Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: बाढ़ प्रभावित गांव 10 दिनों में गार एवं मलबे से मुक्त होंगे- CM भगवंत मान
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: बाढ़ प्रभावित गांव 10 दिनों में गार एवं मलबे से मुक्त होंगे- CM भगवंत मान

Mahabir
Last updated: September 13, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) ने आज घोषणा की कि राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 100 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्वास और सफाई अभियान बड़े पैमाने पर शुरू किया जाएगा। यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कई क्षेत्रों में अब बाढ़ का पानी कम हो रहा है, लेकिन गांवों और कस्बों में कीचड़ और गंदगी बहुत फैली हुई है।

Contents
  • पशुओं का उचित निपटारा
  • प्राकृतिक आपदा के खिलाफ लड़ाई
  • मेडिकल स्टाफ और चिकित्सा सुविधाएं मौजूद
  • मंडियों में 16 सितंबर से खरीद शुरू
  • भाजपा का पंजाब विरोधी चेहरा बेनकाब
  • राहत कार्यों के लिए 3820 करोड़ रुपए खर्च किए गए

सीएम भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) ने कहा कि जन-जीवन सामान्य होने की ओर बढ़ रहा है, इसलिए इन क्षेत्रों की सफाई का काम बहुत जरूरी है। इसके लिए राज्य सरकार 2300 प्रभावित गांवों और वार्डों में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान शुरू करने जा रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रत्येक गांव के लिए सरकार ने टीमें गठित की हैं, जिनके पास जेसीबी मशीनें, ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और श्रमिकों की व्यवस्था होगी। ये टीमें कीचड़ और मलबा हटाएंगी और प्रत्येक गांव की पूरी सफाई सुनिश्चित करेंगी।

पशुओं का उचित निपटारा

मुख्यमंत्री ने आशंका जताई कि बाढ़ के दौरान कई जानवरों की मृत्यु हो गई है, इसलिए ये टीमें इन पशुओं का उचित निपटारा करेंगी। इसके बाद प्रत्येक गांव में सफाई और फॉगिंग की जाएगी ताकि बीमारियों के फैलाव को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस पूरे अभियान के लिए 100 करोड़ रुपए का फंड रखा है, जिसमें से प्रत्येक प्रभावित गांव को शुरुआती फंड के रूप में एक लाख रुपए जारी किए जा रहे हैं।

बाढ़ प्रभावित गांव 10 दिनों में गार एवं मलबे से मुक्त होंगे- CM भगवंत मान
बाढ़ प्रभावित गांव 10 दिनों में गार एवं मलबे से मुक्त होंगे- CM भगवंत मान

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस फंड से अन्य जरूरतें भी पूरी की जाएंगी और सफाई का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। इस अभियान के लिए समय-सीमा तय करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 सितंबर तक सभी गांवों को साफ करके कीचड़ और मलबे से मुक्त कर दिया जाएगा और 15 अक्टूबर तक सार्वजनिक स्थानों पर मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाएगा।

प्राकृतिक आपदा के खिलाफ लड़ाई

इसी तरह, उन्होंने कहा कि 22 अक्टूबर तक तालाबों की सफाई का काम पूरा कर लिया जाएगा, जिसके लिए सरकार ने पहले ही सभी जरूरी व्यवस्थाएं कर ली हैं। भगवंत सिंह मान ने जिस तरह सभी ने एकजुट होकर इस प्राकृतिक आपदा के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, उसी तरह इस नेक कार्य में भी गैर-सरकारी संगठनों, युवा क्लबों और अन्य संगठनों से सहयोग की अपील की।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित करना बहुत महत्वपूर्ण है कि बाढ़ के बाद कोई बीमारी न फैले और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं वाले किसी भी व्यक्ति को तुरंत चिकित्सा सहायता मिले। इस उद्देश्य के लिए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी 2,303 बाढ़ प्रभावित गांवों में मेडिकल कैंप लगाएगी। उन्होंने कहा कि 596 गांवों में, जहां आम आदमी क्लीनिक पहले से मौजूद हैं, वहां मेडिकल कैंप, स्वास्थ्य सुविधाएं और दवाइयां उपलब्ध होंगी।

Bhagwant Singh Mann CM Punjab
Bhagwant Singh Mann CM Punjab

मेडिकल स्टाफ और चिकित्सा सुविधाएं मौजूद

भगवंत सिंह मान ने कहा कि बाकी 1,707 गांवों में ये मेडिकल कैंप स्कूलों, धर्मशालाओं, आंगनवाड़ी केंद्रों या पंचायत भवनों जैसी साझा जगहों पर लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक कैंप में डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ और चिकित्सा सुविधाएं मौजूद होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस विशेष अभियान के लिए 550 एम्बुलेंस की व्यवस्था की है ताकि प्रभावित गांवों के लोगों को चिकित्सा सेवा प्राप्त करने में कोई देरी या परेशानी न हो।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब तक की रिपोर्टों के अनुसार, 713 गांवों के लगभग 2.50 लाख पशु बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और उनमें बीमारियों के फैलाव को रोकने के लिए सरकार ने विशेष अभियान शुरू किया है ताकि पशुपालकों की सहायता की जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी गांवों में पशु चिकित्सकों की टीमें तैनात की गई हैं और पशुओं वाली जगहों की सफाई और कीटाणु-मुक्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

मंडियों में 16 सितंबर से खरीद शुरू

उन्होंने कहा कि इन जगहों से मलबा और खराब चारा हटाया जाएगा और किसानों को चारा और पानी कीटाणु-मुक्त करने के लिए पोटाशियम परमैंगनेट प्रदान किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि बीमारियों के फैलाव को रोकने के लिए सभी प्रभावित जानवरों का टीकाकरण 30 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

Punjab Flood Update
Punjab Flood Update

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट के इस समय में किसानों के लिए भले ही कोई भी मदद अभी नाकाफी हो, फिर भी सरकार अपनी पूरी ताकत लगाने के लिए दृढ़ है। उन्होंने कहा कि पंजाब में धान की खरीद शुरू होने जा रही है और मंडियों में 16 सितंबर से खरीद शुरू करने के लिए व्यवस्थाएं पहले ही की जा चुकी हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि बाढ़ की मार झेलने वाली मंडियों की बड़े पैमाने पर सफाई और मरम्मत की जा रही है और 19 सितंबर तक ये बाढ़ प्रभावित मंडियां भी खरीद के लिए तैयार हो जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पंजाब इस आपदा से एकजुट होकर मजबूती के साथ उभरेगा। मुख्यमंत्री ने पंजाब को फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाने के प्रयासों में जुट जाने की घोषणा की।

भाजपा का पंजाब विरोधी चेहरा बेनकाब

भाजपा पर तंज कसते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि भाजपा का पंजाब विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है क्योंकि उन्होंने मुश्किल समय में राज्य की मदद नहीं की और इसलिए अब वे बेकार की बातों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोग भाजपा से स्पष्ट रूप से सवाल पूछ रहे हैं कि केंद्र सरकार ने राज्य को कब और कितना पैसा दिया है।

उन्होंने कहा कि इस सवाल का जवाब दूध का दूध और पानी का पानी कर देगा, लेकिन भाजपा नेता इससे बच रहे हैं क्योंकि इससे उनका असली चेहरा नंगा हो जाएगा। उन्होंने भाजपा नेताओं को सलाह दी कि वे मुश्किल समय में पंजाब के साथ घटिया राजनीति न खेलें क्योंकि पंजाबी ऐसी बातों को कभी नहीं भूलते। भगवंत सिंह मान ने कहा कि जहां तक केंद्र से आए फंडों और कितना खर्च किया गया है, इसकी रिपोर्ट से तस्वीर साफ हो जाती है।

Bhagwant Singh Mann, CM Punjab
Bhagwant Singh Mann, CM Punjab

राहत कार्यों के लिए 3820 करोड़ रुपए खर्च किए गए

उन्होंने विवरण देते हुए कहा कि राज्य आपदा राहत कोष (एसडीआरएफ) साल 2010 में बनाया गया था और उस साल से लेकर अब तक इस कोष में 5012 करोड़ रुपए का फंड आया है, जिसमें से इन वर्षों के दौरान प्राकृतिक आपदाओं के मौके पर राहत कार्यों के लिए 3820 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे मुद्दे उठाने के बजाय, सभी को पंजाब के लोगों की मदद के लिए एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी पंजाबियों को बाढ़ के कहर से तबाह हुए पंजाब को फिर से खड़ा करने की जरूरत है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार इस नेक कार्य के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Nepal: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री ओली के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस ने लगाई संगीन धाराएं
Next Article Lok Adalat: पंजाब भर में आयोजित तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत में 4.50 लाख मामलों का निपटारा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.