने के कारण हुआ। प्रदेश में 20 जून से अभी तक 4313 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) ने आवश्यक सेवाओं में व्यापक व्यवधान और मृतकों की संख्या बढ़कर 380 होने की सूचना दी है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article USA News: भारतीय व्यक्ति की अमेरिका में बेहरहमी से हत्या, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे आप
Next Article Aaj ka Panchang: आज है पितृ पक्ष की षष्ठी तिथि, पितरों की आत्मिक शांति के लिए करें श्राद्ध, जाने पंचांग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

Himachal Landslide: सवारियों से भरी बस पर अचानक गिरी चट्टानें, दो यात्रियों की मौत और 15 घायल

By Mahabir
हिमाचल प्रदेश

Accident News: हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, खाई में गिरी इनोवा कार, 6 लोगों की मौत

By Mahabir

Landslide: पठानकोट-भरमौर हाईवे पर भारी लैंडस्लाइड, घंटों से यातायात बाधित; टूरिस्ट और स्थानीय लोग फंसे

By Mahabir
हिमाचल प्रदेश

Himachal News: एक्सीडेंटल ही नहीं अब झूठे MLA का तमगा हासिल कर चुके है कैप्टन रणजीत- नरेंद्र

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.